दौसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता के दिल में डर फैलाने का था।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
मैं मेरे काँग्रेस पार्टी के जो मित्र आए हैं, उनसे थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं। देखिए, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया, वो शहीद हुए, उन्होंने जो करना था किया और अच्छा किया। मगर काँग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में ये दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, जवाहर लाल नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरदार पटेल जी ने जो किया, कर दिया, वो अच्छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं, ये ज्यादा जरूरी है। तो मेरे दिल में बात आई, कभी-कभी मैं, जो आता है, कह देता हूं। तो मैं आपसे माफी मांगता हूं।
2-3 चीजें मैं आपसे कहना चाहता हूं। ये यात...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि गेहूं व चावल के साथ मोटे अनाज का भी भोजन की थाली में पुनः सम्मानजनक स्थान होना चाहिए। पोषक-अनाज को देश-दुनिया में बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही भारत की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष 2023 में मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी व 72 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात आज एग्रीकल्चर लीडरशिप एंड ग्लोबल न्यूट्रिशन कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि कोविड महामारी ने हम सभी को स्वास्थ्य व पोषण सुरक्षा के महत्व का काफी अहसास कराया है। हमारी खाद्य वस्तुओं में पोषकता का समावेश होना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष मनाए जाने से मिलेट्स की घरेलू एवं वैश्विक खपत बढ़ेगी, जिससे र...
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया। रक्षा मंत्री सिंंह ने कहा कि हमारे किसी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले को राजनयिक माध्यमों से चीन के साथ भी उठाया गया है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे चुनौती देने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले राजनाथ सिंंह ने इस मसले पर अपने आवास पर बैठक बुलाई थी। इस हाई लेवल बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद स्थित अपने दफ्तर में तवांग में हुई भारत चीन झड़प पर...
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार दिनांक 13 से 16 दिसंबर, 2022 तक श्रीलंका का दौरा करेंगे। नौसेना प्रमुख को नेवल एंड मेरीटाइम एकेडमी, त्रिंकोमाली में कमीशनिंग परेड के लिए मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में दिनांक 15 दिसंबर, 2022 को आमंत्रित किया गया है। इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के वरिष्ठ राजनीतिक एवं रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह श्रीलंका सशस्त्र बलों के अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। भारतीय नौसेना वार्षिक स्टाफ वार्ता के माध्यम से नियमित रूप से श्रीलंका नौसेना के साथ बातचीत करती है और नियमित रूप से अनेक सैन्य अभियानगत गतिविधियों का संचालन करती है। भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना की क्षमता में वृद्धि संबंधी कदमों में भी साथ देती है जैसे कि स्वदेशी रूप से निर्मित ...
इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैंगिग की गुमनाम शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने पूरे फिल्मी अंदाज में मामले का पर्दाफाश किया। जीन्स-टॉप और बैग टांगे 24 साल की अंडरकवर कॉप शालिनी चौहान 3 महीने तक रोज कॉलेज कैंटीन में बैठीं, दोस्त बनाए और इस ब्लाइंड रैगिंग केस में उन्होंने अपनी टीम के साथ सबूत जुटाए, जिसके आधार पर 11 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 11 आरोपी छात्रों में नौ मध्यप्रदेश, एक-एक बंगाल और बिहार से हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 24 वर्षीय महिला आरक्षक को एमबीबीएस छात्रा के भेष में इस संस्थान में भेजा था, जिसने जासूस की तरह इस कांड की बिखरी कडिय़ां जोड़ीं। वहीं एक अन्य महिला आरक्षक को नर्स के भेष में, जबकि दो पुरुष पुलिस कर्मियों को संस्थान के भोजनालय ...
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी। शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार ...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कल यहां "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अतिरिक्त अन्य संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच डाटा संचार सेवाओं" पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने दिनांक 12 अप्रैल, 2022 के अपने पत्र के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ कहा है कि वीएचएफ डाटा लिंक सेवाओं में उड़ानों की सुरक्षा के लिए विमान की ट्रैकिंग के लिए डाटा शामिल है। संचार मंत्रालय ने विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच वीएचएफ डाटा संचार लिंक प्रचालित करने के लिए मेसर्स सोसाइटी इंटरनेशनल डी टेलीकम्युनिकेशंस एयरोनॉटिक्स (एसआईटीए) और मेसर्स बर्ड कंसलटेंसी सर्विसेज (बीसीएस) को फ़्रीक्वेंसी असाइन किया है। इस पर विचार करते हुए कि एयरक्राफ्ट कम्युनिकेशन एड्रेसिंग एंड रिपोर्टिंग (एसीएआर) सेवा उपलब्ध कराने के लि...
नई दिल्ली। गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र आयोजित हुआ। इस मौके पर PM मोदी ने कहा 'मैं गोवा की खूबसूरत धरती पर वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए देश-विदेश से एकत्रित हुये आप सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस की सफलता के लिए मैं आप सभी को हृदय से शुभकामनायें देता हूँ। ये आयोजन एक ऐसे समय में हो रहा है। जब भारत की आजादी के अमृतकाल की यात्रा शुरू है। अपने ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृतकाल का एक बड़ा लक्ष्य है। और, आयुर्वेद इसके लिए एक मजबूत और प्रभावी माध्यम है। भारत इस वर्ष G-20 समूह की अध्यक्षता और मेजबानी भी कर रहा है। हमने G-20 समिट की भी थीम रखी है- “One Earth, One Family, One Future”! ऐसे ही विषयों पर आप सभी वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के इस आयोजन में चर्चा करेंगे, पूरे विश्व के स्वास्थ्य के लिए विम...
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारीगण मौजूद थे। गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुरहट सुरंग और बाईपास बनने से रीवा से सीधी के बीच की दूरी 7 किलोमीटर कम हो गई है। अब यह सफर ढाई घंटे की बजाय 45 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही मोहनिया घाट को पार करने में 45 मिनट के स्थान पर अब सिर्फ 4 मिनट का समय ही लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरंग के निर्माण से रीवा-सीधी खंड में वाहनों की आवाजाही में स...
नई दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एफपीआई) सचिव ने विगत बृहस्पतिवार 8 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे राज्यों के आवास आयुक्तों (रेजिडेंट कमिश्नरों) के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इस गोलमेज बैठक का एजेंडा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रस्तावित विशाल खाद्य महोत्सव (मेगा फूड इवेंट) 2023 के लिए मंत्रालय की कार्ययोजना से अवगत कराना तथा सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करना था। मुख्य भाषण के दौरान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव ने आवास आयुक्तों को सूचित किया कि यह विशाल कार्यक्रम अक्टूबर 2023 में आयोजित किया जाएगा और मंत्रालय द्वारा इससे पहले आयोजित कार्यक्रम की तुलना में बहुत बड़े पैमाने पर अब इसकी परिकल्पना की जा रही है। यह आयोजन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के विशिष्ट अवसरों को प्रदर्शित करने, सहयोग के लिए वैश्विक और घरेलू व्यापार जगत के प्रमुखों,...