बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मैसूर के पास कार दुर्घटना में मामूली घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास हुई। प्रह्लाद बांदीपुर जा रहे थे। बांदीपुर के रास्ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में उन्हें मामूली चोट आई है और उन्हें मैसूर के जेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पत्नी, बेटा और बहू भी थे। उनके पोते को भी चोट लगी है। पोते के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के समय उनका काफिला भी साथ था।