India

आयकर विभाग ने लक्जरी रियल एस्टेट डेवलपर्स के ठिकानों पर तलाशी और सर्वेक्षण अभियान चलाया

नई दिल्ली। पणजी में आयकर विभाग की जांच शाखा ने 12 जून 2023 को दो प्रमुख लक्ज़री रियल एस्टेट डेवलपर्स, मैसर्स वियानार ग्रुप और मेसर्स इस्प्रवा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर एक व्यापक तलाशी और सर्वेक्षण अभियान शुरू किया। कई राज्यों में फैले इस अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने पर लक्जरी विला परियोजनाओं से जुड़ी संभावित कर चोरी और अघोषित संपत्ति को उजागर करना है। तलाशी और सर्वेक्षण अभियान में गोवा, मुंबई, दिल्ली, नोएडा और अमृतसर सहित प्रमुख शहरों में स्थित कुल 31 परिसर शामिल थे। इस अभियान में बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव और देहरादून में तैनात आयकर विभाग की टीमें कल सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। पूरे भारत के विभिन्न शहरों में संचालन के साथ, वियानार समूह और इस्प्रावा समूह दोनों की रियल एस्टेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण मौजूदगी है। इसके अतिरिक्त, ये समूह एक समानांतर हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट संचालित...

जी-20 की चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक में अब तक 1.57 करोड़ विद्यार्थी हुए शामिल

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय 19 से 21 जून 2023 तक पुणे, महाराष्ट्र में चौथी और अंतिम शिक्षा कार्य समूह (ईडीडब्ल्यूजी) की बैठक की मेजबानी करेगा। इसका विषय 'मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करना' है और 22 जून 2023 को शिक्षा मंत्रियों की बैठक के साथ इसका समापन होगा। उच्च शिक्षा सचिव श्री के. संजय मूर्ति, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी ने आज प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत की और पुणे में होने वाली आगामी जी20 चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक, मंत्रिस्तरीय बैठक, जनभागीदारी कार्यक्रमों और अन्य के बारे में जानकारी दी। संजय मूर्ति ने बताया कि पिछली बैठकों की तरह ईडीडब्ल्यूजी की मुख्य बैठक से पहले एक सेमिनार होगा और यह मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के प्राथमिकता वाल...

भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास “एकुवेरिन” चौबटिया, उत्तराखंड में शुरू हुआ

उत्तराखंड। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 11 से 24 जून 2023 तक चौबटिया, उत्तराखंड में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्स एकुवेरिन" के 12वें संस्करण का आगाज़ हो गया है। 'मित्र' अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है। भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कहे अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किय...

सर्बानंद सोनोवाल ने 169.17 करोड़ रुपये की कोच्चि फिशरीज हार्बर की आधारशिला रखी

नई दिल्ली। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रूपाला ने केरल के थोप्पुमपडी में कोच्चि फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखी। यह परियोजना 169.17 करोड़ की अनुमानित लागत से विकसित की जा रही है। समग्र परियोजना को मत्स्य पालन विभाग (50 करोड़ रुपये) के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) योजना और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की सागरमाला परियोजना योजना (50 करोड़ रुपये) से अनुदान के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है और पीपीपी ऑपरेटर का निवेश 55.84 करोड़ रुपये है। परियोजना के पहले चरण में तीन वातानुकूलित नीलामी हॉल, एक गैर-वातानुकूलित हॉल, एक मछली ड्रेसिंग इकाई और अन्य सहायक इकाइयों का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत आंतरिक सड़कों का निर्मा...

शिक्षा मंत्रालय ने पुणे में जी20 चतुर्थ शिक्षा कार्य समूह की बैठक के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत के जी20 की अध्यक्षता के मूल रूप में लोगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय कई गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है इसका उद्देश्‍य विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में 'मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने (एफएलएन)' को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना है। इस उद्देश्य के अनुसरण में शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और 'बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करने के बारे में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना जागृत करने के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस संदर्भ में एक से 15 जून, 2023 तक कार्यशालाओं...

