मुंबई. महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया गया है. आरोप भी किसी और ने नहीं बल्कि आईपीएस ऑफिसर मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने लगाया है. इसके लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कमिश्नर ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है.
यह भी पढें: एंटीलिया का गुनहगार! CCTV में दिखा PPE किट वाला शख्स सचिन वाजे ही था
बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था. परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये मांगे हैं. उधर मुंबई पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह के इन आरोपों को महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने सिरे से नकार दिया है.
परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि म...
सऊदी अरब (Saudi Arab) में कई युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है. अब वो चाहकर भी पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी नहीं कर पाएंगे. क्योंकि सऊदी अरब ने अपने देश के पुरुषों को पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से शादी करने पर रोक लगा दी है. पाकिस्तानी अखबार डॉन की मानें तो सऊदी मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी गई है. यदि अनौपचारिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो सऊदी में फिलहाल इन चार देशों की 5 लाख महिलाएं रहती हैं. मक्का के पुलिस महानिदेशक मेजर जनरल असफ अल-कुरैशी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशियों से शादी करने की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुषों को अब सख्त नियमों का सामना करना पड़ेगा. और यदि इन नियमों की पालना नहीं की तो खैर नहीं. अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सऊदी पुरुषों को विदेशियों से शादी करने ...
जयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार को शुक्रवार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। टेक्निकल बिड का काम कराने के लिए परिवादी से एक लाख रुपए की घूस मांगी थी। काम के बदले रिश्वत की राशि लेते हुए उसके घर पर ही विजय कुमार को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई। एसीबी की जयपुर देहात टीम ने यह कार्रवाई की। एसीबी के इंस्पेक्टर नीरज भारद्वाज ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड में इलेक्ट्रिक ब्रांच में प्रोजेक्ट इंजीनियर विजय कुमार के खिलाफ एक ठेकेदार ने 10 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि प्रताप नगर में बन रहे कोचिंग हब में इलेक्ट्रिक का ठेका लेने के लिए एक फाइल हाउसिंग बोर्ड में लगाई थी।...
चित्तौड़गढ़. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। LPG गैस सिलेंडर (Gas cylinder) के लीक होने के बाद उसमें ब्लास्ट हुआ और मकान की छत एकाएक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत हुई। वही 4 गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य में जुट गए।...
नई दिल्ली। रामायण' सीरियल से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जिससे उनको बड़ी पहचान मिली थी. अरुण गोविल ने दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे.
इस मौके पर अरुण गोविल ने कहा कि 'इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो पूरा करना चाहिए. मुझे राजनीति आज से पहले समझ नही आती थी, लेकिन मोदी जी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई. मेरे दिल दिमाग़ में जो होता है कर देता हूं.' गौर करने वाली बात यह है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में बीजेपी हिंदू कार्ड खेल रही है. इस बीच अरुण गोविल की बीजेपी में एंट्री खास मानी जा रही है....
नई दिल्ली. भारत अगले 1 साल में टोल प्लाजा मुक्त हो जाएगा। सड़कों पर टोल प्लाजा नजर नहीं आएंगे। इसी कवायद में भारत सरकार दिन रात जुटी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि सरकार अगले एक साल में सभी टोल प्लाजा खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले वक्त में टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों को उतना ही टोल चुकाना होगा, जितना वो सड़क पर चलेंगे।
संसद में अमरोहा से बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली ने गढ़ मुक्तेश्वर के पास सड़क पर नगर निगम की सीमा में टोल प्लाजा होने का मुद्दा उठाया था। इसी पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछली सरकार में सड़क परियोजनाओं के ठेके में थोड़ी और मलाई डालने के लिए ऐसे कई टोल प्लाजा बनाए गए, जो नगर की सीमा पर हैं। यह निश्चित तौर पर गलत है और अन्याय करने वाला है। नितिन गडकरी ने कहा कि अब अगर इन टोल प्लाजा को निकालने जाएंगे त...
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सवाईमाधोपुर में राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभ्यारण्य के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) फुरकान अली खत्री (आरएफएस) को 3 लाख रुपए की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी ने शिकायत दी कि विभिन्न विकास कार्यों के बकाया भुगतान में कमीशन की एवज में डीसीएफ फुरकान अली खत्री 3 लाख रुपए की घूस मांग रहा है। इस पर एसीबी की एसआईडब्ल्यू ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर फुरकान अली खत्री को परिवादी से 3 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्रवाई को एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के सवाईमाधोपुर एवं कोटा स्थित आवास एवं अ...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया है। इन बच्चों को अगली कक्षा में 1 अप्रैल से प्रमोट किया जाएगा। वहीं, कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नए सत्र के शुरूआती दिनों में बैक टू स्कूल कार्यक्रम के तहत उपचारात्मक शिक्षण कराया जाएगा। यानी नए सत्र में करीब डेढ़ महीने तक बच्चे पुरानी कक्षाओं की पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही एक महीने देरी से यानी एक मई से नई कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों को स्माईल-1, स्माईल-2 और आओ घर से सीखें कार्यक्रम के तहत किए गए आंकलन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 6 और 7 की परीक्षा 15-22 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर होंगी।...
झुंझुनूं। 19 फरवरी को पिलानी में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश सुकेश कुमार जैन ने आरोपी सुनील कुमार को सुनाई फांसी की सजा सुनाई है। चालान पेश होने के 15 दिन में ही कोर्ट का यह फैसला आया है। मामले में जयपुर रेंज IG हवासिंह घुमरिया के कुशल निर्देशन में झुंझुनूं SP मनीष त्रिपाठी ने गहन जांच कर केवल 9 दिन में चालान पेश किया। मामले में पुलिस की तरफ से कुल 27 गवाह पेश किए।
आरोपी को सजा मिलने के बाद में पुलिस और कोर्ट की इस कार्रवाई की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही लोगों में उम्मीद जागी है कि इस तरह त्वरित कार्रवाई अन्य मामलों में भी नजीर पेश करेगी और इस तरह की गंभीर मामलों में आरोपियों को तुरंत बिना समान समय गवाएं सजा मिलेगी।
आईजी हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि यह घटना समाज के लिए शर्मसार कर देने वाली थी। ऐसे में हमारी प्राथमिकता ...
नई दिल्ली. BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रामस्वरूप शर्मा की यह मौत संदिग्ध है और जांच शुरू हो गई है. दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है, जहां 62 वर्षीय रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस को करीब सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने. वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक ...