नई दिल्ली. भारत में एक बार फिर कोरोना का खतरा परवान चढ़ रहा है. चिंता की बात यह है कि वैक्सन आने के बावजूद इस पर नियंत्रण पाने में अभी सफलता नहीं मिल पाई है. और तो और देश के 18 राज्यों में अब कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट वैरिएंट (Double Mutant Variant) मिला है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट पुराने के मुकाबले कई गुना ज्यादा जानलेवा है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा शेयर किए गए कुल 10,787 पॉजिटिव सैंपल में अब तक कुल 771 COVID-19 वेरिएंट्स (VOCs) का है. जिसमें यूके (बी .1.1.7) वायरस के लिए 736 सैंपल, दक्षिण अफ्रीकी (B.1.351) के वायरस के लिए 34 सैंपल, एक सैंपल ब्राजील (P.1) वैरिएंट का है, जो पॉजिटिव पाए गए हैं.
परमबीर झूठ बोल रहे हैं, नहीं कहा 100 करोड रुपए कलेक्ट करने को: अनिल देशमुख, गृहमंत्री, महाराष्ट्र
देश के 18 राज्यों में इन VOCs के नमूनों की पह...
जयपुर. कोरोना का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर परवान चढ़ रहा है. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. संक्रमण के बाद एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया है. इतना ही नहीं आमिर ने अपने स्टाफ को भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराने के लिए कहा है. स्टाफ से आवश्यक सावधानी बरतने और दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है. उनकी टीम ने बताया कि वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद लाल सिंह चड्ढा के लिए शूटिंग फिर से शुरू करेंगे.
आमिर खान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 'आमिर खान, कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं. उन्होंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है. हाल के दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच कराई जा रही है.' बहरहाल हाल ही में संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर की कोविड पॉजिटिव हो गए थे, जिसके ब...
जयपुर. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में किसान नेता राकेश टिकैत की महापंचायत फ्लॉप शो साबित हुई. जहां सभा में 1 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा था वहां 5 हज़ार की भी भीड़ नहीं जुट सकी.
आलम यह रहा कि खुद मंच पर बैठे नेता इससे निराश नजर आए और उन्होंने भी भीड़ कम आने की बात स्वीकारी. इस महापंचायत को राजस्थान में टिकैत की सबसे कमजोर सभा बताया गया. हालांकि आयोजकों ने महांपचायत में भीड़ नहीं जुटने का ठीकरा अंधड़ और खराब मौसम पर फोड़ा.
उधर सभा में अंधड़ से पंडाल भी गिर गया और एक युवक इसमें गंभीर घायल हो गया. रही सही भीड़ भी इससे तीतर बितर हो गई. महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने 26 मार्च को कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद की घोषणा की. टिकैत ने कहा कि अब किसान संसद जाकर फसल बेचेंगे....
नई दिल्ली.कोरोना के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है.
एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे. केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को इसका ऐलान कर दिया. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी. लेकिन एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग टीका लगवा सकेंगे. इसका मकसद साफ तौर पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करना है....
जयपुर. राजस्थान सरकार ने 24 से 45 साल के आयु वर्ग के लोगों के जल्द से जल्द वैक्सीनशन की जरूरत बताते हुए तुरंत केंद्र से अधिक संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है.
राजस्थान के CM अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि 'देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों की राय है कि भारत सरकार को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर फोकस करना चाहिए. अधिक से अधिक वैक्सीनेशन से ही जनता कोरोना से सुरक्षित हो सकेगी. वैक्सीनेशन में एज ग्रुप की लिमिट हटाकर सभी को टीका लगाना चाहिए.
बेंगलुरु के डॉक्टर देवी शेट्टी की यह राय उचित लगती है कि 24 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का भी शीघ्र टीकाकरण करना चाहिए क्योंकि ये लोग अपने काम से घरों से बाहर रहते हैं और सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं. भारत के पास बड़ी संख्या में वैक्सीन उत्पादन की क्षमता भी उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल होना चाहिए.'
गहलोत ने कहा कि 'मैं...
जयपुर. कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान सरकार एक बार फिर से एक्टिव मोड पर है. राजस्थान सरकार ने राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित 8 शहरों में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर की घोषणा कर दी है. 22 मार्च की रात से यह आदेश लागू हो जाएगा. अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा, कुशलगढ़ में रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इसके अलावा 22 मार्च से रात 10 बजे बाद राज्य के किसी भी नगरीय निकाय में बाजार नहीं खुलेंगे. हालांकि आवश्यक सेवाओं पर यह नियम लागू नहीं होगा.
आदेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें:
...
उत्तराखंड. हाल ही में उत्तराखंड के नए सीएम बनाए गए तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पिछले दिनों तीरथ सिंह रावत दो बार हरिद्वार के महाकुंभ में गए थे. इसके अलावा जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से हर रोज लगातार लोगों से मिल रहे थे.
तीरथ ने ट्वीट कर लिखा कि 'डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं.' बता दें कि देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना पांव पसार रहा है. कोरोना का कहर जारी है. हर रोज लगभग 45 से हजार के आसपास नए मरीज मिल रहे हैं....
जयपुर. राजस्थान सरकार ने जयपुर सहित प्रमुख आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह बड़े फैसले लिए गए।
अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा, कुशलगढ़ में रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 22 मार्च से रात 10 बजे बाद राज्य के सभी नगरीय निकायों में 22 मार्च रात 10 बजे से सभी बाजार बंद रहेंगे।
गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार, चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया, चिक...
नई दिल्लीः कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया हैं. अस्पताल की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. स्पीकर 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 20 मार्च को निगरानी के एम्स कोविड सेंटर में भर्ती हुए. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. चिकित्सकों का विशेष दल निगरानी में जुटा है....
मुंबई. पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हर माह 100 करोड रुपए कलेक्ट करने का आरोप लगाए जाने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री की कुर्सी पहले से ही खतरे में थी और अब एक बार फिर उनको बड़ा खतरा पैदा हो गया है. पर इन सब आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि यह उनको और उनकी सरकार को बदनाम करने की कोई साजिश रची गई है. परमबीर सिंह द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं और यह खुद को बचाने के लिए और मुझे, महाविकास गठबंधन सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश है.
गृहमंत्री ने कही 10 बड़ी बातें:
1- सचिन वेज की गिरफ्तारी के बाद इतने दिनों तक चुप क्यों बैठे थे परमबीर सिंह? उसने उसी समय अपना मुंह क्यों नहीं खोला?
2- यह महसूस करने के बाद कि आपको कल 17 मार...