India

कार से घसीटे जाने वाली लड़की की मौत पर बोले अरविंद केजरीवाल - "ऐसे लोगों को फांसी मिलनी चाहिए"

नई दिल्ली। दिल्ली में 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर कार के टक्कर मारने और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले जाने के बाद हुई लड़की की मौत के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन पांच आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में सेक्शन 304 (गैर इरादतन हत्या ) जोड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि आरोपी अपने वाहन के नीचे फंसी लड़की के शव को 18 से 20 किलोमीटर तक यूं ही घसीटते रहे और यह करीब डेढ़ घंटे तक ये सब चलता रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम बताते हुए कहा, "महिला के साथ जो हुआ वह बहुत ही शर्मनाक है और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।" मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से बात की। केजरीवाल के मु...

वर्ष 2016 की नोटबंदी को सुप्रीम कोर्ट ने वैध करार दिया, सभी 58 याचिकाएं खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के नवंबर 2016 के 500 और 1,000 रुपये के करेंसी नोटों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को रद्द कर नोटबंदी को वैधानिक करार दिया है। सरकार ने रातों-रात 10 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन से वापस ले लिए थे।  इस मामले पर न्यायमूर्ति एस.ए. नजीर की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से अपना फैसला सुनाया।  सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को केंद्र को बड़ी राहत मिली है।  इसके साथ ही कोर्ट ने सभी 58 याचिकाओं को खारिज भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फैसले को उलटा नहीं जा सकता।  नोटबंदी के फैसले में कोई त्रुटि नहीं है। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच के बाद हमने पाया है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया केवल इसलिए त्रुटिपूर्ण नहीं हो सकती है क्योंकि यह केंद्र सरकार से निकली है और हमने माना है कि टर्म स...

मां को मुखाग्नि देकर 2 घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी वीसी से बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा का अंतिम संस्कार करने के 2 घंटे बाद अहमदाबाद से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह दिन आपके लिए तकलीफ भरा है। आपकी मां यानी हमारी भी मां। ईश्वर आपको शक्ति दें कि आप अपना काम जारी रख सकें। मेरा अनुरोध है कि आप कुछ समय आराम भी करें। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सभी लोगों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगी कि आपने वंदे भारत ट्रेन यहां लॉन्च की। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को नमन। निजी कारणों से आपके बीच नहीं आ पाया। इसके लिए क्षमा मांगता हूं। रेलवे और मेट्रो के साथ कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन हुआ है। वंद...

झपकी लगने से क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले 

रुड़की। क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। अभी उनकी हालत स्थिर है।  डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है। यहां के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा।  माथे पर चोटें आईं, घुटने का लिगामेंट टूटा बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि पंत के माथे पर दो चोटें आईं हैं। घुटने का लिगामेंट टूटा है। दाहिनी कलाई और एड़ी में भी चोट पहुंची हैं। एमआरआई के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा। हम लगातार मेडिकल टीम और उनकी फैमिली के संपर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (100) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। यहीं उनकी मां की पार्थिव देह रखी गई है। हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार सुबह 10.30 बजे होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बीमार हीराबा को देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। वे करीब एक घंटे 20 मिनट अस्पताल में रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत करके मां की तबीयत ...

ब्रह्मोस मिसाइल का सुखोई से सफल परीक्षण, 400 किमी तक रेंज, सेना की ताकत बढ़ी

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण किया। टेस्ट के दौरान मिसाइल ने टारगेट की गई शिप को बीचोंबीच मारा। वायु सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस मिसाइल को सुखोई एसयू-30 फाइटर एयरक्राफ्ट से टेस्ट किया गया है। यह मिसाइल के एयर-लॉन्च वर्जन का एंटी-शिप वर्जन है। यह 400 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बना सकती है। इस मिसाइल के परीक्षण से एयरफोर्स ने जमीन और समुद्री टारगेटों को लंबी दूरी से निशाना बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। अगर कभी युद्ध की स्थिति बनी तो इंडियन एयरफोर्स की रणनीतिक को सुखोई और यह मिसाइल मजबूती प्रदान करेगी। इंडियन नेवी अपने वॉरशिप से 400 किलोमीटर दूर तक के दुश्मन जहाजों को ध्वस्त कर सकेगी। वॉरशिप से सुखोई इस मिसाइल को लेकर उड़ेगा और दुश्मन के जहाज को आसानी से निशाना बना लेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस परी...

चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 1 जनवरी से आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए 1 जनवरी 2023 से निगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले पैसेंजर्स के लिए 1 जनवरी से आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इन पैसेंजर्स को यात्रा से पहले अपनी 72 घंटे पुरानी निगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।  इधर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोवीशील्ड की दो करोड़ डोज फ्री देने की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई से आने वाले पैसेंजर्स के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सुरक्षा का खतरा मंडराया! चिंतित कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस को राहुल गांधी की सुरक्षा का खतरा सताने लगा है। भारत जोड़ो यात्रा में एक ओर जहां राहुल गांधी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने आशंका जताई है कि इस यात्रा के दौरान राहुल के साथ में कुछ भी अनहोनी हो सकती है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के षडयंत्रों के बीच राहुल की सुरक्षा में सेंध का मामला उठाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। चिंता जताते हुए राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जिसके तहत बुधवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ वीडियो भी जारी किए। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी को ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बावजूद इस तरह की खामी चिंताजनक है। ऐसे में भारत सरकार को आगाह करना जरूरी है क्योंकि हम अब और अतिसंवेदनशील इ...

भारत में जनवरी में बढ़ सकते हैं कोविड के मामले, अगले 40 दिन महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। भारत में कोविड के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं। महामारी के प्रसार की पिछली पद्धति का हवाला देते हुए यह आंकलन किया गया जा रहा है। पहले भी यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि संक्रमण की गंभीरता कम है, यदि कोविड की नयी लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी। सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में भारत आए 6000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की रैंडम कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। अगले हफ्ते से चीन, जापान, द...

समझ में सुधार करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व दें: राष्ट्रपति मुर्मु

हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज हैदराबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले 'हैदराबाद लिबरेशन मूवमेंट' पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसा आधार है, जिस पर एक राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति में समाहित समस्त क्षमताओं को बाहर लेकर आने की कुंजी है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी का विस्तार हुआ है और इसकी गतिविधियां कई गुना बढ़ चुकी हैं। इस समिति की शुरुआत 1940 में एक छोटे से स्कूल के साथ हुई थी और अब यह नौ अलग-अलग कॉलेजों के साथ एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में उभरा है, जि...