भरतपुर। 28 मई को डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता की बरहमी से गोली मारकर हत्या कर देने के मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर को बयाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 15 दिनों से आरोपी ने अपने कई ठिकाने बदले थे और पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस पूरे मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।
बता दें कि 28 मई को राजस्थान के भरतपुर में दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब डॉक्टर दंपति कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
मृतक चिकित्सक दंपति की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई थी। डॉक्टर दंपति के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला था. डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। माना जा रहा है कि वारदात के वास्तविक कारणों की पड़ताल हो सकेगी।
हालांकि बता दें कि मृतक दंपति पर आरोपी की बहन को कुछ समय पहले जलाकर मार देने का आरोप था और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। डॉक्टर की पत्नी ने उसके पति से महिला के संबंध होने पर इस वारदात को अंजाम दिया था।