राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की, राजस्थान से BJP नेता गुलाबचंद कटारिया आसाम के राज्यपाल बने


नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को आसाम का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। कटारिया BJP के दिग्गज वरिष्ठ नेता हैं। राष्ट्रपति ने कटारिया के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है