पुर्तगाल। हाल ही में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की दो बोतल हटाकर कंपनी को बड़ा आर्थिक झटका देने को लेकर चर्चा में आए फुटबॉलर रोनाल्डो आज फिर चर्चा में हैं। पुर्तगाली फुटबॉल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इतिहास रच दिया है।
ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बने हैं। दूसरे स्थान पर काबिज ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन से वो काफी आगे हैं। उनके इस प्लेटफॉर्म पर 246 मिलियन फॉलोअर्स हैं।...
मॉस्को। पहली और दूसरी लहर के कहर का सामना कर चुके रूस में एक बार फिर कोरोना का नया वेरिएंट अपना रूप दिखाने लगा है। पिछले 1 सप्ताह में तेजी से कोरोना संक्रमण के नए केस फिर बढ़ने लगे हैं।
सबसे बड़ी चिंता की बात की यह है कि तेजी से बढ़ते हुए कोरोना केस की रफ्तार राजधानी मॉस्को में सबसे ज्यादा है। रूस में कोरोना महामारी फिर बढ़ रही है। करीब साढ़े चार माह बाद शुक्रवार को 17 हजार 262 नए मामले मिले। इनमें से 9 हजार 56 अकेले मास्को में पाए गए।
देशभर में एक दिन पहले 14 हजार नए केस मिले थे। अब कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख 81 हजार के पार हो गई है और अब तक 1 लाख 28 हजार 445 की गई जान गई है।
उधर ब्रिटेन और रूस में फिर से कोरोना के नए केस मिलने के साथ ही भारत भी पूरी तरह से अलर्ट है। सभी राज्यों से सतर्क रहने को कहा गया है और आवश्यक कदम उठाने को भी कहा गया है। भारत भी तीसरी लहर को लेकर विशेष स...
दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान आया है। इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय माकन ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की राजनीति को लेकर यह जो भी बातें सामने आ रही है वह तथ्यहीन हैं।
अजय माकन ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस के एक बड़े लीडर हैं, एसेट हैं और स्टार प्रचारक हैं, ऐसे में वह प्रियंका गांधी से समय चाहें और उन्हें टाइम ना मिले ऐसा कैसे संभव हो सकता है।
अजय माकन ने कहा कि प्रियंका गांधी 10 दिन से दिल्ली में हैं ही नहीं। और जब दिल्ली में हैैं ही नहीं तो सचिन पायलट से मिलने का कैसे बैठेगा?
माकन ने कहा कि इसके अलावा सचिन पायलट की प्रियंका गांधी, मुझसे और संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से लगातार बातचीत हो रही है, कम्युनिकेशन गैप जैसी कोई बात नहीं...
जयपुर। राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर ESI हॉस्पिटल में संविदा भर्ती के नाम पर अवैध वसूली करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन लोगों भरत पूनिया, महिपाल यादव और मनीष पटेल को गिरफ्तार किया है। अलवर में कार्रवाई पर मिली सूचना के आधार पर जोधपुर एम्स में काम करने वाले कर्मचारी महिपाल यादव को जोधपुर की एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया। महिपाल अलवर का रहने वाला है। उसने जोधपुर में रहकर ही अलवर के एएसआई मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में अब तक 50 से ज्यादा भर्तियां करवा दी है। भर्ती कंपनी के मालिक मिनेश पटेल और कंपनी सुपरवाइजर भरत पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। यह गेम इतना बड़ा है इसमें अलवर सांसद बाबा बालक नाथ के पीए का भी नाम जांच के दायरे में आया है।
ACB ने ESI हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, अलवर में दबिश देकर संविदा भर्ती के नाम पर आवेदकों से हो रही अवैध वसूली का यह भंडाफोड़ किया। नर्सिंग ...
भारत की काबिलियत का डंका पूरी दुनिया में बजता साफ देखा जा सकता है। अब एक और भारतवंशी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट( Microsoft Corp) के चेयरमैन बना दिए गए हैं. इस प्रमोशन के बाद नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे.
बता दें कि सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे. इसके बाद उनके कई मिशन सफल रहे। LinkedIn, Nuance कम्युनिकेशंस और ZeniMax जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में सत्या नडेला की जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की गई. माइक्रोसॉफ्ट ने इस मौके पर एक बयान में कहा है कि थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे. थॉम्पसन साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे.
भारत के हैदराबाद में साल 1967 में सत्या नडेला का जन्म हुआ था. उनके पिता एक प्रशासनिक अधिक...
जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2021 का आयोजन 26 सितंबर को होगा। ईडब्लयूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएंगे।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। साथ ही बताया कि बहुत जल्द राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। रीट परीक्षा की नई तिथि का इंतजार 16 हजार युवाओं को था। राजस्थान रीट के परिणाम के बाद सरकार 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती करेगी।
उधर राज्य सरकार ने रीट भर्ती 2016 में अंग्रेजी विषय की प्रतीक्षा सूची जारी करने के हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकेगी।...
फुटबॉल की दुनिया में बाजीगर कहे जाने वाले अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने केवल दो शब्द कहे 'ड्रिंक वाटर' और इतने से में ही दुनिया के मशहूर ब्रांड कोका कोला के शेयर करीब 30 हजार करोड़ धड़ाम से नीचे आ गिरे। यह घटना हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टार स्ट्राइकर ने अपने सामने से कोका कोला की दो बोतलें हटा दीं और और पानी की बोतल ऊपर करते हुए कहा कि ड्रिंक वॉटर। बस इतने से में ही कोक बनाने वाली कंपनी कोका कोला (Coca-Cola) को करीब 3 खरब रुपये की चपत लग गई।
यह था घटनाक्रम
इस वक्त फुटबॉल का सीज़न चल रहा है और यूरो कप खेला जा रहा है। इसी बीच पुर्तगॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जैसा कि ह...
नई दिल्ली। देश में सोने और उसके आभूषणों के नाम पर अब घटिया या नकली सोना बेचने वालों की खैर नहीं होगी। आज से देश में सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू हो गई है। हालांकि जिनका 40 लाख रुपये वार्षिक तक का टर्नओवर है, उनको रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। पोल्की मीना, कुंदन, जड़ाऊ ज्वैलरी और घड़ी को हॉल मार्किंग से बाहर रखा गया है।
अभी गोल्ड हॉलमार्किंग लागू करने में अगस्त के अंत तक कोई जुर्माना नहीं लगेगा। सोने के आभूषणों का अनिवार्य हॉलमार्क प्रमाणीकरण ग्राहकों और कारोबार दोनों के लिए अच्छा कदम कहा जा रहा है।
10 बड़ी बातें
1- प्रारंभ में हॉलमार्किंग देश के 256 जिलों से शुरू की गई है, जहां जांच करने वाले मार्किंग सेंटर हैं।
2- 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले ज्वैलर्स को अनिवार्य हॉल मार्किंग से अभी छूट दी गई है।
3- भारत सरकार की व्यापार नीति के अनुसार ...
जयपुर। कोरोना संक्रमण के नए केस कम होने के बाद में राजस्थान सरकार ने मॉडिफाइड लॉकडाउन के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश के ऐसे सभी सरकारी और निजी कार्यालय जिनमें कार्मिकों की संख्या 10 से कम है वहां 100% कार्मिकों के साथ कार्यालय खोले जा सकेंगे। जहां 10 से अधिक संख्या है वहां 50% कार्मिक अनुमत होंगे।
इतना ही नहीं खेल कूद संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी संबंधित परिसर और स्टेडियम में कोच के निर्देशन में सोमवार से शनिवार सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अनुमत होगा। इसके अलावा वातानुकूलित शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉल को भी सुबह 6:00 से शाम 4:00 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
यदि रेस्टोरेंट्स की बात करें तो रेस्टोरेंट्स में बैठा कर खाना खिलाने की सुविधा सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक की छूट दी गई है। यहां 50% के साथ एक छोड़कर एक व्यक्ति के बैठने की अनुमति होगी।
...
जयपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर गहलोत और पायलट खेमा आमने सामने नजर आ रहा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच कांग्रेस के विधायकों के लगातार सामने आ रहे हैं बयानों से ना केवल पार्टी की छवि खराब हो रही है बल्कि सरकार पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि ऐसी परिस्थिति में क्या किया जाए?
बहरहाल अब इस पूरे मामले में सचिन पायलट के साथ पिछले साल सरकार के खिलाफ मानेसर जाने वाले विधायक भंवरलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। अशोक गहलोत को खुद का नेता बताया है। उन्होंने कहा जब आलाकमान ने अशोक गहलोत को राजस्थान का CM बनाया है वह भी गहलोत को अपना नेता मानते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों को बेवजह की बयानबाजी से बचना चाहिए फिलहाल वक्त कोरोना संकटकाल का है। तीसरी लहर आने वाली है, उससे निपटने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। और दोनों ही...