कोलकाता. मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. वे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में बीजेपी में शामिल हुए. हाल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मिथुन चक्रवर्ती से उनके निवास पर मुलाकात भी की थी. जिसके बाद से ही मिथुन के बीजेपी में शामिल होने की बातों को हवा मिलने लग गई थी.
बीजेपी में शामिल होने के बाद कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, जो आपका हक छीनेगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. आज का दिन मेरे लिए सपने जैसा है. इतने बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करूंगा, ऐसा मैंने कभी सोचा नहीं था. ममता बनर्जी का नाम लिए बिना बाहरी बनाम भीतरी का जवाब देते हुए मिथुन ने कहा, बंगाल में रहने वाला हर कोई बंगाली है. हम गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं. गरीबों के लिए काम करना मेरा सपना है. मिथुन ने कहा, ...
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने तकनीकी सूचना के आधार पर शनिवार को विशेष अनुसंधान इकाई, मुख्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड में कार्यरत ऑफिसर स्पेशल ड्यूटी वीरेंद्र वर्मा एवं सहायक लेखा अधिकारी (रिटायर्ड संविदा कर्मी) महेश गोयल एवं पारस ट्रैवल एजेंसी के मालिक नरेश सिंघल को 4 लाख रुपए की रिश्वत की राशि लेते एवं देते गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को सूत्र सूचना के आधार पर यह शिकायत मिली कि जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में 100 मिडी सिटी बसों के टेंडर आवंटन, संचालन एवं अतिरिक्त सुविधा जैसे आवास एवं कार्यालय के 6 रूम से बढ़ाकर 10 रूम करना एवं अतिरिक्त बोरिंग खुदवा कर पानी की व्यवस्था करना तथा सब्सिडी रिलीज करने की एवज में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है एवं रिश्वत की राशि के आदान-प्...
नई दिल्ली. भारत में कारों में फ्रंट सीटों के लिए एयरबैग 1 अप्रैल से अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार ने परिवहन मंत्रालय के इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस नए प्रस्ताव के मुताबिक अब कंपनियों को नई कारों में 1 अप्रैल से फ्रंट सीट (ड्राइवर और उसकी बगल वाली सीट) के लिए सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग जरूरी तौर पर लगाने होंगे. बता दें कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर लगाम कसने के लिहाज से भारत सरकार का परिवहन मंत्रालय लगातार इस दिशा में काम कर रहा था. एक्सपर्ट्स की राय भी इसमें ली गई थी, जिसके बाद परिवहन मंत्रालय के प्रस्ताव को आखिरकार भारत सरकार ने मंजूरी दे दी.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नये मॉडल के मैन्युफैक्चर पर यह नियम एक अप्रैल 2021 से लागू होगा. वहीं पुराने मॉडल पर यह नियम 31 अगस्त, 2021 से लागू होगा. वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल क...
जयपुर। देश के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी जाते-जाते कोरोना फिर लौटता हुआ नजर आ रहा है। कोरोना के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी फिर से बढ़ने का सिलसिला चालू हो गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों की तरह अब पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से प्रदेश में आने वालों के लिए भी 72 घण्टे पूर्व कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 का संक्रमण फिर से बढ़ने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में कक्षा 5 तक कक्षाएं पूर्व की भांति 31 मार्च तक बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने आवश्यक हैं। प्रदेशवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टर...
मुम्बई। दुनिया के सबसे बड़े कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी के घर के बाहर पिछले दिनों जो स्कॉर्पियो कार विस्फोटक के साथ मिली थी उसके मालिक ने खुदकुशी कर ली है. देश के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर मिली कार के मालिक ने कलवा ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लिया है. कार मालिक की पहचान मनसुख हिरन (Mansukh Hiran) निवासी नौपाड़ा ठाणे के रूप में हुई है.
