दिल्ली. दिल्ली से रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले के साथ यूपी के हापुड़ के नजदीक हादसा हुआ, जिसमें काफ़िले की गाड़ियां के अचानक ब्रेक लगने से आपस में चार गाडियां टकरा गईं. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे में प्रियंका गांधी बाल-बाल बच गईं. हादसे में, रामपुर में किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने प्रियंका गांधी जा रही थीं. उससे पहले गढ़ गंगा टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ.