एक साथ 38 पत्नियां हुईं विधवा, दुनिया के सबसे बडे परिवार के मुखिया का जिओना चाना का निधन, 94 बच्चे छोड़ गए अपने पीछे 


मिजोरम. दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के तौर अपनी पहचान रखने वाले जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और उनके निधन पर शोक जताया. चाना अपने पीछे परिवार में 38 पत्नियां और 94 बच्चे छोड़ गए हैं. 21 July 1945  को उनका जन्म हुआ था.

बता दें कि चाना के परिवार में 181 सदस्य आज भी एक साथ रहते हैं। जिओना चाना इस परिवार के मुखिया थे। वह अपनी 38 पत्नियों, करीब 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों के अलावा एक नन्हें पड़पोते के साथ बड़े प्यार से यहां 100 कमरों के घर में रहते थे। 

आमतौर पर परिवारों में शादी ब्याह या किसी बड़े फंक्शन में जितने लोगों का खाना बनता है उतना तो इस परिवार में रोजाना बनता है। यदि सुबह शाम की बात करें तो करीब दोनों वक्त की डाइट मिलाकर करीब पौने चार सौ के करीब लोगों का यहां खाना यहां बनाया जाता है। एक बार का खाना बनाना हो तो करीब जो एक आम परिवार के 2 से 3 माह का राशन होता है उससे कहीं ज्यादा जिओना का परिवार एक दिन में खा जाता है।
 

यह भी पढें: भारत में रहने वाला यह शख्स 38 पत्नियों, 94 बच्चों के साथ 181 सदस्यों के परिवार का है मुखिया, जी रहा है खुशहाल जीवन!