मक्का. कोरोना ने ना केवल छोटे व्यापारियों की बल्कि सऊदी अरब जैसे देशों के शेखों की भी हालत पतली कर दी है. यही कारण है कि दुनियाभर में कई बड़े और विशालकाय होटलों को टक्कर देने के लिए मक्का में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े होटल का निर्माण कार्य भी फिर से चालू नहीं हो पा रहा है. कारण पहले आर्थिक तंगी और फिर कोरोना. हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि यह आर्थिक तंगी तो आनी ही थी क्योंकि यह होटल कोई सौ, दौ सो, पांच सौ या हजार करोड़ में नहीं बल्कि पूरे पच्चीस हजार करोड़ से भी ज्यादा की कीमत में बनना है.
वैसे बताते चलें कि फिलहाल मलेशिया के 'फर्स्ट वर्ल्ड होटल' को दुनिया के सबसे बड़े होटल का दर्जा मिला हुआ है जिसमें कुल 7,351 कमरे हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इस होटल का नाम दर्ज है। पर अब इसको टक्कर देने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा होटल सऊदी अरब के पवित...
नई दिल्ली। लगभग 8-10 अरब वर्ष पहले आकाश गंगाओं में तारों की उत्पत्ति अपने उच्चतम स्तर पर थी और उसके बाद उसमें लगातार गिरावट आई है। इसके पीछे के कारणों की खोज करने पर पाया गया है कि तारों की उत्पत्ति संबंधी गिरावट का कारण संभवत: आकाश गंगाओं में ईंधन का खत्म होना रहा होगा। अरबों साल पहले युवा ब्रह्मांड में तारों की उत्पत्ति संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने वाले खगोलविद लंबे समय से इस तथ्य की खोजबीन कर कर रहे हैं। खगोलविदों के मुताबिक हाइड्रोजन निर्माण के लिए महत्वपूर्ण ईंधन आकाशगंगाओं में मौजूद परमाणु हाइड्रोजन सामग्री है। करीब 9 अरब साल पहले और 8 अरब साल पहले आकाशगंगाओं में परमाणु हाइड्रोजन सामग्री को मापने वाले दो अध्ययनों ने उन्हें इस निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद की है।
पुणे के नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एनसीआरए-टीआईएफआर) और बेंगलूरु में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्ग...
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के DM अंतर सिंह नेहरा का व्यवहार राज्य सरकार के मंत्रियों को रास नहीं आ रहा है। जिस कोरोना संकटकाल में DM को सुपर एक्टिव होना चाहिए उस वक्त DM की सुस्ती को लेकर मंत्री ने भरी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम के सामने कलेक्टर की शिकायत भी कर डाली। और ऐसे आरोप लगाए जो किसी भी DM के लिए अच्छे नहीं कहीं जा सकते हैं। हालांकि इस मामले में DM अंतर सिंह नेहरा की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दरअसल परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जिला कलेक्टर अतर सिंह नेहरा के खिलाफ कैबिनेट मीटिंग में मोर्चा खोलते हुए कहा कि 'जिला कलेक्टर अब तक के जयपुर के सबसे निष्क्रिय कलेक्टर हैं। कोरोना संकट के दौर में भी जयपुर जिला कलेक्टर अपने AC रूम से बाहर नहीं निकले। उनका फोकस केवल अपने कपड़ों पर रहा। इसी कारण कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया। यहा...
जयपुर। कोरोना संकट के बीच राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि इस महामारी से समाज के अन्य वर्गों के साथ-साथ विद्यार्थी वर्ग भी अत्यधिक प्रभावित हुआ है। चिकित्सा विशेषज्ञ भी संक्रमण की तीसरी लहर से बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं निरस्त करने का निर्णय लिया गया।...
दिल्ली। कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप्प के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा मिल गई है। और अब कोविड-19 के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने के लिये कृत्रिम बौद्धिकता आधारित प्लेटफार्म का सहारा लिया जायेगा। इसके तहत छाती का एक्स-रे करके उसे डॉक्टरों के पास व्हॉट्स-एप्प के जरिये भेज दिया जायेगा।
डॉक्टर उसे एक्स-रे मशीन पर देख सकते हैं। इस प्रक्रिया का नाम एक्स-रे सेतु रखा गया है और कम रेजोल्यूशन वाली फोटो को मोबाइल के जरिये भेजा जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में कोविड की जांच और कार्रवाई के हवाले से इससे आसानी और तेजी से काम हो सकता है। भारत के ग्रामीण इलाकों में कोविड ने कहर बरपा कर रखा है, जिसे मद्देनजर रखते हुये, तेज गति से जांच करना, यह जानना कि किस मरीज का किन-किन लोगों से संपर्क हुआ और कंटेनमेंट जोन बनाना बहुत जरूरी हो गया है।
कुछ शहरों में कोविड जांच में एक...
जयपुर. ई.डब्ल्यू.एस. नियमों से सम्बन्धी संशोधन के उपरान्त 1 जून 2021 को पाँचों विद्युत निगमों में कुल 2370 पदों पर सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। पाँचों विद्युत निगमों में की जा रही सीधी भर्ती हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता, कनिष्ठ रसायनज्ञ, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी एवं सूचना सहायक के कुल 1075 पदों हेतु तथा राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा सहायक कार्मिक अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, आशुलिपिक एवं कनिष्ठ सहायक/ वाणिज्यिक सहायक-।। के 1295 पदों हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से 7 जून से 21 जून 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग दिनेश कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियो...
करौली. वन विभाग रेंज करौली में नरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 कराए गए संपूर्ण कार्यों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विभाग से कराने और भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रमेश मीणा ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा है. सीएम को लिखे पत्र में विधायक रमेश मीणा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ और सरकारी राशि का दुरुपयोग एवं गबन किया गया है. नरेगा मस्टरोल कहीं की और कार्य कहीं और ही होना दर्शाया गया है. कार्यों पर 759.50 लाख का काम होना दर्शाया है जबकि हकीकत यह है कि मौके पर कार्य हुए ही नहीं. और तो और अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मस्टरोल भरकर 598.64 लाख का भुगतान भी उठा लिया.
दरअसल विधायक रमेश मीणा को पिछले कुछ दिनों से लगातार वन विभाग की करौली और मासलपुर रेंज में वानिकी क...
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने सीबीएसी की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। पीएम मोदी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सीबीएसई के चेयरमैन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल थे। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के हित में यह फैसला लिया गया। सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है।...
भरतपुर/जयपुर। भरतपुर राज परिवार में पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक और राज परिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने भले ही अपने पिता के खिलाफ 31 मई को किए गए ट्वीट को हटा लिया हो लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद में राजस्थान की सियासत में एक नई राजनीतिक कहानी तैयार होती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि 31 मई को विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने जो ट्वीट किया था उसे महज 4 घंटे बाद डिलीट कर देने का बड़ा कारण सचिन पायलट रहे। उन्होंने सचिन पायलट के समझाने के बाद में तुरंत अपनी गलती को स्वीकारते हुए उस ट्वीट को हटाया। जिसमें अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ बयान बाजी की थी।
इस बात को बल एक ट्वीट के जरिए मिला। दरअसल टोंक से पायलट समर्थक युवा नेता देवराज डॉई ने ट्वीट कर लिखा कि अच्छे इंसान से संगत का असर, सचिन पायलट ने भरतपुर राजघराने में सुलह करवाई। पायलट साहब के एक कॉल पर...
जयपुर।। राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर रेजीडेंट डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी कर दी है। सीनियर रेजीडेंट का स्टाइपेंड 61 हजार रुपये से बढ़ाकर 70,150 रुपये, एमडी/एमएस प्रथम वर्ष का 48 हजार रुपये से बढ़ाकर 55,200 रुपये, द्वितीय वर्ष का 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 58,650 रुपये और तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड 53 हजार रुपये से बढ़ाकर 60,950 रुपये कर दिया गया है।
चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि डीएम एवं एमसीएच डिग्री प्रथम वर्ष के रेजीडेंट्स का मानदेय 55 हजार रुपये से बढ़ाकर 63,250 रुपये, द्वितीय वर्ष के रेजीडेंट का मानदेय 57 हजार रुपये से बढ़ाकर 65,550 और तृतीय वर्ष के लिए ये 58 हजार रुपये से बढ़ाकर 66,700 रुपये कर दिया गया है।
शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड भी 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 14 हजार रुपये कर दिया गया है। इन सभी श्रेणियों में मानदेय पर महंगाई भत्ता राजस्था...