किसान आंदोलन में जा रहे RLP विधायक दुर्घटना में घायल


अलवर. शाहजहांपुर स्थित राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल के भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल दुर्घटना में घायल हो गए. उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं. तुरंत बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नारायण बेनीवाल रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉर्डर के नजदीक ही एक पिकअप ने उनकी फॉर्चूनर गाडी को टक्कर मारी दी. गनीमत रही कि भिड़ंत होते की कार के एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया. नारायण बेनीवाल के साथ चार और लोग गाड़ी में सवार थे. उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं. सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.  और सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण वन वे ट्रैफिक इस हादसे का कारण बना.