राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का घमासान, कांग्रेस ने प्रभारी किए नियुक्त


जयपुर. राजस्थान में 3 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस चाहता है कि इन तीनों सीटों पर कब्जा जमाया जाए वहीं भाजपा भी तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीनों विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं.

सुजानगढ़ विधानसभा सीट: 


उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी को प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा विधायक प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा, डूंगरराम गेदर और नोरंग वर्मा को साथ लगाया गया है.

सहाड़ा विधानसभा सीट: 


भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को प्रभारी बनाया है जबकि धर्मेंद्र राठौड़ और रामसिंह कस्वा को साथ में लगाया गया है.

राजसमंद विधानसभा सीट:


यहां उपचुनाव के लिए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को प्रभारी बनाया है. जबकि विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज, मुकेश वर्मा और आशीष परेवा को साथ में लगाया गया है.