India

प्रधानमंत्री ने मेघालय के शिलांग में 2450 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय के शिलांग में 2450 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री शिलांग में स्टेट कन्वेंशन सेंटर में पूर्वोत्तर परिषद की बैठक में उपस्थित हुए और इसके स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। कई परियोजनाओं में 320 पूर्ण और 890 निर्माणाधीन 4जी मोबाइल टावरों का उद्घाटन, उमसावली में आईआईएम शिलांग का नया परिसर, नए शिलांग सैटेलाइट टाउनशिप को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए शिलांग-दींगपसोह रोड और तीन राज्यों- मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के लिए चार अन्य सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने मेघालय में मशरूम विकास केंद्र और एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में स्पॉन प्रयोगशाला और मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में 21 हिंदी पुस्तकालयों का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने अ...

रक्षा मंत्री द्वारा मुंबई में पी15बी क्‍लास का दूसरा युद्धपोत स्वदेशी स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मोरमुगाओ कमीशन किया गया

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर पी15बी वर्ग के दूसरे युद्धपोत भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) मोरमुगाओ (डी67) को 18 दिसम्‍बर, 2022 को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में कमीशन किया गया। समारोह के दौरान भारतीय नौसेना के संस्‍थानिक संगठन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के विध्वंसक में से दूसरे का औपचारिक रूप...

देश की जरूरतों को पूरा करने के लिये अनाज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध, भारत सरकार नियमित कर रही कीमतों की निगरानी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जरूरतों को पूरा करने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अतिरिक्त आवंटन के लिये भारत सरकार के पास केंद्रीय पूल में अनाज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। एक जनवरी, 2023 को लगभग 159 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 104 एलएमटी चावल उपलब्ध हो जायेगा। याद रहे कि प्रत्येक वर्ष की पहली जनवरी को 138 एलएमटी गेहूं और 76 एलएमटी चावल का भंडारण होना जरूरी होता है। इस बार यह उससे कहीं अधिक है। केंद्रीय पूल में 15 दिसंबर, 2022 को लगभग 180 एलएमटी गेहूं और 111 एलएमटी चावल की उपलब्धता दर्ज की गई। एक आवश्यक नियम के तहत प्रत्येक वर्ष की एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर और एक जनवरी को अनाज का एक तयशुदा भंडार मौजूद होना जरूरी है। केंद्रीय पूल में गेहूं और चावल का भंडार हमेशा इस आवश्यक पैमाने से अधिक रहा है। एक अक्टूबर को 205 एलएमटी गेह...

धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मना करने पर ताई के किए टुकड़े-टुकड़े, हरे कृष्ण मूवमेंट से जुड़ा था भतीजा

जयपुर। देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान... एक भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, वो भी महज इस बात पर कि उन्होंने भतीजे को एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मना किया था। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के मुताबिक विद्याधर नगर थाने में अनुज शर्मा ने अपनी ताई सरोज शर्मा के मंदिर जाने के बाद घर नहीं लौटने की रिपोर्ट दी थी. मामले की जांच के दौरान जब पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो पुलिस को संदेह हुआ. जांच में सामने आया कि रिपोर्ट कराने वाला अनुज खुद 13 दिसंबर को हरिद्वार और दिल्ली गया है। पुलिस ने दिल्ली से लौटने पर अनुज को लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी अनुज ने अपना जुर्म कबूल लिया। मिली जानकारी के मुताबिक 11 दिसंबर को अनुज के घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। अनुज बीटेक होल्डर है जो लंबे समय से हरे कृष्णा मू...

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी ने जमकर साधा BJP पर निशाना

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर  राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हमारी यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी वर्तमान में देश की स्थिति के अनुकूल खुद में बदलाव ला रही है। भाजपा और आरएसएस का उदय, कांग्रेस को नये रूप में उभरने में मदद कर रहा है। राहुल ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस अपनी ताकत हासिल कर लेगी, वह अजेय हो जाएगी। बदलते समय के साथ पार्टी ने अपने में कई बदलाव किए हैं। p>  उधर राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बयानबाजी कम चर्चा अधिक है, जो एक अच्छी बात है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने यह भी कहा कि राजस्थान ही नहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसा होता है। लेकिन, नेताओ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ समरकंद में अपनी बैठक के बाद, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की। यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के अपने आह्वान को दोहराया क्योंकि यही एकमात्र उपाय है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 में भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।...

मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा: जयराम रमेश

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश का एक बड़ा बयान सामने आया है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। और कांग्रेस सफल होगी। जयराम रमेश ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन नेताओं के खिलाफ जांच जारी है। अनुशासन कमेटी के बारे में जहां तक सवाल है तो वह ऑनगोइंग इन्क्वायरी चल रहा है। जब जांच खत्म होने पर निर्णय लिया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कह...

अटल नवाचार मिशन और यूएनडीपी इंडिया ने युवा उद्यमियों के लिए 5वां यूथ को

नई दिल्ली। अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और यूएनडीपी इंडिया ने 15 दिसंबर, 2022 को संयुक्त रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े युवा नवाचार अभियान, यूथ को:लैब का 5वां संस्करण लॉन्च किया। डॉ. चिंतन वैष्णव, मिशन निदेशक एआईएम, नीति आयोग और श्री डेनिस करी, डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, यूएनडीपी इंडिया द्वारा इस संस्करण के आवेदन लॉन्च किए गए। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक डॉ. चिंतन वैष्णव ने इस कार्यक्रम में कहा, “उद्यमी; सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व करने और एसडीजी लक्ष्य कार्यों को पूरा करने के अभियान को तेज करने में एक शक्तिशाली ताकत हैं। युवा, दुनिया को बदलने के लिए विचार और उत्साह से भरे होते हैं, उन्हें हरेक तरह के अवसर प्रदान करने से स्थायी परिवर्तन हो सकता है। इसलिए, मैं अपने सभी युवा नवोन्मेषकों और उद्यमियों को इस अविश्वसनीय अवसर में भाग लेने के लिए आमंत्रि...

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत होंगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को प्रौद्योगिकी का एक उपभोक्ता और बैक ऑफिस सपोर्ट देने वाले देश से आगे दुनिया का एक अग्रणी प्रौद्योगिक उत्पादक बनाने के लिए शोध एवं विकास के प्रयासों में पूंजी सहयोग दे रही है। आज बेंगलुरू में हुए आईईईई मैपकॉन (माइक्रोवेव, एंटीनाज ऐंड प्रोपागेशन कॉन्फ्रेंस) 2022 के पहले संस्करण को वर्चुअल रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम अब दुनिया के लिए बैक-ऑफिस सपोर्ट नहीं हैं। हमारे कुशल इंजीनियरों को कुछ नया करने और अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स...

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का जल्द होगा लोकार्पण

जयपुर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में घोषित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट का माननीय नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा मुख्य सलाहकार - नगरीय विकास विभाग जी.एस. संधु, प्रमुख शासन सचिव-नगरीय विकास विभाग कुंजी लाल मीना एवं जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन के साथ दौरा कर प्रोजेक्ट का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश। माननीय नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा अधिकारियों को प्रोजेक्ट का शेष कार्य तीव्रगति से करवाये जाने के निर्देश दिये। माननीय नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि हम शीघ्र ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने जा रहे है। इंडिया इंटनेशनल सेंटर की तर्ज पर निर्मित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बह...