India

कोरोना का खतरा बढ़ा, अब जयपुर सहित कोरोना प्रभावित 10 शहरों में 11 की जगह रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू का फैसला

जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों और उन पर नियंत्रण की दिशा में राजस्थान सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए नई गाइडलाइन को मंजूरी दी है. गृह विभाग अब संशोधित नई गाइडलाइन जारी करेगा जिसमें जयपुर सहित कोरोना प्रभावित 8 शहरों में 11 की जगह अब रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. चित्तौड़ और आबूरोड में भी अब इन 8 शहरों के साथ नाईट कर्फ्यू लागू होगा. प्रदेश में सभी शहरों में रात 9 बजे से ही बाजार बंद होंगे. पहले यह समय 10 बजे का था. सीएम गहलोत ने बैठक में कोविड कंट्रोल को लेकर जिलेवार एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टरों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर फोकस करने को कहा है. बैठक में आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया है. इसके अलावाकोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल को लेकर भी सख्ती बढ़ाने का भी फैसला किया है. गृह विभाग की गाइडलाइन ...

राजस्थान की राजनीति में पायलट-गजेंद्र सिंह की तस्वीर चर्चा में, माकन की मौजूदगी में हुआ यह सब

जयपुर. पूरे राजस्थान के सियासी गलियारों में एक तस्वीर ने तहलका मचा रखा है. तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि दो विरोधी पार्टियों के दो दिग्गज नेताओं की है. अब भला इस तस्वीर में ऐसा क्या है जो तहलका मच गया? दरसल यह तस्वीर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की है. इन दोनों के बीच मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले अचानक उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात होती है. और इस मुलाकात के दौरान दोनों एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन करते हैं. बड़ी बात यह कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन इस नजारे को टकटकी लगाकर देखते नजर आए. ऐसे में यह तस्वीर राजस्थान की राजनीति में अचानक चर्चा का कारण बन गई है. बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में हुए सत्ता के उठापटक में यह दोनों ही नेता केंद्रीय भूमिका में रहे. एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्र...

जेल से निकली 1349 कैदियों की रिहाई की बारात, गाजे बाजे के साथ दी गई विदाई

जयपुर. राजस्थान दिवस हत्या और अन्य गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए राहत लेकर आया. राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश की जेलों से 1349 कैदियों को समय से पहले रिहा किया गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 27 मार्च को जेल महकमें की समीक्षा के दौरान राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश की जेलों में बंद सदाचरण वाले कैदियों को छोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद 28 मार्च को गृह विभाग ने रिहा किए जाने वाले कैदियों की श्रेणी निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए. गृह विभाग की ओर से तय किए गए मापदंडों पर खरे उतरे 1349 कैदियों को मंगलवार को रिहाई दी गई. जयपुर मंडल की जेलों से 516 कैदियों को रिहा किया गया, वहीं जयपुर सेंट्रल जेल से एक महिला और 38 पुरुष कैदियों को रिहा किया गया. इनमें ज्यादातर स्थाई पैराेल पर चल रहे थे. इसके अलावा 70 वर्ष के पुरुष बंदी और 65 साल की महिला बंदी को भी रिहा किया गय...

इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम करते पकड़े गए अब्दुल मजीद, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आकिब सहित 12 आतंकी दोषी करार, उम्रकैद की सजा

जयपुर. जिला न्यायालय ने सबूतों के आधार पर माना है कि वर्ष 2014 में राजस्थान एटीएस और एसओजी के द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और सिमी स्लिपर सेल के लिए काम करते थे. कोर्ट ने सिमी के 13 सदस्यों में से 12 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि एक को बरी कर दिया गया. आरोपी उस वक्त इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की आड में आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे. मामले की सुनवाई करते हुए डीजे उमाशंकर व्यास ने यह फैसला सुनाया.  इससे पहले मंगलवार को इनको एक बस में भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर में लाया गया था. जहां  राजस्थान में सिमी की स्लीपर सेल से जुड़े करीब 7 साल पुराने मामले में यह  फैसला कोर्ट ने दिया. उस वक्त दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकियों से मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान में एटीएस और एसओजी क...

कोरोना संकटकाल के बीच नहीं मनाया जा रहा आज राजस्थान स्थापना दिवस समारोह

जयपुर. राजस्थान के 71 साल के इतिहास में कोरोना संकट के चलते फिर ऐसा हुआ है जब 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस नहीं मनाया गया. राजस्थान में फिर से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राजस्थान दिवस के कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं. पिछले साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. बता दें कि 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कराकर वृहत्तर राजस्थान संघ बनाया गया था. तब से लेकर आज तक इस दिन को राजस्थान स्थापना दिवस के तौर पर बनाया जाता है और कई रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों की धूम राजस्थान में इस मौके पर देखने को मिलती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि पिछले साल भी लॉक डाउन के बीच ऐसा ही हुआ था. राजस्थान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमं...

धूमधाम से मनाई गई धुलण्डी, लोगों पर चढ़ा खुशियों का रंग, कोरोना का खौफ भी लगा फीका, लोगों ने जमकर लुटाया प्रेम रंग

नई दिल्ली. पूरे भारत में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया गया. होली के इस मुकद्दस मौके पर जहां धुलण्डी पर एक दूसरे को रंगने की होड़ लोगों में देखने को मिली वहीं दूसरी ओर कोरोना संकट के बीच भी लोगों का उत्साह परवान पर नजर आया. कोविड संकट के बीच सरकार की सख्ती का असर यह रहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ भरे आयोजन नहीं हुए लेकिन गलियों में युवाओं की टोलियां जरूर होली की मौज मस्ती करती नजर आई. ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में रहकर ही होली सेलिब्रेट की. भीड़भाड़ से लोग बचते नजर आए. लेकिन फिर भी रंगोत्सव पर पूरे भारत में होली के रंगों की खुमारी परवान पर चढ़ी नजर आई. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान हर कोई आपसी भाईचारे और प्रेम के इस त्यौहार पर एक दूसरे को आत्मीय प्रेम लुटाता नजर आया. हालांकि धुलंडी पर इस बार सार्वजनिक चंग- ढप्प व धमाल के आयोजन नहीं होने से थोड़े लोग मा...

भारत ने जीती इंग्लैंड के साथ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज

पुणे. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारत ने जीत लिया है. तीन मैचों की सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड के सामने 330 रनों का टारगेट था. लेकिन वो लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. भारत ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी की. शिखर धवन (67), ऋषभ पंत (78) और हार्दिक पांड्या (64) के अर्धशतकों की बदौलत 48.2 ओवर में ऑल आउट होकर इंग्लैंड को 330 रन का लक्ष्य दिया. जिसे इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 322 रन ही बना पाई. भारत ने इस जीत के साथ ही 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 अपने नाम कर लिया. ...

सीरियल रेपिस्ट चढ़ा जयपुर पुलिस के हत्थे, मोबाइल में मिले 78 महिलाओं के अश्लील वीडियो

जयपुर. चलती कार में युवती से गैंग रेप करने वाले खूंखार रेपिस्ट देवराज उर्फ़ गुलाब को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गुलाब के मोबाइल में करीब 78 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं. वीडियो में आरोपी युवतियों के साथ रेप कर मारपीट करता और ब्लैक मेलिंग के काम लेता था. आरोपी करीब 100 से ज्यादा युवतियों और महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है. चलती कार में युवती से गैंग रेप मामले में जयपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. रेपिस्ट देवराज उर्फ़ गुलाब ने दिल्ली, यूपी और राजस्थान में युवतियों को अपना शिकार बनाया था. दिल्ली, बंगाल, यूपी और राजस्थान में अपन सेक्स रैकेट चलाता था. रैकेट में शामिल युवतियों से भी जबरन धमका कर वसूली करता था. रुपए नहीं देने पर युवतियों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो बना लेता था और वीडियो वायरल कर देता था. आरोपी की अलग-अलग शहरों में करीब एक दर्जन गर्लफ्रेंड होने का भ...

25 अप्रैल को होने वाली REET परीक्षा अब 20 जून को होगी

जयपुर. 25 अप्रैल को होने वाली REET परीक्षा 2021 स्थगित कर दी गई है. अब 20 जून को होगी REET परीक्षा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली के हवाले से आई खबर के मुताबिक महावीर जयंती और EWS प्रावधानों को लेकर यह परीक्षा स्थगित की गई है. इस बार 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. जैन समुदाय ने मुख्यमंत्री गहलोत से आग्रह किया था. नई तिथि के अनुसार अब 20 जून को REET परीक्षा होगी....

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव

मुम्बई. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. जैसे ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने तुरंत कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक खुद को आइसोलेट कर लिया और विशेष चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल सचिन तेंदुलकर की हालत खतरे से बाहर है. चिंता की कोई बात नहीं है. लेकिन देश भर में उनके प्रशंसक उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं....