भारत में BBC के दफ्तरों पर IT का छापा, कांग्रेस ने बताया- अघोषित आपातकाल


मुंबई। देश मे मंगलवार को BBC ऑफिस पर IT रेड का मुद्दा छाया रहा। BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम के करीब 60 से ज्यादा लोग कार्रवाई में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। वहीं BBC इंडिया के मैनेजमेंट ने रेड की सूचना लंदन हेडक्वार्टर को दे दी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। रमेश ने मंगलवार को यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में JPC जांच से भाग रही है।