बता दें कि एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को मुलुंड टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें रात 3 बजकर 5 मिनट पर सफेद इनोवा कार मुलुंड टोल क्रॉस कर ठाणे शहर में एंट्री कर रही है. मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा रेती बंदर रोड के पास खाड़ी से मिला है. इससे पहले परिवार ने शुक्रवार दोपहर उनके लापता होने की शिकायत नौपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
उधर मनसुख हिर...
उदयपुर। कोरोना एक बार जाते जाते फिर लौट आया है। राजस्थान में कोरोना का कहर फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर के स्कूल में एक साथ करीब 28 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 25 छात्र और स्कूल स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। उदयपुर में एक फिर कोरोना ब्लास्ट होने से चिंताएं बढ़ गई हैं। एक साथ एक ही क्षेत्र से 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय का यह मामला है। पूरे इलाके को सेनेटाइज कराया गया है। उधर उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जिनके संपर्क में यह बच्चे और स्कूल का स्टाफ आया है।...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जयपुर के एसएमएस अस्पताल स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शन डिजीज सेंटर में गहलोत के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी पहुंचे। वहां दोनों ने कोविशील्ड का टीका लगाया। वैक्सीन लगवाने के बाद दोनों करीब आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में भी रहे।
वैक्सीन लगवाने के बाद गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में अभी कोरोना गया नहीं। मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कोरोना के केस जिस तरह से सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए हमें इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वैक्सीन लगी हो या नहीं, लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। गहलोत ने यह भी कहा कि पूरे देश में अब तक हुए वैक्सीनेशन का 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले राजस्थान का है।
लोगों से अपील करते हुए बोले कि रा...
कोटा. राजस्थान के कोटा में वैक्सीन लगने के 20 घंटे बाद अचानक गुरुवार को 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इस घटनाक्रम के बाद चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए हेल्थ विभाग ने 15 डॉक्टरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर जांच के आदेश दिए। 3 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे। मृतक के परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। 60 साल के बहादुर सिंह किसान थे। वह जिले के बालूखेड़ा ग्राम पंचायत के गरमोडी गांव में रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पीएचसी बालूहेड़ा पर बहादुर सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। उन्हें डेढ़ बजे तक निगरानी में रखा गया था। उसके बाद वह घर वापस आ गए थे। मृतक के भाई गोविंद स...
जैसलमेर। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान 105 MM गन का गोला टारगेट से पहले ही फट गया। और इस हादसे में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए. यह एक सप्ताह में दूसरा हादसा है जब टारगेट से पहले ही गोल फट गया।
गुजरात के भुज से बीएसएफ की 1077 वीं बटालियन पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास करने आई हुई थी. यह जवान उसी टीम से थे. मंगलवार देर रात अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ. गोला टारगेट से पहले ही फट गया. अमूमन ऐसा होता नहीं है लेकिन यह किस कारण से हुआ आर्मी मामले में जांच में जुटी है.
हादसे में बीएसएफ जवान सतीश कुमार (32) निवासी आगरा शहीद हो गए. तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है. हादसे में शहीद हुए जवान की पार्थिव देह को पोखरण स्थित राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसए...
मुबंई (संदीप श्रीवास्तव). दुनियाभर में अपने इनोवेशन के लिए मशहूर चर्चित बिजनेसमेन एलन मस्क ने भारतीय इंटरनेट बाजार में Starlink के जरिए दस्तक दे दी है. रिलायंस समेत कई बड़ी टेलिकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की इसी के साथ नींद उड़ गई है. और अभी से एलन मस्क के व्यापारिक हमले से बचने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अब जल्द ही इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाने जा रही है और इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. दरअसल Elon Musk चाहते हैं कि सेटैलाइट के जरिए लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए. सैटेलाइट इंटरनेट का कॉन्सेप्ट हालांकि काफी पहले से ही लेकिन जिस अग्रेसिव मार्केटिंग और तैयारी के साथ वो बाजार में दस्तक दे रहे हैं इससे पहले कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदाता इस स्तर पर नहीं आया.
बता दें कि SpaceX की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट ...