India

गोवा में स्टार्टअप-20 की तीसरी बैठक में, जी20 देश वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास और नवाचार को प्रोत्साहन देने वाली शक्तियों में सम्मिलित हुए

नई दिल्ली। गोवा में स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक के दूसरे दिन वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप्स के विकास और सहायता की दिशा में सहयोग और प्रयासों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण चर्चा और बैठकें हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और डॉ. चिंतन वैष्णव, स्टार्टअप20 के अध्यक्ष के बीच बंद कमरे में हुई बैठकों से हुई, जिसमें प्रमुख कार्यसूची और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। बाद में दिन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, डॉ. चिंतन वैष्णव ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें प्रगति और नीति विज्ञप्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने पूरे विश्व में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में जी20 देशों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करते हुए इस विज्ञप्ति पर सभी प्रतिनिधियों द्वारा किए गए समझौते पर संतोष व्यक्त किया। ड...

भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय तकनीकी सहयोग की दिशा में अग्रसर

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच तकनीकी क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए 02 जून, 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत प्रशिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और विकास, सहयोगी पाठ्यक्रम, उत्कृष्टता केंद्र (समुद्री इंजीनियरिंग), आईएनएस शिवाजी, लोनावाला और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के दल, क्षेत्र स्तर के मुद्दों के समाधान के लिए परस्पर सहयोग की दिशा में कार्य करेंगे। समझौता ज्ञापन पर वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मटिरीएल (उपकरण प्रमुख) और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मालिनी वी. शंकर, (सेवानिवृत्त आईएएस) ने हस्ताक्षर किए।...

नितिन गडकरी ने वड़ोदरा, गुजरात में 48 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने आज वड़ोदरा, गुजरात में 48 करोड़ रुपये की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का भूमि पूजन डेढ़ साल पहले माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था। श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के अहमदाबाद-वड़ोदरा खंड की दुमाड़ चौकड़ी के पास सुधार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 27.01 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री महोदय ने कहा कि इसमें नई सर्विस रोड, वाहन अंडरपास और आरसीसी क्रैश बैरियर बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। श्री गडकरी ने कहा कि राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली 17 करोड़ रुपये की लागत वाली दूसरी परियोजना की लंबाई लगभग 1 किमी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना ...

15 जून तक अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मरम्मत का कार्य होगा पूरा

नई दिल्ली। सीमा सड़क संगठन 15 जून, 2023 तक अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लेगा।  संगठन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 01 जुलाई 2023 को अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले 15 जून 2023 तक यात्रा मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लेगा। इस कार्य के दायरे में मार्ग पर जमी बर्फ की सफाई, मार्ग को चौड़ा करना, सभी पैदल पुलों की मरम्मत, हैंड रेलिंग, ब्रेक वॉल फिक्सिंग का निर्माण आदि का कार्य सम्मिलित है। इससे पहले बालतल से पवित्र अमरनाथ जी की गुफा तक यात्रा मार्ग का रखरखाव जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता था और चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक का मार्ग पहलगाम विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता था। मार्ग के रखरखाव और उन्नयन का कार्य सितंबर 2022 में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंप दिया गया था।...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली के बिलों को लेकर राजस्थान की जनता को दी सबसे बड़ी सौगात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली के बिलों को लेकर राजस्थान की जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी घोषणा करते हुए यह बात लिखी, महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. - मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.  - 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. - 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा. - खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभ...

कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी. युवा, महिला, दलित, वंचित, आदिवासी सबको समान भाव से लूटती है: मोदी

अजमेर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अजमेर दौरे के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, दलित, वंचित, आदिवासी सबको समान भाव से लूटती है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश का खून चूसने वाली भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी जिसने विकास को खोखला कर दिया। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा उन्होने खुद कहा था कि सरकार 1 रुपया भेजती है तो सिर्फ 25 पैसे जनता तक पहुंचते हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस 74 फीसदी कमीशन खाने वाली पार्टी है। इतना ही नहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। यह देश के साथ सबसे बड़ा वि...

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। इसके तहत अब आवेदनों को पांच बाहरी संगठनों को एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदक के ईजीसीए प्रोफाइल में सिंगल टैब के जरिये भेजा जा सकेगा। नागर विमानन महानिदेशालय ने विमान नियमों और संबंघित नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) का अनुपालन करते हुये हेलीपोट्र्स को भूतल पर अथवा जमीन से उपर भवनों की छतों पर हेलीपोर्ट लाइसेंस/परिचालन की अनुमति दी है। लाइसेंस लेने के इच्छुक आवेदकों को ईजीसीए पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन डीजीसीए को भेजना होगा। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन भेजने से पूर्व आवेदक को निम्नलिखित पांच संगठनों को ऑनलाइन/स्वयं जाकर एनओसी/मंजूरी के लिये आवेदन करना होता था। 1. गृह मंत्रालय 2. रक्षा मंत्रालय 3. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय 4. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 5. स्थानीय प्रशासन इस समू...

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023'' से सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सुरक्षा उत्कृष्टता श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित "ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023" प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आज (30 मई 2023 को) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निदेशक (परियोजना) और अपर प्रभार निदेशक (संचालन) श्री ए के बागची ने प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 का पुरस्कार राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की ओर से असम के पूर्व राज्यपाल श्री जगदीश मुखी से 21वें वार्षिक ग्रीनटेक पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया।   ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21वां ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 समारोह उन उत्कृष्ट संगठनों को मान्यता और सम्मान देता है जो कॉर्पोरेट नागरिकता, पारदर्शी जवाबदेही, जीवन चक्र प्रबंधन, सुरक्षा और स्वास्थ...

केसी वेणुगोपाल बोले, ' गहलोत और पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया, दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई'

नई दिल्ली। राजस्थान की सियासत में एक-दूसरे के धुर विरोधी बन बैठे अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लगता है अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। सवाल यह भी है कि अब हालात सामान्य हो या नहीं हो पर जो सूत्रों के हवाले से खबर मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी के सामने दोनों ही नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो गई है। पार्टी आलाकमान के साथ करीब चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने बयान में कहा कि 'अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। निश्चित रूप से हम राजस्थान में चुनाव जीतेंगे। यह भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई होगी।' बता दें कि इससे पहले पार्टी अध्यक्ष खरगे के न...

नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया, स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया। उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो अमर होते हैं। कुछ तिथियां समय के चेहरे पर अमर हस्ताक्षर बन जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 मई, 2023 एक ऐसा ही दिन है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अमृत महोत्सव के लिए खुद को उपहार दिया है। प्रधानमंत्री ने इस गौरवशाली अवसर पर सभी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ये विश्व को भारत के दृढ सं...