मुम्बई. मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है. जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. बता दें इस दौरान उनकी पत्नी लिजेल भी उनके साथ रहीं. रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर
और निर्देशक हैं....
जयपुर. राजस्थान में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक और जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने मोर्चा खोल रखा है वहीं दूसरी ओर खुद पुलिस अधिकारी भी अब अपने ही महकमे में फैले भ्रष्टाचार के सफाए में लग गए हैं. इसकी एक बड़ी बानगी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में देखने को मिली. जहां यंग और डायनामिक आईपीएस ऑफिसर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) अजयपाल लाम्बा ने एक डिकॉय ऑपरेशन करवाया और बजरी माफियाओं के साथ गठजोड़ के खेल का भंडाफोड़ कर दिया.
पिछले कई दिनों से अजय पाल लांबा को पुलिसकर्मियों और बजरी माफियाओं के गठजोड़ की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद एक मास्टर प्लान तैयार किया गया और इस गोपनीय मास्टर प्लान को आखिरकार सहयोगी पुलिस अधिकारियों की मदद से अंजाम तक पहुंचाया गया. 3 टीमों ने चाकसू व शिवदासपुरा थाने के इन 16 पुलिसकर्मियों को पकड़ा. राजस्थान पुलिस के एक आईपीएस ऑफिसर द्वारा की गई इस कार्रवाई की...
मुम्बई. देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने अंबानी परिवार में खुशियां छाई हैं. मुकेश-नीता अंबानी दादा-दादी बने हैं. आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म हुआ है. आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया. दोनों की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी. उनकी शादी के जश्न की देश दुनिया में चर्चा रही थी.
इस मौके पर अंबानी परिवार ने कहा कि 'भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेबी ब्वॉय के माता-पिता बने. धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत कर और पहली बार दादा-दादी बनकर नीता और मुकेश अंबानी बहुत खुश हैं. परिवार में नए मेंबर के आने से पूरे मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है.'...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के लिए आधारशिला रखी. परंपरागत तौर पर भूमि पूजन किया गया. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नई संसद की इमारत आत्मनिर्भर भारत का एक हिस्सा है. यह पहला मौका है जब आजादी के बाद संसद का निर्माण किया जा रहा है क्योंकि इससे पहले मौजूदा संसद का निर्माण 1921 में शुरू करवाया गया था. जब भारत अंग्रेजों के अधीन था. उम्मीद की जा रही है कि इमारत का उद्घाटन 2022 में किया जाएगा जब देश अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा....
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के लिए नतीजे निराशाजनक मानते हुए कहा कि राजस्थान सरकार और कांग्रेस अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से नहीं कर पाई. जिसके चलते नतीजे आशा के अनुरूप नहीं आए. गहलोत ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का पूरा ध्यान इस दौरान कोरोना संकटकाल में कोरोना पर रहा तो यह भी एक बड़ा कारण रहा कि वह प्रचार प्रसार जितने बेहतर तरीके से होना था उतना नहीं कर पाए.
गहलोत ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं रहे हैं. पिछले 9 महीने में हमारी सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिये मेहनत कर रही है. हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन और आजीविका बचाना रहा है. हमने राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया. लॉकडाउन के समय मजदूरों और प्रवासियों को सुविधापूर्वक उनके घर पहुंचाया. लोगों को आर्थ...
जयपुर. इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे पर राजस्थान में ACB DG बीएल सोनी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई. बारां कलेक्टर इंदर सिंह का पीए महावीर नागर 1 लाख 40 हज़ार की नगदी के साथ पकड़ा गया. पेट्रोल पंप की NOC जारी करने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी.
ACB ADG एमएन दिनेश के निर्देशन में कोटा के ACB में ASP ठाकुर चंद्रशील ने यह कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में कलेक्टर की मौन स्वीकृति थी, जिसकी तस्दीक हो चुकी है.
उधर इस पूरी कार्रवाई में बारां कलेक्टर इंद्र सिंह की संदिग्ध भूमिका का जैसे ही पता एसीबी को चला तो उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना सीएमओ में दी और उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बात की सूचना दी गई. CM के निर्देश पर सूचना मिलते ही तुरंत बारां कलेक्टर को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के ...
नई दिल्ली. देशभर में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला. हालांकि कई जगह बंद का विरोध भी हुआ, काफी जगह इसको लेकर समर्थक और विरोधी आपस में भिड़े भी.
किसान संगठनों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद का आह्वान किया था और मंगलवार सुबह से ही दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में इसका असर दिखाई दिया. वहीं, बुधवार को कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्षी नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे.
विपक्षी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल 9 दिसंबर को सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अन्य नेता राष्ट्रपति से मिलेंगे. सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी ने ये जानकारी दी. बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ पांच लोगों को ही मिलने की इजाजत दी गई है.
...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब तक केन्द्र सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने से आक्रोशित किसानों ने आठ दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का एलान किया है. किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कई संगठन, प्रदेश सरकारें और विपक्ष मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है.
हरियाणा-पंजाब के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व तमिलनाडू के किसानों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है. 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के समर्थन में हैं. प्रदर्शनकारी किसानों के मुताबिक 8 दिसम्बर को पूरा देश बंद रहेगा और केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी. सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा और शाम तीन बजे तक चक्का जाम होगा. तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी. ...
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश करने वाले पांच आतंकी धरे गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं.इन आतंकियों के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नारको टेररिज्म के आरोप में इन आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है. इनमें दो आतंकी पंजाब और तीन आतंकी कश्मीर से हैं....
बारां. शादी वह समय होता है जब दूल्हा और दुल्हन दोनों चाहते हैं कि उनकी खूबसूरती के चार चांद को हर कोई देखें. और उनके जीवन के इन नायाब क्षणों को कैमरे में कैद किया जाए. लेकिन कोरोना संकटकाल ने हर जगह अपनी मार से लोगों के ख्वाहिशों को चोट पहुंचाया है.
ऐसा ही एक नजारा बारां में देखने को मिला. जहां शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई. और मजबूरी में कोविड केअर सेंटर में ही मंडप सजाना पड़ा, सात फेरे और वरमाला कार्यक्रम भी PPE किट में ही हुए. केलवाड़ा कोविड केयर सेंटर (Kelwara Covid Centre) में ही प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में निभाई गईं. इस दौरान दूल्हा दुल्हन के अलावा उनके माता-पिता और पंडित जी भी पीपीई किट पहने रहे.
बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन के परिवार की मांग पर कलेक्टर से मंजूरी मिलने के बाद कोरोना गाइडलाइन क...