नई दिल्ली। भारतीय तट रक्षक ने 21 जून, 2023 को पूरे जोश और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। भारतीय तट रक्षकों ने देश की समूची तटरेखा पर स्थित सभी स्टेशनों, जलयानों और तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडीशा और पश्चिम बंगाल के साथ साथ अंडमान और निकोबार तथा लक्षद्वीप जैसे सुदूर द्वीपों में स्थित यूनिटों में विशेष योग सत्र का आयोजन कर तटीय चक्र/सागरमाला बनाई। भारतीय प्रायद्वीप में कच्छ (गुजरात) से लेकर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) तक भारतीय तटरक्षक बल द्वारा बनाया गया तटीय चक्र इस साल की विषयवस्तु ’ओसियन रिंग ऑफ योगा’ पर आधारित उसकी पवित्र योग भागीदारी का प्रतीक है। द्वीपीय ( अंडमान और निकोबार तथा लक्षद्वीप), अंतरक्षेत्रीय स्टेशन (गांधीनगर - दिल्ली) अपनी सक्रिय उपस्थिति से इस चक्र के आभूषण बने हैं। इस दिन दिल्ली एनसीआर में तट रक्षक स...
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नॉलेज (ज्ञान) और नवाचारी श्रेष्ठ व्यवहारों को साझा करने के लिए एक 'नॉलेज शेयरिंग' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। एनएचएआई की वेबसाइट पर होस्ट की गई यह पहल प्राधिकरण को विशेषज्ञों और नागरिकों के साथ सहयोग करने में सहायता करेगी, जो सड़क डिजाइन, निर्माण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण स्थिरता और संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों से जुड़े ज्ञान और जानकारी को साझा करना चाहते हैं। यह मंच विश्वभर से श्रेष्ठ व्यवहारों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा तथा देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के समग्र विकास की दिशा में योगदान देगा। श्रेष्ठ व्यवहारों को वीडियो क्लिप, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा पीडीएफ फाइलों के रूप में एनएचएआई वेब पोर्टल https://ksp.nhai.org/kb/ पर अपलोड किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड क...
नई दिल्ली। ईएसआईसी के प्रारंभिक वेतन-संबंधी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2023 के महीने में 17.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। अप्रैल, 2023 के महीने में लगभग 30,249 नए संस्थानों को पंजीकृत किया गया और ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित होती है।
आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि देश के युवाओं के लिए ज्यादा नौकरियां उत्पन्न हुई हैं क्योंकि इस माह में कुल 17.88 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष आयु समूह वाले 8.37 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों का अधिकतम हिस्सा हैं, जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।
अप्रैल 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के मुताबिक, 3.53 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, अप्रैल 2023 के महीने में कुल 63 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज ...
नई दिल्ली। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईपीएस रवि सिन्हा को राॅ का नया चीफ बनाया गया है। सिन्हा 30 जून को वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ का कार्यकाल पूरा होने पर पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। कैबिनेट कमेटी ने नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। राष्ट्रहितों के लिए ऑपरेशंस को राॅ अंजाम देती है। रॉ की रिपोर्टिंग सीधी प्रधानमंत्री को होती है। वैसे देश की अंतरराष्ट्रीय मामलों की खूफिया एजेंसी रॉ से रवि सिन्हा का लंबे समय से जुड़ाव रह चुका है। रवि सिन्हा रॉ की ऑपरेशनल विंग के प्रमुख थे। सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वह जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं। सिन्हा ने ऐसे समय रॉ चीफ का पद संभालने जा रहे हैं जब दुनिया के कई देशों में सिख कट्टरपंथ तेजी से उभर रहा है। ऐसे...
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 में 17.06.2023 तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़ों से पता चला है कि शुद्ध संग्रह 3,79,760 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में यह 3,41,568 करोड़ रुपये था, जो कि 11.18% की वृद्धि दर्शाता है। 3,79,760 करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (17.06.2023 तक) में 1,56,949 करोड़ रुपये का कॉरपोरेशन टैक्स (सीआईटी) (रिफंड के समायोजन के बाद) और प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित 2,22,196 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) (रिफंड के समायोजन के बाद) शामिल है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के समायोजन से पहले) पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3,71,982 करोड़ रुपये की तुलना में 4,19,338 करोड़ रुपये का हुआ, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में हुए संग्रह की तुलना में 12.73% की वृद्धि दर्शाता है। 4,19,338...
नई दिल्ली। भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बैठक ज्ञान, अनुभव और नवीन विचारों को साझा करने के लिए एक उल्लेखनीय प्लेटफार्म रही है, जो टिकाऊ कृषि की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं। कृषि क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों-अवसरों पर प्रकाश डालते हुए बैठक में चर्चा विचारोत्तेजक रही। कृषि-खाद्य मूल्य श्रृंखलाओं में महिलाओं-युवाओं को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया गया है। इनकी सक्रिय भागीदारी न केवल समान विकास हेतु महत्वपूर्ण है, बल्कि इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करने की कुंजी भी रखती है। महिलाओं-युवाओं को सशक्त बनाकर महत्वपूर्ण परिवर्तन हम ला सकते हैं व कृषि के लिए एक बेहतर स्थायी भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क...
नई दिल्ली। भारत सरकार की अधिसूचना संख्या फ़.संख्या.4(6)-B(W&M)/2023 दिनांक 14 जून, 2023 के संदर्भ में, सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I), 19-23 जून, 2023 की अवधि के लिए खोली जाएगी। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड्स 2023-24 (श्रृंखला-I) की निपटान तिथि 27 जून, 2023 होगी। इस अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य ₹5,926 (पाँच हज़ार नौ सौ छब्बीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 16 जून, 2023 में भी प्रकाशित किया गया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं, को निर्गम मूल्य में रु.50 (पचास रुपये मात्र) की छूट देने का फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य रु5,876 (पाँच हज़ार आठ सौ छिहत्तर रुपये मात्र) प्रति ग्राम स्वर्ण होगा।...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की हैदराबाद में जी-20 की मीटिंग के दौरान वियतनाम, ओमान व कनाडा के मंत्रियों तथा खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) एवं इंटरनेशनल फंड फार एग्रीकल्चर डेवलपमेंट (आईएफएडी) से द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इस दौरान श्री तोमर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के हिस्से के रूप में देश-दुनिया में श्री अन्न को बढ़ावा देने का नेतृत्व भी कर रहा है। उन्होंने जी-20 अध्यक्षता के तहत "अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स व अन्य प्राचीन अनाज अनुसंधान पहल (महर्षि)" का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देते हुए इन्हें कहा कि यह पहल अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत किए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की गति तेज करेगी। महर्षि, श्री अन्न व जलवायु-सह्य एवं पौष्टिक अनाज पर अनुसंधान में सहयोग प्रदान करेगा। वियतनाम के कृषि मंत्री श्री...
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-8 में अनुमोदित आवासीय योजना पार्श्वनाथ नारायण सिटी मुहाना मंडी रोड़ भूखण्ड संख्या बी-17 पर जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरो सेटबेक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ वृहद् अवैध बेसमेन्ट 04 मंजिला बिल्डिंग एवं 05वीं मंजिल पर कमरे व टॉयलेट का निर्माण कर बनीं निर्माणाधीन अवैध व्यावसायिक बिल्डिंग की नियमानुसार पुख़्ता सीलिंग कार्यवाही की गई। जोन-9 में ग्राम सिसियावास में जविप्रा स्वामित्व की बेशकीमती करीब 03 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अनुमोदित आवासीय योजना पार्श्वनाथ नारायण सिटी मुहाना मंडी रोड़ भूखण्ड संख्या बी-17 पर क्षेत्रफल करीब 200 वर्गगज पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ जविप्रा की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के जीरों सेटबैक प...
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान "बिपारजॉय" के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में VC के माध्यम से बैठक की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया और श्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के कई मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, मौसम विभाग के महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(NDMA) के सदस्य सचिव और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मौसम विभाग के महानिदेशक ने गृह मंत्री को पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तूफान के 14 तारीख की सुबह तक लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने, सौर...