नई दिल्ली/जयपुर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार से जुड़े फोन टैपिंग प्रकरण में दिल्ली में FIR दर्ज कराई है. राजस्थान के बहुचर्चित फ़ोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की 3 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले यह FIR दर्ज कराकर सियासत की जंग को और तेज कर दिया है.
यह FIR दिल्ली के तुगलक रोड थाने में दी गई. शिकायत के आधार पर यह क्राइम ब्रांच को ट्रांसफ़र की गई है.
हाल में विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कबूला था कि हां फ़ोन टैपिंग हुई है लेकिन राज्य के किसी विधायक या मंत्री का फोन टैप नहीं किया गया. वहीं इस मामले में प्रदेश भाजपा लगातार कार्रवाई और CBI से जांच कराने की मांग कर रही है. फोन टैपिंग पर खुद सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक भी लगातार नाराजगी जताते रहे हैं....
जयपुर.
- BJP ने राजस्थान में 17 अप्रैल को होने वाले 3 सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी किए घोषित.
- राजसमंद विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी, सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक रतन लाल जाट को उम्मीदवार बनाया.
बता दें कि सतीश पूनियां को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने टिकट वितरण के लिए अधिकृत किया था. इसके लिए पूनियां ने कहा था कि स्थानीय नेताओं से रायशुमारी के बाद जो नाम सामने आएं उन्हें केंद्रीय नेताओं के पास भेज दिए गए है. जैसे ही दिल्ली से निर्देश मिलेंगे टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी. आज जैसे ही पार्टी आलाकमान की और से संकेत मिले पूनियां ने इन नामों की घोषणा कर दी. आपको बता दे कि खेमाराम मेघवाल पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रह चुके है. वहीं रतन लाल ...
कोलकाता. बम विस्फोट केस समेत तीन अन्य मामलों में जेल जा चुके टीएमसी नेता शेख आलम के पश्चिम बंगाल में दिए गए विवादित बयान पर बवाल मच गया है. शेख आलम ने कहा, “हम जो अल्पसंख्यक लोग 30 प्रतिशत हैं और वो 70 प्रतिशत हैं. अगर पूरे भारतवर्ष में हम 30 प्रतिशत लोग एकत्र हो जाए तो हम 4-4 पाकिस्तान बना सकते हैं. उसके बाद कहां जायेंगे ये 70 प्रतिशत वाले लोग? ”
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम के पाकिस्तान वाले बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है, बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने टीएमसी सुप्रीम ममता बनर्जी पर बहुसंख्यक समुदाय को राज्य के अंदर दूसरे दर्ज में रखने का आरोप लगाया.
बता दें कि शेख आलम लंबे समय से टीएमसी के कार्यकर्ता हैं. 2011 में बंगाल में ममता की सरकार बनने से पहले शेख आलम बम विस्फोट केस समेत...
तमिलनाडु. यहां विधानसभा चुनाव से पहले मदुरै विधानसभा से एक निर्दलीय उम्मीदवार R. Saravanan के चुनावी वादे सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. अमूमन चुनावों के दौरान जहां नेता बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बड़े बड़े वादे करते हैं वहीं इससे परे निर्दलीय उम्मीदवार R. Saravanan ने यदि वो चुनाव जीते तो अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को आईफ़ोन, स्विमिंग पूल वाला तीन मंजिला घर, 20 लाख रुपए की कार, हर घर के लिए एक छोटा हेलीकॉप्टर, लड़की की शादी पर सोना देने का वादा किया है.
इतना ही नहीं बेरोजगारों को कारोबार शुरू करने के लिए 1 करोड़ की फंडिंग देने के साथ ही हर घर को एक नांव देने का वादा किया है. और तो और चुनाव जीतने पर 100 दिन की चांद की सैर, इलाके को ठंडा रखने के लिए एक 300 फुट का आर्टिफिशियल बर्फ से ढका पहाड़, स्पेस रिसर्च सेंटर और रॉकेट लॉन्चिंग फैसिलि...
