India

ISRO: टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में सुधार होगा, कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 ऑर्बिट में सफलतापूर्वक इंजेक्ट

चेन्नई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश की 42वीं कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 को गुरुवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 की उम्र करीब सात साल होगी. यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के एक्सटेंडेड सी बैंड में सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूह होंगे. बता दें कि इससे टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में खासतौर पर सुधार होगा. इसकी मदद से टीवी चैनलों की पिक्चर गुणवत्ता सुधरने के साथ ही सरकार को टेली-एजुकेशन, टेली-मेडिसिन को आगे बढ़ाने और आपदा प्रबंधन के दौरान मदद मिलेगी.  ...

दुनिया में ऐसा कोई नहीं जो दौलत के दम पर मुझे खरीद सके, अच्छे मुसलमानों से ममता का पाला ही नहीं पड़ा, जो अब पड़ेगा- ओवैसी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी में जुबानी जंग तेज हो गई है. ममता बनर्जी के औवेसी पर पैसे लेकर अल्पसंख्यक वोट बांटने के आरोप लगाए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पलटवार किया और कहा कि ममता बनर्जी का पाला अभी तक अच्छे मुसलमानों से नहीं पड़ा है और दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो दौलत के बल पर ओवैसी को खरीद सके. इतना ही नहीं ओवैसी ने यह भी कहा कि 'अब तक उनका पाला मीर जाफर जैसे लोगों से पड़ा है. अच्छे मुसलमानों से उनका पाला ही नहीं पड़ा, अब पड़ेगा.' ओवैसी ने ममता के इल्जामों को बेबुनियाद बताते हुए इसे बौखलाहट का शिकार बताया.  बता दें कि हाल में जलपाईगुड़ी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा ​था कि 'अल्पसंख्यकों के वोटों को विभाजित करने के लिए उन्हों...

बिटकॉइन ने तोड़े रिकॉर्ड, 20,000 डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा बिटकॉइन पहली बार 20,000 डॉलर के पार पहुंचा. क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बिटकॉइन (Bitcoin) दिसंबर 2017 के हाई लेवल को भी पार कर चुका है. दिसंबर 2017 में बिटकॉइन ने जहां 19,818 डॉलर का हाई मारा था, वहीं अब यह 20,000 डॉलर को पार कर चुका है. बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 20,440 डॉलर पर पहुंच गई. बिटकॉइन की कीमत में इस साल 170% से अधिक की वृद्धि हुई है. क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. बड़ी बात यह है कि केवल अक्टूबर से अब तक इसमें 2 अरब डॉलर का निवेश हो चुक है....

राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ, गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्रियों के 11 समूह

जयपुर. राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर पूरे राजस्थान में मंत्री दौरा करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच में बताएंगे. इसी कड़ी में गहलोत सरकार ने 33 जिलों में 2-2 मंत्रियों के 11 समूह सरकार की उपलब्धियां जनता को बताने के लिए बनाए हैं. 19 व 20 दिसंबर को यह मंत्री जिलों का दौरा करेंगे, जिला अधिकारियों से संग समीक्षा करेंगे और आवश्यक फीडबैक भी लेंगे. सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रेसवार्ता करेंगे और बुकलेट जारी करेंगे. सचिवालय से जारी आदेशों के मुताबिक दो-दो मंत्रियों के कुल 11 ग्रुप बनाए हैं और प्रत्येक ग्रुप प्रदेश के 3-3 जिलों में दो दिन 19 व 20 दिसंबर को दौरे करेगा. वहां प्रस्तावित सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे. किसको किस जिले की जिम्मेदारी: 1- डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविंद डोटासरा को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ 2-शांति धार...

'छोटू दादा' का बड़ा कमाल, YouTube के टॉप 10 ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पहुंचे

नई दिल्ली. यू ट्यूब ने लोगों को उनके क्रिएशन और काबिलियत के दम पर कहां से कहां पहुंचा दिया है इसका सबसे बड़ा उदाहरण बने हैं छोटू दादा. जिनके कॉमे​डी वीडियो के लोग इतने दीवाने हैं कि छोटू दादा का कॉमेडी वीडियो 'छोटू दादा ट्रैक्टर वाला (Chotu Dada Tractor Wala)' यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. यूट्यूब ने जो 2020 की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज (YouTube Top Trending Videos 2020) की लिस्ट जारी की है उसमें छोटू दादा का बड़ा कमाल देखने को मिला. अजय नागर उर्फ कैरी मिनाती के वीडियो 'यूट्यूब वर्सेज टिकटॉकः द एंड' के बाद 'छोटू दादा ट्रैक्टर' वाला वीडियो सबसे ज्यादा देखा गया जिसे अभी तक 21 करोड़ और 74 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है. इसी के साथ कभी लोगों की मजाक का पात्र बने छोटू दादा ने आज दुनिया में अपनी काबिलीयत को साबित  कर दिया. बॉलीवु...

