India

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वापस लिया बिहार वाला विवादित बयान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को संसद में बिहार पर दिए अपने विवादित बयान को वापस ले लिया। गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है, अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं। गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे।  इससे पहले इस मुद्दे पर बिहार के सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए पीयूष गोयल से माफी की मांग की थ...

उत्तर भारत से चली सर्द हवाओं ने राजस्थान में भी ठिठुरन बढ़ाई

जयपुर। उत्तर भारत से चली सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में बुधवार को सीजन का घना कोहरा देखने को मिला। ये कोहरा सुबह 11 बजे तक छाया रहा। यहां विजिबिलिटी भी बहुत कम रही। इससे हाईवे पर सुबह 10 बजे तक हेडलाइट ऑन करके गाड़ियां चलानी पड़ी। कोहरे और तेज ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिला। लोग सुबह देरी से अपने घरों से निकले तो वहीं जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे। सर्द हवाएं चलने से सीकर, चूरू, नागौर, अजमेर, जयपुर, अलवर समेत कई जगह ठिठुरन बढ़ गई। सबसे कम तापमान 5.2 चूरू में दर्ज हुआ। हालांकि कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा भी है। जयपुर में बुधवार सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलने के साथ ही आसमान में हल्की धुंध भी रही। इससे सुबह सूरज की तपन भी कम रही। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सिय...

चीन के कोविड केसों को लेकर भारतीयों को घबराने की ज़रूरत नहीं : अदार पूनावाला

नई दिल्ली। चीन में कोरोना केसों की बढ़ती तादाद को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि भारत के शानदार वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए जनता को इस महामारी के फैलाव से घबराने से ज़रूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि भारत सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन करें। उल्लेखनीय है कि अदार पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, जो कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण करती है। ट्विटर पर एक पोस्ट में अदार पूनावाला ने लिखा कि कोविड केसों के बढ़ने की चीन से आ रही ख़बर चिंताजनक है, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हमारा वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। हमें भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पर भरोसा बनाए रखना होगा और उनके द्वारा तय की गई गा...

मोदी सरकार ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए कहा, कांग्रेस बोली- यात्रा में भीड़ देख घबराई मोदी सरकार

नई दिल्ली। कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सबसे पहला लेटर प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था। दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में रैली की थी, जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। गहलोत ने कहा कि 21 दिसंबर की सुबह राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर उमड़ी भारी भीड़ से मोदी सरकार घबरा गई है। उनकी तरफ से लेटर लिखने का मतलब यात्रा को डिस्ट...

कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया और वरिष्ठ अधिकारियों-विशेषज्ञों की बैठक, नीति आयोग के डॉ. पॉल ने भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की

नई दिल्ली। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मीटिंग के बाद नीति आयोग के डॉ वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27 प्रतिशत आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। दूसरी ओर, एक्सपर्ट के मुताबिक भारत जैसे देश को खतरा नहीं है, क्योंकि देश में वैक्सीनेशन के 3 राउंड हो चुके हैं। लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हो चुकी है। कोरोना तो भारत में भी हर जगह होगा, लेकिन वह अब हम पर इसीलिए असर नहीं कर रहा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित...

चीन और अमेरिका में फिर कोरोना विस्फोट, भारत के सभी राज्यों को किया गया अलर्ट

नई दिल्ली। दुनिया को एक बार फिर से कोरोना की चिंता सताने लगी है। चीन और अमेरिका जैसे देशों में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बीच सतर्कता के तौर पर भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। भारत के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखकर कहा गया है कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा। इस समय देश में कोरोना के मामले ज्यादा नहीं हैं, मौतें भी काफी कम हो गई हैं. लेकिन क्योंकि पूरी दुनिया में ये वायरस फिर पैस पसार रहा है, ऐसे में सरकार भी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। हालांकि भारत मे अभी मामले कम हैं लेकिन सरकार सतर्क है। इसी वजह से स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना...

कुत्ते वाले बयान पर भाजपा का राज्यसभा में हंगामा, खड़गे बोले- मैं अभी भी कहता हूं कि स्वतंत्रता संग्राम में इनकी कोई भूमिका नहीं थी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर मंगलवार को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। भाजपा ने खड़गे से माफी की मांग की। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राजस्थान के अलवर में रविवार को कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या कोई कुर्बानी दी है? नहीं। इधर, मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब 15 मिनट ही गुजरे थे। भाजपा सांसदों ने खड़गे से माफी मांगने की अपील करते हुए हंगामा कर दिया। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभद्र भाषण दिया। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कहीं और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की। खड़गे को भ...

चीन में कोरोना का कहर, अस्पतालों के सभी बेड भरे, अगले 90 दिन में 60 प्रतिशत आबादी के संक्रमित होने की आशंका

बीजिंग। चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के सभी बेड भरे हुए हैं। कहीं दवाएं नहीं हैं, तो कहीं लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। बीजिंग में श्मशानों में 24 घंटे अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि चीन में कोरोना केस दिनों नहीं, बल्कि घंटों में दोगुने हो रहे हैं। गौरतलब है कि चीन में पिछले महीने लोग जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। बीजिंग से शुरू हुए ये प्रदर्शन 13 से ज्यादा शहरों में फैल गए थे। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर लोगों को गिरफ्तार तक कर रही थी। हफ्तों से जारी प्रदर्शन के बाद सरकार ने दो हफ्ते पहले कोविड प्रतिबंधों को कम करने का फैसला लिया था। उधर, अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल डिंग ने सोशल मीडिया पर चीन के चौंकाने वाले वीडियोज शेयर किए हैं। इनम...

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत गया और नालंदा का विकास के लिए चयन किया गया: जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत गया और नालंदा का विकास के लिए चयन किया गया है। मंत्रालय ने अब अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी 2.0) के रूप में नया स्वरुप दिया है, जिसका उद्देश्य पर्यटक और गंतव्य स्थल केंद्रित दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थलों को विकसित करना है। मंत्रालय की ‘प्रसाद’ योजना के तहत, बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम पर्यटन स्थल को विकास के लिए चिन्हित किया गया है। पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) स्वदेश दर्शन, तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (पीआरएएसएचएडी, प्रसाद) और केंद्रीय एजेंसियों को सहायता देने की अपनी योजनाओं के तहत देश में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों/केंद्रीय एजेंसियों को सहायता प्रदान करता है। योजनाओं के तहत विकास के लिए परियोजनाओं की...

गरीबों को अब राजस्थान में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, CM गहलोत ने की बड़ी घोषणा

जयपुर. महंगाई की मार के बीच राजस्थान सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने और विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने बड़ी घोषणा करते हुए आगामी 1 अप्रेल से गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) देने की घोषणा की है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत सोमवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार ने यह घोषणा की। बड़ी बात यह है कि जिस मंच से CM ने यह घोषणा की उस पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह गहलोत सरकार का बड़ा दांव है। राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट विवाद के बीच इस घोषणा के कई मायने लगाए जा रहे हैं। गहलोत की इस घोषणा पर प्रदेश में अब सियासत और गरमाएगी. राजस्था...