नई दिल्ली.भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू होती नजर आ रही है. 25 मार्च, 2021 के सुबह के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में देश में 53 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए केस दर्ज हुए. जो पिछले 5 माह में 24 घंटे में मिले अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. और फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कमर कस ली है. इसके अलावा कोरोना वैक्सीन मिशन अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में भी केंद्र सरकार और मुस्तैद हो गई है....
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री और RPI नेता रामदास आठवले ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. मनसुख मौत और वाजे, अनिल देशमुख और कोरोना के बढ़ते मामलों का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की.
श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार देर रात 1 बजे हुए भीषण हादसे में सेना के 3 जवानों की जलकर की मौत हो गई. हादसे 5 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा सूरतगढ़ में इंदिरा गांधी नहर की 330 आरडी के पास हुआ, जहां जवानों से भरी सेना की जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई. जीप पलटते ही उसमें आग लग गई. और जवान जल गए. उधर इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक जताया है.
सेना के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ है. युद्धाभ्यास के तहत जवानों का एक वाहन सूरतगढ़-छत्तरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की आरडी 330 के पास था। तभी ये हादसा हुआ. इसमें तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि यह रुटीन युद्धाभ्यास था, जिसके तहत जवानों को अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं. इसी टास्क क...
पाली. राजस्थान एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंडवाड़ा में तहसीलदार एवं भू-अभिलेख निरीक्षक को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. एसीबी की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पिंडवाड़ा ने अपने निवास पर करीब 15 से 20 लाख रुपए के भारतीय नोटों को जलाकर खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया और गैस चूल्हे पर इन नोटों की गड्डियों को रखकर आग लगा दी.
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजीपी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी पाली टीम को परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि पिंडवाड़ा में एक ठेका दिलवाने की एवज में तहसीलदार, पिंडवाड़ा कल्पेश जैन द्वारा राजस्व निरीक्षक पर्वत सिंह के मार्फत ₹100000 की राशि रिश्वत के रूप में मांग कर परेशान किया जा रहा है, जिस पर पाली एसीबी टीम के एसपी नरपत सिंह ने सत्यापन किया और ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया.
जब यह ट्रैप किया गया तो राजस्व निरीक्षक पर्वत सिंह ...
जयपुर. करोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राजस्थान सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है. होली एवं शब-ए-बारात पर 28 व 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है.
सरकार ने कहा है कि घर में ही रहकर होली और शब-ए-बारात का आयोजन करें. सरकार के आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक ग्राउंड्स, पब्लिक पार्क, बाजार एवं धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक रहेगी. इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि 21 मार्च को जारी कोरोना गाइडलाइंस में होली का त्यौहार घरों में आयोजित करने की आमजन से अपील की गई थी. देश के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में भी कोरोना कि दूसरी लहर के संक्रमण के फैलाव में वृद्धि को रोकने के लिए होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों पर...
जयपुर. गर्मी की शुरूआत होते ही राजस्थान में पानी की समस्या की भी शुरूआत हो गई है. इस बीच राजस्थान में उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र गुढा ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग में अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया और वहीं बिना कुर्सी के नीचे बैठ गए. इस दौरान वो थके तो फर्श पर ही लेट भी गए.
दरअसल राजेन्द्र गुढा ने जयपुर के जलभवन में यह धरना चीफ इंजीनियर आरके मीणा के कक्ष में दिया. गुढा ने आरोप लगाया कि आरके मीणा उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे इसलिए मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.
हालांकि आरके मीणा ने गुढा से सीट पर बैठने का भी आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने तो मीणा अपना काम निपटाते रहे और गुढा ऐसे ही कभी फर्श पर बैठे तो कभी लेटे नजर आए. सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर अब गुढा की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. उधर इस पूरे मामले को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तुर...