फ़िल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा शार्प शूटर गिरफ्तार


फरीदाबाद. राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही जेल में बंद हो लेकिन इस गैंगेस्टर का नेटवर्क कैसे चलता है इसका खुलासा जब हुआ तो सब सन्न रह गए. भले ही यह गैंगस्टर राजस्थान की जेल में बंद हो लेकिन यहां से भी यह साजिशों को अंजाम देता है. फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश राजस्थान की जेल में रहते हुए ही रच रहा है.

इसने अपने शार्प शूटर को सलमान खान को मारने के निर्देश दिए, लेकिन वह सलमान को मारता है उससे पहले ही फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर साजिश रची गई, उसके शार्प शूटर ने बांद्रा में 3 दिन रेकी भी की थी. फरीदाबाद पुलिस ने पकड़े गए राहुल उर्फ बाबा और अन्य आरोपियों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए यह खुलासा किया.

फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. राहुल ने जनवरी में मुंबई जाकर सलमान की रेकी की थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मंसूबे कामयाब नहीं हो सका था. ये साजिश हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने रची थी. गैंग के शार्प शूटर राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा को फरीदाबाद पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था.

24 जून को फरीदाबाद में हुई एक युवक की हत्या की जांच करते-करते शार्प शूटर राहुल तक पुलिस पहुंची थी, जिसने प्रवीण नामक युवक की हत्या की थी. गैंग के 4 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. ऐसी को जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने का टारगेट दिया था.