मनी मैकिंग में भी किंग बना बर्गर किंग, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा

मुंबई. बर्गर के मामले में किंग अब कमाई के मामले में भी किंग साबित हो रहा है. बर्गर किंग इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) निवेशकों को फायदा देने में सफल रहा है. 14 दिसम्बर को बर्गर किंग का शेयर 92% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. जिसका सीधा सा मतलब है कि यानी जिन निवेशकों ने IPO में पैसा लगाया था, उनको लिस्टिंग के दिन 92% का फायदा हो चुका है. इसके साथ ही इस साल का यह सबसे ज्यादा फायदा देने वाला चौथा सबसे फायदेमंद IPO बन गया है. बर्गर किंग का IPO 2 से 4 दिसंबर तक 58-60 रुपए मूल्य पर खुला था. जो कि सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 115 रुपए पर लिस्ट हुआ. यही कारण है कि IPO मार्केट में बर्गर किंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वैसे आपको बता दें कि बर्गर किंग से पहले 3 IPO ऐसे रहे जिनकी लिस्टिंग 100% से ज्यादा प्रीमियम पर हुई. इसके साथ ही यह भी साबित होने लगा कि एक बार फिर अर्थव्यवस्था...

BJP में घनश्याम तिवाड़ी के घर वापसी की पटकथा के पीछे के 10 कटु सत्य, जरूर पढ़ें

जयपुर (सुभद्र पापड़ीवाल). राजस्थान की राजनीति में इस वक़्त का सबसे हॉट टॉपिक है घनश्याम तिवाड़ी की BJP में वापसी। राजनीतिक गलियारों में उनकी वापसी के सब अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं। आखिर क्यों घनश्याम तिवारी को भाजपा ही सबसे बेहतर विकल्प लगा और क्यों घनश्याम तिवारी की वापसी की पटकथा बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर लिखी गई। पूरी पॉलीटिकल पटकथा के 10 कटु सत्य  1. राजाजी का हाथी किसी जागीरदार के यहां बांधने को सजा के रूप में देखा जाता था। हाथी की सार संभाल, वजन और स्वास्थ्य की चिंता में जागीरदार जी चौकड़ी भूल जाते थे। राहुल गांधी ने अपने मंच पर घनश्याम तिवाड़ी को कांग्रेस में शामिल किया था और राजस्थान के राजनीतिक बाड़े में छोड़ दिया था। लेकिन तिवाड़ी के स्तर के नेता के लिए कांग्रेस में वैकेंसी थी कहां? जयपुर से कांग्रेस में वैसे भी अब दूसरे बड़े ब्राह्मण की गुंजाइश है भी नहीं...

केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन ने बनाया रिकॉर्ड, देशभर में चर्चा में आई मैराथन

जयपुर. कोरोना संकटकाल में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिहाज से आयोजित हो रही केयर्न पिंक सिटी वर्चुअल हाफ मैराथन ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. मैराथन आयोजकों का दावा है कि इस मैराथन में भारत में आयोजित होने वाली किसी भी मैराथन में सबसे ज्यादा धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात में अगस्त-2020 में दर्ज हुआ था. जहां सायरन स्पोर्ट्स एंड वेलनेस के नाम था यह रिकॉर्ड था और इसमें 25, 415 रजिस्ट्रेशन हुए थे. जबकि पिंक सिटी हाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन 26 हज़ार के पार पहुंच गए हैं. मैराथन के आयोजन प्रमुख मनोज सोनी के मुताबिक 13 से 20 दिसंबर तक आयोजित हो रही इस मैराथन में 19 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे. और वर्चुअल रन होने से कोई भी व्यक्ति किसी भी वक़्त इसमें विरतुळली भाग ले सकेगा. आयोजन में THE END NEWS डिजिटल मीडिया पार्टनर है.  साथ ही...

राजस्थान के कद्दावर नेता घनश्याम तिवाड़ी की BJP में घर वापसी, बोले 'कांग्रेस में नहीं हुआ था शामिल, BJP से बाहर रहकर थी छटपटाहट

जयपुर. कुछ सालों पहले भाजपा से बगावत करके राजस्थान में अपनी नई पार्टी बनाने वाले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की एक बार फिर बीजेपी में वापसी हो गई है. पू्र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बगावत कर खुद की पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ने और बाद में कांग्रेस पार्टी का साथ देंनेे वाले घनश्याम तिवाड़ी कब राजस्थान भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ  और भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में  उनकी घर वापसी हुई. इस दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.  इस मौके पर घनश्याम तिवारी ने कहा कि उनके कुछ मुद्दे थे जिनको लेकर उनकी नाराजगी थी और उन्हें भारत वाहिनी पार्टी बनानी पड़ी. तिवारी ने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ कांग्रेस के मंच पर गए थे, कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य नहीं बने,  ना ही कांग्रेस में शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी से बाहर...

क्यों मुखर हो रहीं है कांग्रेस की यह महिला विधायक? पीसीसी चीफ के खिलाफ खोला मोर्चा

जयपुर. 'माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब के नेतृत्व में कैबिनेट की कल एक अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में जनहित में बहुत अच्छे निर्णय लिए गए हैं. माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार उपखण्ड बोली और बामनवास को पूर्णतः किसान भाइयों के समर्थन में बंद रखा गया. कल बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष जी के द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की गई उसको मैंने सुना, उसमें जो विधायकों के द्वारा जनता की किस प्रकार सुनवाई करनी है? ये सब अध्यक्ष जी बता रहे हैं. लेकिन मैं एक विधायक होने के नाते एक सवाल शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष महोदय से पूछना चाहूंगी कि विधायकों द्वारा जनता की समस्याओं को जब आपको बताया जाएगा तो उसके लिए इस कोरोना काल में कितनी बार आपके बंगले पर आना पड़ेगा और इसके बाद भी क्या यह सुनिश्चित है कि उनके कार्य होंगे या फिर उनके द्वारा दी गई चिट्ठी पत्री को कचरा पात्र में डाल दिया जाएगा ...???...