India

भारत की दुनिया में बल्ले-बल्ले, अंडर-19 भारतीय महिला विकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता

नई दिल्ली। भारत के लिए एक और गर्व का क्षण है। भारतीय महिला विकेट टीम ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त पारी खेली। इससे पहले जब भारतीय गेंदबाजों ने जमकर गेंदबाजी की तो भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे. इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट लिए।...

एससीओ क्षेत्र में फिल्म निर्देशकों के बीच तालमेल पर बातचीत सत्र का आयोजन

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन "संस्कृतियों, चरित्रों और देशों का सहयोग" विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस पैनल में अर्मेनिया के प्रशंसित निर्देशक गरुश ग़ज़रयान और हयेक ऑर्दयान और कजाकिस्तान के निर्देशक बोलात कलेमबेतोव शामिल थे। इस सत्र का संचालन किर्गिस्तान की निर्देशक और टीवी प्रस्तोता गुलबारा टोलोमुशोवा ने किया। बोलात कलेमबेतोव ने वर्तमान समय में प्यार और दोस्ती की कम होती भावनाओं को फिर से जगाने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मुकागली जैसी रेट्रो फिल्में बनाकर ऐसा करने के अपने प्रयास के बारे में बात की। हयेक ऑर्दयान ने इस चर्चा में जोड़ा कि फिल्में किस प्रकार सिने परदे पर प्यार और दोस्ती जैसी मानवीय भावनाओं को चित्रित करने की कोशिश करती हैं। हयेक ऑर्दयान ने कहा कि कोविड के बाद इंसानों के बीच अंतर-वैयक्तिक संबंधों का विषय सबसे...

MP में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश

मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ही एयरक्राफ्ट हवा में टकराने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गए। जनकारी के मुताबिक मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर फीडबैक दिया। मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पा...

सार्वजनिक बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 1 फरवरी 2023 से 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री शुरू होगी

नई दिल्ली। ओएमएसएस (डी) के तहत फरवरी के पहले सप्ताह (1 फरवरी, 2023) से विक्रय के लिए पच्चीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की गई है, जिसके लिए आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा निविदाएं अपलोड की जाएंगी। गेहूं का स्टॉक खरीदने के इच्छुक खरीदार एफसीआई की ई-नीलामी सेवा प्रदाता "एम-जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड" (https://www.valuejunction.in/fci/) के साथ खुद को सूचीबद्ध कर सकते हैं और स्टॉक के लिए बोली लगा सकते हैं। आदेश के अनुसार जो भी पार्टी अपना नाम दर्ज कराना चाहती है, उसके लिए पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया 72 घंटे के भीतर पूरी कर ली जाएगी। सरकार द्वारा बढ़ती कीमतों को तुरंत नियंत्रित करने के लिए देश के सभी राज्यों से स्टॉक की पेशकश की जाती है। देश में गेहूं एवं आटे की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि एफसीआई ओपन मार्केट सेल स्कीम (घरेलू...

पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फ़िल्म बनी पठान

नई दिल्ली। पिछले कई सालों से एक सुपरहिट फिल्म की आस लगाए बैठे शाहरुख खान के लिए एक अच्छी खबर है। शाहरुख खान की पठान फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त धमाल मचाते हुए वो वो करिश्मा कर दिखाया है जो अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई थीं। इस खबर के सामने आने के साथ ही शाहरुख खान के घर में और पठान फिल्म से जुड़े सारे स्टार कास्ट के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक में जबरदस्त खुशी का माहौल है। पठान ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह शाहरुख खान के लिए किसी बड़ी लॉटरी से कम नहीं है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसमें वो फिल्में शामिल हैं जिन्होंने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रमेश बाला ने बताया कि, 'पहले दिन दुनिया भर में...

राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक का सम्मान

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस निरीक्षक जयपुर भीमसेन शर्मा एवं हैड कांस्टेबल सीआईडी सीबी बृजेश कुमार निगम को चुना गया है। प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई में पुलिस निरीक्षक राशिद अली, प्रथम बटालियन आरएसी में कंपनी कमांडर सरवन कुमार, एसडीआरएफ में कंपनी कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी में प्लाटून कमांडर शिव लाल गुर्जर, सीआईडी सीबी में उप निरीक्षक कादिर खान, प...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में जियो ट्रू 5जी का शुभारंभ किया

• नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद, कोटा जियो ट्रू जी से जुड़ने वाला राज्य का छठा शहर बना • अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जल्द उपलब्ध होगा जियो ट्रू 5जी • जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित जियो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ अलिमिटेड 5जी डेटा भी मिलेगा कोटा/ मुंबई। राजस्थान का कोटा शहर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। नाथद्वारा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बाद कोटा जियो ट्रू 5जी से कनेक्ट होने वाला राज्य का छठा शहर है। अगले कुछ महीनों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर और गंगानगर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा। 2023 के अंत तक राजस्थान के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज ...

लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान में दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

कोटा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,  कैलाश चौधरी ने किया।   उद्घाटन समारोह में लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार और श्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार भी उपस्थित थे। उनके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 15 हजार किसानों, एग्री स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, विस्तार श्रमिकों और निजी कृषि संस्थानों के कर...

कश्मीर के 8 और हिमाचल के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कश्मीर के 8 और हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सैलानियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा है कि राज्य के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है। अथॉरिटी ने लोगों को सावधानी बरतने और इन क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में खतरे की आशंका जताई गई है। स्नो एंड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (SASE) मनाली ने चेतावनी जारी करते हुए कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले में ग्लेशियर व हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। चेतावनी के अनुसार, जिला कुल्लू के नेहरू कुंड, कुलंग, पलचान, कोठी, रोहतांग पास, सोलं...

जी-20 की पहली पर्यावरण और जलवायु निरंतरता कार्य-समूह की बैठक 9 से 11 फरवरी, 2023 तक बेंगलुरु में

नई दिल्ली। भारत 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा। यह फोरम जी-20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और भारत द्वारा आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लायेगा। शेरपा ट्रैक के माध्यम से, प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और सिफारिशें करने के लिए भारत की अध्यक्षता में 13 कार्य समूहों और दो कार्य-व्यापार समूह की बैठक होगी। पर्यावरण, जलवायु और वहनीयता, शेरपा ट्रैक के तहत कार्य समूहों में से एक है। पर्यावरण और जलवायु निरंतरता कार्य समूह (ईसीएसडब्लूजी) की चार बैठकें निर्धारित हैं, जिनकी मेजबानी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय करेगा। ईसीएसडब्ल्यूजी में चर्चा 'तटीय स्थिरता के साथ नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने', 'क्षरित भूमि और पारिस्थितिक तंत्र की बहाली' तथा 'जैव विविधता में वृद्धि' और 'चक्रिय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने' पर केंद्रित होगी।...