India

प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी मैसूर के पास कार दुर्घटना में मामूली घायल

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मैसूर के पास कार दुर्घटना में मामूली घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास हुई। प्रह्लाद बांदीपुर जा रहे थे। बांदीपुर के रास्‍ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में उन्‍हें मामूली चोट आई है और उन्‍हें मैसूर के जेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पत्नी, बेटा और बहू भी थे। उनके पोते को भी चोट लगी है। पोते के पैर में फ्रैक्‍चर हुआ है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के समय उनका काफिला भी साथ था।...

चीन से आगरा लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया, अब घर पर आइसोलेशन में

आगरा। चीन से दो दिन पहले आगरा लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद वह अपने घर पर आइसोलेशन में है। उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने रविवार को यह जानकारी दी।   श्रीवास्तव ने कहा कि यह व्यक्ति अपने घर पर आइसोलेशन में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम से उसके परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है। यह व्यक्ति 23 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते चीन से आगरा लौटा था, जिसके बाद एक निजी लैब में उसने जांच कराई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि 25 नवंबर के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह मामला सामने आया है। चीन सहित कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्र ने संक्रमण रोधी उपायों ...

जहां पहले की सरकारें अटक जाती थीं, देश के संतों और आचार्यों ने उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार किया : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान से जुड़े सभी लोगों को 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इस यात्रा में जबरदस्त प्रयासों के लिए शास्त्रीजी महाराज श्री धर्मजीवनदासजी स्वामी के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री स्वामी नारायण के नाम का स्मरण करने मात्र से व्यक्ति नई चेतना का अनुभव कर सकता है। प्रधानमंत्री ने अमृत काल की अवधि में हो रहे सुखद संयोग के सुयोग के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इसे एक सुखद अवसर बताया, क्योंकि पूरे इतिहास में ऐसे संयोगों से भारतीय परंपरा को ऊर्जा मिलती रही है। प्रधानमंत्री ने इन सुयोगों को कर्मठता और कर्तव्य, संस्कृति और समर्पण, अध्यात्म और आधुनिकता ...

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में ईदगाह के सर्वे का आदेश

मथुरा। वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की तरह यहां भी मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद को लेकर हिन्दू सेना के दावे पर ईदगाह का अमीन सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है। अमीन को आगामी 20 जनवरी से पहले रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 जनवरी तय की है। वादी के अधिवक्ता शैलेश दुबे ने बताया कि 8 दिसंबर को दिल्ली निवासी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की न्यायाधीश सोनिका वर्मा की अदालत में दावा किया गया था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़कर ईदगाह तैयार कराई गई थी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के समक्ष पेश किया। साथ ही उन्होंने साल 1968 मे...

राजस्थान पुलिस ने तय की साल 2023 के लिए प्राथमिकताएं, सगंठित गिरोह के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपनी 10 प्राथमिकताएं तय कर दी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दो श्रेणियों में पुलिस की प्राथमिकताओं को जारी किया है। दोनों श्रेणियों में 5-5 प्राथमिकताएं तय की गई है। इन प्राथमिकताओं को सर्वोच्च रखते हुए इस साल विभाग द्वारा काम किया जाएगा। प्राथमिकताओं के अनुसार काम करने के लिए सभी रेंज, जिला व यूनिट की पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हर नई साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण करती है। इसके बाद पूरे वर्ष भर पुलिस विभाग इन प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर काम करता है। इस साल की प्राथमिकताओं में महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों का समयबद्ध निस्तारण तथा गुमशुदा बच्चों की तलाश के साथ संगठित गिरोह, हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई, साइबर अपराधों क...

आवासन मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्रताप नगर में 200 करोड़ रुपए की भूमि अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोडा के निर्देश पर राजस्थान आवासन मण्डल की टीम ने प्रतापनगर के सेक्टर-23 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 200 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। आवासन आयुक्त ने मंडल अधिकारियों को योजना बनाकर भूमि का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मण्डल ने महल रोड एवं प्रतापनगर चौपाटी के पास खसरा संख्या 304, 305, 307, 308, 309, 319/339, 319/340, 319/341 तथा 319/342 कुल रकबा 18 बीघा 11 बिस्वा को अवाप्त कर अवार्ड खातेदारों के नाम जारी किया था। इसमें से करीब 9 बीघा एवं 5.5 बिस्वा भूमि पर कुछ खातेदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। विगत दिनों आवासन आयुक्त ने मौका स्थल का निरीक्षण कर मंडल के अधिकारियों को पूरी तैयारियों के साथ भूमि अतिक्रमियों से मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जिसकी अन...

सिक्किम में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

गंगटोक। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकले थे, जो थंगू की ओर जा रहे थे। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले जवानों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।...

एनएलसी इंडिया हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कार्डिएक सेंटर का उद्घाटन

नई दिल्ली। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने एनएलसी इंडिया अस्पताल में उच्च सुविधाओं वाले अत्याधुनिक कैथ लैब युक्त कार्डिएक सेंटर का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में यह ऐसी अति-आधुनिक कैथ लैब है जो एनएलसी इंडिया अस्पताल और हितधारकों द्वारा रेफर किए गए रोगियों को किसी भी हृदय रोग के लिए कार्डियोलॉजी संबंधी ओपीडी और इनपेशेंट उपचार उपलब्ध कराती है और आम जनता भी इसमें इलाज करा सकती है। यहां पर कोरोनरी एंजियोग्राम, आपातकालीन और चुनिंदा कोरोनरी पेरीफेरल एंजियोप्लास्टी, पेस मेकर इम्प्लांटेशन और अन्य प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। यह केंद्र सभी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए सुसज्जित होगा। इस कैथ लैब में सभी सुविधाओं (3 ईआर, 6 सीसीयू, 2 रिकवरी, 5 वार्ड, 6 सेमी-प्राइवेट और 3 सिंगल रूम बेड) के साथ 25 बिस्तरों वाली कार्डिएक सुविधा के साथ स...

जूते के फीते बांधने के मामले में घिरे भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय

अलवर। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो को लेकर घिर गए हैं। वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। मालवीय ने बुधवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं। मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। सिंह राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। खड़गे जी इसी परिपाटी की बात कर रहे थे।  इस पर भंवर जितेंद्र सिंह ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं था। फीते मेरे खुले हुए थे, राहुल गांधी के कहने पर अपने फीते बांधे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को 25 हजार रुपए की होने का दावा किया था। अब वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जू...

मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा... ये सब बहाने हैं, हम कश्मीर तक जाएंगे : राहुल गांधी

चंडीगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। यहां भाषण देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।  उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन भाषण में राहुल ने यह भी कहा हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ...