India

सचिन वझे ही था एंटीलिया का गुनहगार! CCTV में दिखा PPE किट वाला शख्स सचिन वझे ही था

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वझे से पूछताछ NIA को ऐसे सबूत मिले हैं जो हर किसी को चौंका देंगे। मामले में अब एक और बड़ा नया खुलासा हुआ है। बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में पीपीई किट पहने जो शख्स नजर आ रहा था, वह और कोई नहीं, वह खुद सचिन वझे ही थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने यह भी बताया कि पीपीई किट को उन्होंने ही नष्ट कर दिया था। इतना ही नहीं पीपीई किट के भीतर वझे ने जो कपड़े पहने थे, वह भी बरामद किए जा चुके हैं। NIA के आईजी अनिल शुक्ला के मुताबिक जांच एजेंसी ने एक काले रंग की मर्सीडीज वेंज जब्त की है। जिसमें स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट, पांच लाख से ज्यादा की नकदी, एक नोट गिनने वाली मशीन के अलावा कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं। इस कार...

फोन टैपिंग को बेवजह हाउस को डिस्टर्ब करने के लिए मुद्दा बनाया, यह बीजेपी में वर्चस्व की लड़ाई: CM  गहलोत

जयपुर. राजस्थान में नेताओं के फोन टैपिंग का मामला एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच जहां विधानसभा में फोन टैपिंग के मुद्दे पर सियासत परवान चढ़ चुकी है वहीं दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया जंग भी जारी है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर फोन टैपिंग प्रकरण पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं 14 अगस्त, 2020 को ही पूरी बात रख चुका हूं। ऐसा लगता है कि ये बीजेपी का आपसी झगड़ा है। वर्चस्व की लड़ाई है। जिसमें बेवजह मुद्दे बनाये जा रहे हैं। अनावश्यक रूप से हाउस को डिस्टर्ब किये जाने की कोशिश है। बता दें कि अशोक गहलोत ने राजस्थान की 15वीं विधानसभा के पंचम सत्र के पहले दिन अपने संबोाधन में इसका जिक्र किया था.  गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के एक प्रश्न के उत्तर में राजस्थान सरकार ने कह...

देशभर में राजस्थान सहित 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश की 14 विधानसभा सीट्स और 2 लोकसभा सीट्स पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। वल्लभनगर सीट पर अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। तीन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा। तीनों सीटों पर 23 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होंगे। 30 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 31 मार्च को नामांकन की जांच और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को परिणाम आएंगे। उप चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों क्षेत्रों में आचार संहिता लग गई है। उधर तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। ...

आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, लिखी आखिरी पोस्ट

मुम्बई। जाने-माने फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। पिछले लंबे समय से आमिर खान सोशल मीडिया से दूरी बनाने की तैयारी में थे और आखिरकार आज उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा झटका दे ही दिया। सोशल मीडिया को गुड बाय कहने के साथ ही आमिर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी अंतिम पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने पोस्ट में बर्थडे विशेज के लिए लोगों को शुक्रिया कहा। साथ ही बताया कि यह उनका आखिरी पोस्ट है। आमिर खान ने ये भी बताया है कि उनकी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स कहां देखे जा सकेंगे। 14 मार्च को आमिर खान का 56 वां बर्थडे था। उनके फैन्स और बॉलीवुड फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए कई पोस्ट किए। बर्थडे के दूसरे दिन आमिर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा कि मेरे बर्थडे पर प्यार और गर्मजोशी के लिए बहुत शुक्रिया। मेरा दिल भर आया। दूसरी खबर ये है कि यह...

रिश्वत में बलात्कार पीड़िता से अस्मत मांगने वाला पुलिस ऑफिसर पहले सस्पेंड, फिर बर्खास्त

जयपुर. 14 मार्च को बलात्कार पीड़िता से उसके मामले में कार्रवाई के लिए रिश्वत के तौर पर पीड़िता से अस्मत मांगने वाले राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी कैलाश बोहरा (RPS Kailash Bohra) को बर्खास्त कर दिया गया है और इसके आधिकारिक आदेश जारी करने के राजस्थान सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं. सोमवार सुबह जहां राजस्थान सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले कैलाश बोहरा को सस्पेंड किया और उसके तुरंत बाद ही उसके बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. राजस्थान विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया. मामले में भाजपा विधायकों ने जमकर राजस्थान सरकार को कोसा. इस दौरान सदन में राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और बर्खास्त करने की जानकारी भी घोषणा की. बता दें कि राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में रविवार को ...

पुलिस ऑफिसर ने रिश्वत में मांगी अस्मत, एसीबी ने किया ट्रैप

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। राजस्थान ACB के डीजी बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चल रही बड़ी मुहिम में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। सोनी के निर्देश पर जयपुर में तैनात राजस्थान पुलिस महकमे के सीनियर पुलिस ऑफिसर आरपीएस कैलाश बोहरा को एसीबी ने ट्रैप किया है। कैलाश बोहरा पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला से काम के बदले रिश्वत में उसकी अस्मत मांगी। एसीबी ने इसका पूरा सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया और जैसे ही एसीपी महिला की अस्मत से खेलने की तैयारी कर रहे थे तो ACB ने तुरंत उन्हें ट्रैप कर लिया। बड़ी बात यह है कि जिस पुलिस ऑफिसर को महिलाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसी ने महिला की अस्मत मांगी आरोपी कैलाश बोहरा ईस्ट जिले में महिला अत्याचार यूनिट में तैनात था। और जिस महिला से रिश्वत मांगी गई वह बलात्कार के एक मामल...

गारंटी अवधि में सड़कें मरम्मत नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: CM गहलोत

जयपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए अभियन्ताओं को सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (गारंटी अवधि) में सड़क की मरम्मत नहीं करने वाले संवेदकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान पीएमजीएसवाय, सीआरआईएफ, एसआरएफ, आरआईडीएफ, ग्रामीण विकास पथ आदि योजनाओं तथा एनएएचआई, विश्व बैंक तथा एडीबी के सहयोग से चल रहे निर्माण कार्याें की गहन समीक्षा की। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। CM ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को सड़क निर्माण की दृष्टि से देश का अव्वल राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सड़क, ओ...

कांग्रेस विधायक बोले, 'अगर राहुल गांधी बात नहीं सुनते हैं तो इस्तीफा दे दूंगा.'

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर पायलट समर्थक विधायक रमेश मीना ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले ही जहां SC, ST और अल्पसंख्यक विधायकों की सदन में अनदेखी का आरोप रमेश मीना ने सरकार पर लगाया था वहीं अब विधायक रमेश मीना का एक और बड़ा बयान सामने आया है जिसमें विधायक रमेश मीना ने इस्तीफे तक की बात कह दी है। रमेश मीना ने कहा- एससी एसटी माइनॉरिटी के साथ भेदभाव क्यों? सबके अपने-अपने विचार होते हैं। सीट निर्धारण में मुख्य सचेतक की भूमिका होती हैै, वह अध्यक्ष से भी चर्चा करते हैंं। SC के तो दो ही मंत्री हैं उनके साथ भेदभाव क्यों? मुझे मंत्री नहीं बनना है, मैं कांग्रेस के साथ हूं, जिनके साथ से कांग्रेस सरकार बनी उनको नजर अंदाज क्यों किया जा रहा है? इसके साथ ही रमेश मीना ने विधायकों को दिए गए लैपटॉप और अटेची पर भी सवाल उठाए। रमेश मीना ने कहा- ‘विधायकों को लैपटॉप और अ...

जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च का आयोजन, मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई मंत्री, विधायक हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी मार्च की 91वींं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं खादी ग्रामोद्योग भवन, बजाज नगर से गांधी सर्किल तक मार्च में शामिल हुए। इस मार्च के दौरान कई मंत्री, विधायक भी साथ रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे मुल्क में मनाने की शुरुआत हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि पूरे मुल्क में, लोगों में जज़्बा पैदा होगा और विशेष रूप से नई पीढ़ी के अंदर। जिस प्रकार से आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1930 में जो दांडी यात्रा शुरू की थी, वो अंग्रेजों के साम्राज्यवाद के खिलाफ बिगुल बजाया था, उसमें वो कामयाब हुए और 6 अप्रैल को समाप्त हुई दांडी के तट पर, पूरा देश एकजुट हो गया था। अब जो अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत हुई है, राजस्थान में भी फ्रीडम फाइटर्स एक से बढ़कर एक थे...

4 सालों में सबसे बड़े घाटे में रही कांग्रेस, 170 MLA छोड़ गए कांग्रेस पार्टी, 18 ने बीजेपी छोड़ी

नई दिल्ली. चुनावी एवं राजनीतिक सुधारों की पेरोकार संस्था 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिकट रिफॉर्म्स' (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय 170 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया और दूसरे दलों में शामिल हो गए. जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने दूसरी पार्टियों का दामन थामा.  रिपोर्ट की बड़ी बातें: रिपोर्ट के मुताबिक 2016-2020 के दौरान पाला बदलकर फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाले 405 विधायकों में से 182 भाजपा में तो 28 विधायक कांग्रेस और 25 विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति से जुड़े.  साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पांच लोकसभा सदस्य भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए तो 2016-2020 के दौरान कांग्रेस के सात राज्यसभा सदस्य दूसरी पार्टियों में शामिल हुए. 2016-2020 में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस के 170 विधायक...