ब्रह्मोस मिसाइल का सुखोई से सफल परीक्षण, 400 किमी तक रेंज, सेना की ताकत बढ़ी


नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण किया। टेस्ट के दौरान मिसाइल ने टारगेट की गई शिप को बीचोंबीच मारा। वायु सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस मिसाइल को सुखोई एसयू-30 फाइटर एयरक्राफ्ट से टेस्ट किया गया है। यह मिसाइल के एयर-लॉन्च वर्जन का एंटी-शिप वर्जन है। यह 400 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बना सकती है। इस मिसाइल के परीक्षण से एयरफोर्स ने जमीन और समुद्री टारगेटों को लंबी दूरी से निशाना बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। अगर कभी युद्ध की स्थिति बनी तो इंडियन एयरफोर्स की रणनीतिक को सुखोई और यह मिसाइल मजबूती प्रदान करेगी। इंडियन नेवी अपने वॉरशिप से 400 किलोमीटर दूर तक के दुश्मन जहाजों को ध्वस्त कर सकेगी। वॉरशिप से सुखोई इस मिसाइल को लेकर उड़ेगा और दुश्मन के जहाज को आसानी से निशाना बना लेगा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस परीक्षण एयरफोर्स, नौसेना, डीआरडीओ, बीएपीएल और एचएएल की संयुक्त उपलब्धि है। इसी साल मई की शुरुआत में भारत ने ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण एसयू-30 एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट से किया था। यह ब्रह्मोस मिसाइल का सुखोई से पहला टेस्ट था। ब्रह्मोस की शुरुआती रेंज 290 किलोमीटर दूर के टारगेट को मारने की थी। जो पहले बढ़कर 350 किमी हुई और अब गुरुवार को हुए टेस्ट के बाद 400 किलोमीटर दूर तक का निशाना लगाने में यह सफल हुआ।