आईआईसीए और एनएएलएसएआर ने "दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एलएलएम" पाठ्यक्रम लॉन्च किया

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के सहयोग से नई दिल्ली में दिवाला और दिवालियापन क़ानून में एक नया पाठ्यक्रम, एलएलएम लॉन्च किया। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री मनोज गोविल ने आईआईसीए के महानिदेशक और सीईओ श्री प्रवीण कुमार; कुलपति प्रोफेसर श्रीकृष्ण देव राव; एनएएलएसएआर लॉ यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार प्रो. के. विद्युलता रेड्डी; आईआईसीए के स्कूल ऑफ कॉरपोरेट लॉ की प्रमुख डॉ. पायला नारायण राव तथा दोनों संस्थानों के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में भारत के अपनी तरह के पहले पाठ्यक्रम को लॉन्च किया। सभा को संबोधित करते हुए, श्री गोविल ने इस कार्यक्रम की परिकल्पना करने और एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों के साथ सहयोग करने के लिए आईआईसीए की सराहना की। उन्होंने दिवाला और दिवालियापन क...

कोयला मंत्रालय ने 22 कोयला खदानों के लिए निहित आदेश जारी किए

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने वाणिज्यिक कोयला खान नीलामी के तहत कोयला ब्लॉक के सफल बोलीदाताओं को 22 कोयला खानों के लिए अधिकार आदेश जारी किए हैं। 22 कोयला खानों में से 11 खदानें कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत हैं और शेष खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के अंतर्गत आती हैं। 16 कोयला खदानें पूरी तरह से खोजी गई खदानें हैं जबकि 6 खदानें आंशिक रूप से खोजी गई हैं। 22 कोयला खानों की संचयी चरम दर क्षमता (पीआरसी) 53 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है और इसमें लगभग 6,379.78 मिलियन टन (एमटी) भूवैज्ञानिक भंडार हैं। इन खदानों से 9,831 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है और इससे 7,929 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 71,467 लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। इन 22 कोयला खानों को पट्टे पर देने के...

मेटा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अमृत जेनरेशन अभियान ‘नए भारत के सपने’ का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। इस अभियान का उद्देश्य 16-18 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को भविष्य के लिए उनकी आकांक्षाओं और सपनों को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रदर्शित करने के लिए रील बनाने के बारे में आमंत्रित करना है। मेटा और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने आज अमृत जेनरेशन अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य भारत के युवाओं को भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाओं और सपनों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करके सशक्त बनाना है। अमृत ​​​​जेनरेशन अभियान इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रीलों के सृजन द्वारा पूरे देश से युवाओं को अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने और अपनी आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतिभागियों को अपनी महत्वाकांक्षाओं और यह पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि वे बड़े होने पर क्या बनाना चाहते हैं। उनमें समुदाय की भावना को बढ़ावा देने और दूसरों को प्रेरित...

बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए कोयला क्षेत्र पूरी तरह तैयार

नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने देश को आश्‍वासन दिया कि आने वाले मॉनसून के मौसम में भी कोयले की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत का कोयला क्षेत्र हमारी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की बढ़ी हुई घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोयला मंत्रालय द्वारा आज आयोजित "भूमिगत कोयला खनन - सतत ऊर्जा सुरक्षा के लिए भविष्य का रास्ता" विषय पर एक उच्च स्तरीय सम्मेलन और प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए, श्री प्रल्हाद जोशी ने सीआईएल से अगले 2-3 साल में कोयला निर्यातक के रूप में उभरने का आग्रह किया। मंत्री ने कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों को रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हासिल करने के लिए बधाई दी और कहा कि कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करते हुए टिकाऊ खनन सुनिश्चित करने की आ...

किश्तवाड़ उत्तर भारत का सबसे बड़ा 'पावर हब' बनेगा

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि मौजूदा बिजली परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जम्मू और कश्मीर का किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख "पावर हब" बन जाएगा, जो लगभग 6,000 मेगावाट बिजली पैदा करेगा। डॉ. जितेंद्र सिंह को नागसेनी और दच्छन में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करना था लेकिन उन्होंने ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान में दोनों रैलियों को रद्द कर दिया और इसके बजाय किश्तवाड़ और डोडा जिलों में विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक विस्तृत बैठक बुलाई। एनएचपीसी के अध्यक्ष श्री राजीव विश्नोई, किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव और केंद्र और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति ...