जयपुर। कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने के बाद देश के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया (Doctor Ashok Panagariya) का निधन हो गया है। काफी दिनों से उनकी सेहत में सुधार के हर संभव प्रयास चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे थे लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
संक्रमण की चपेट में आने के बाद से वो जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर डॉक्टर पनगड़िया की मौत की खबर भी वायरल होने लगी थी, जिसे अस्पताल प्रशासन ने साफ तौर पर नकार दिया था।
डॉक्टर पनगड़िया के निधन पर न केवल चिकित्सा जगत में शोक की लहर है बल्कि पूरे देश भर में उनके निधन पर शोक जताया राह जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई चिकित्सकों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि 'राष्ट्रीय स्...
जयपुर. लगता है आईएएस नीरज के पवन (IAS Neeraj k Pawan) और विवादों का चोली दामन का साथ है. एक बार फिर आईएएस नीरज के पवन विवादों में हैं. बीवीजी कंपनी (BVG Company) और निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का 276 करोड़ रूपए पास कराने की एवज में जिस 20 करोड़ की डील को लेकर बवाल मचा हुआ है, उससे जुड़े एक ऑडियो में नीरज के पवन का नाम भी लिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि संदीप चौधरी को डील के लिए जिस जगह पर बुलाया गया वो आईएएस नीरज के पवन का घर था.
एक ऑडियो में राजाराम गुर्जर बीवीजी के प्रतिनिधि संदीप से कह रहे हैं कि आप मैडम को बार बार फोन नहीं करें, मैसेज कभी ना करें भुगतान के लिए. ऑफिस का काम ऑफिस में ही कराएं. एक बार आधे घंटे बाद एनआरआई कॉलोनी में आ जाओ, नीरज के पवन साहब, इनके घर पर आ जाओ.
द एण्ड न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि ...
जयपुर. हाल ही में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के निलंबन को लेकर राजस्थान की सियासी उफान परवान पर है. एक ओर जहां बीजेपी लगातार इस मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है. वहीं अब इस पूरे मामले में एक नया मोड आ गया है.
सफाई कार्य से जुड़ी बीवीजी कंपनी के भुगतान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद सियासी जंग का अखाड़ा बन गया है और सौम्या गुर्जर जहां अब तक खुद को इस मामले में पाक साफ बताते हुए उनके निलंबन को राज्य सरकार की एक तरफा कार्रवाई बता रही थी वहीं अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है.
जी राजस्थान के संवाददाता दीपक गोयल की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीवीजी कंपनी को एक तरफ तो तत्कालीन महापौर सौम्या गुर्जर भुगतान ही नहीं करना चाह रही थी लेकिन ठीक उसी समय उनके पति राजाराम गुर्जर कंपनी से डील करने में लगे थे. चैनल पर दिखाए गए वायरल वीडियो म...
मुम्बई। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टाटा डिजिटल लिमिटेड ऑनलाइन स्वास्थ्य देखभाल स्टार्टअप 1एमजी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। टाटा समूह ने इसकी घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने इस सौदे के लिए वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है, जिससे अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह राशि कितनी होगी।
बता दें कि टाटा डिजिटल ने कुछ दिनों पहले ही फिटनेस पर केंद्रित क्योरफिट हेल्थकेयर में लगभग 550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी और अलीबाबा समर्थित देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी बिग बास्केट में भी बड़ी हिस्सेदारी हासिल की थी। वैसे 1mg के अधिग्रहण को टाटा ग्रुप के लिए काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऑनलाइन फार्मेसी सेगमेंट में कदम रखा था और नेटमेड्स का अधिग्रहण किया था। जबकि फार्मईजी का मेडलाइफ ...
मुम्बई। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टाटा डिजिटल लिमिटेड ऑनलाइन स्वास्थ्य देखभाल स्टार्टअप 1एमजी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। टाटा समूह ने इसकी घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी ने इस सौदे के लिए वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है, जिससे अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह राशि कितनी होगी।
बता दें कि टाटा डिजिटल ने कुछ दिनों पहले ही फिटनेस पर केंद्रित क्योरफिट हेल्थकेयर में लगभग 550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी और अलीबाबा समर्थित देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी बिग बास्केट में भी बड़ी हिस्सेदारी हासिल की थी। वैसे 1mg के अधिग्रहण को टाटा ग्रुप के लिए काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऑनलाइन फार्मेसी सेगमेंट में कदम रखा था और नेटमेड्स का अधिग्रहण किया था। जबकि फार्मईजी का मेडलाइफ में ...
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है और 1 दिन में सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
भारत में कोरोना संक्रमण की शुरुआत से अब तक किसी भी दिन इतनी मौतों का आंकड़ा सामने नहीं आया था। हालांकि, इसमें 3900 पुरानी मौतें हैं। जो पहले दर्ज नहीं की गई थी और उन्हें एक साथ पिछले 24 घंटे में जोड़ा गया।
बता दें कि कोरोना से एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा इसलिए बढ़ा है क्योंकि बिहार ने अपना डेटा रिवाइज किया। बिहार में कोरोना से मौतों के 3900 पुराने मामलों को भी बीते एक दिन में गई जानों में जोड़ दिया गया है। इसके चलते यह आंकड़ा काफी बड़ा दिख रहा है। यदि बिहार के 3,900 केसों को हटा दें तो देश में पिछले एक दिन में 2248 लोगों की मौत हुई।
भारत में COVID19 के 94,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। 6,14...
जयपुर। राजस्थान में वैक्सीनेशन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है लेकिन एक निराशा की बात यह है कि वैक्सीनेशन का अनुपात पुरुषों की तुलना में महिलाओं का कम है। यानी कि महिलाओं को कम तादाद में वैक्सीन लगी है। ऐसे में अब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं की पैरवी करते हुए कहा है कि इस अनुपात के अंतर को खत्म करने के लिए डोर टू डोर वैक्सीनेशन अभियान चलाना चाहिए।
राजे ने कम भागीदारी पर चिंता जताते हुए कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में संक्रमण का ज़्यादा ख़तरा होता है, क्योंकि पूरे घर की ज़िम्मेदारी उसी पर होती है। परिवार में जब कोई बीमार पड़ता है तो उसकी देखभाल भी उस घर की महिलाएं ही करती हैं। इसलिए राज्य सरकार महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन की व्यवस्था डोर-टू-डोर करे। राजस्थान में महिलाओं के वैक्सीनेशन का अनुपात पुरुषों के मुक़ाबले 94 प्रतिशत है। इसका प्रमुख कारण कामकाजी मह...
जयपुर। राजस्थान में जयपुर सहित 6 जिलों में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा से सबंधित महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इन जिलों में महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है।
आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में आयुर्वेद पद्धति की महत्ता भी प्रतिपादित हुई है। राज्य सरकार आयुर्वेद पद्धति के प्रचार—प्रसार व इससे सबंधित सुविधाओं को विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग में नयी भर्तियों व महाविद्यालयों की स्थापना से इस पद्धति का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जयपुर, कोटा, सीकर, बीकानेर व भरतपुर में राजकीय आयुर्वेद एवं योग व प्राकृति चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। उदयपुर में राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए भी स्व...
दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद में राहुल गांधी और प्रियंका के बेहद करीबी माने जाने वाले एक और युवा कांग्रेसी नेता ने बड़ा झटका कांग्रेस को दे दिया है।
जितिन प्रसाद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तर्ज पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हाथ थाम लिया है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले राहुल की कोर टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जितिन प्रसाद ने आज दिल्ली में भाजपा का हाथ थामा।
कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका इस लिहाज से भी कहा जा सकता है कि यह वही जितिन प्रसाद है जिसको कांग्रेस आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बेहद अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जितिन प्रसाद को पार्टी में शामिल करवाया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इस बड़े सियासी उलटफेर ने कांग्रेस को कहीं न कहीं कमजोर किया है। कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से थे...
जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा मॉडिफाइड लॉक डाउन के दिशा निर्देश जारी होने के बाद आज राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने भी इसी क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
राजस्व अर्जित करने वाले विभागों से संबंधित गतिविधियों को लेकर राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत ने आदेश जारी किए।
आदेशों के मुताबिक अब राजस्व अर्जन संबंधी कार्यालय जैसे वाणिज्य कर विभाग, आबकारी विभाग, RSBCL और RSGSM पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग के सभी कार्यालय कार्य दिवस में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। इन विभागों में संबंधित राजस्व संग्रहण गतिविधियां पहले की तरह ही निरंतर जारी रहेंगी।
आबकारी दुकानों के संबंध में भी विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक शराब क...