उत्तर प्रदेश। एक ओर जहां पहले ही लोग कोरोना वायरस के टीके को लेकर काफी आशंकित हैं और सरकार कई जतन करने के बाद लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है वहीं दूसरी ओर चिकित्सा स्टाफ की कई ऐसी लापरवाहियां भी सामने आ रही है जो लोगों को कोरोना का टीका लगवाने से डरा रही है।
ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है जहां तीन वृद्ध महिलाएं गई तो थी कोरोना का टीका लगवाने लेकिन लापरवाह स्टाफ ने उन वृद्ध महिलाओं को एंटी रेबीज यानी कुत्ते के काटने पर लगाए जाने वाला टीका लगा दिया। सूचना मिली है कि स्टाफ ने डॉक्टर से बिना पूछे ही वृद्ध महिलाओं को एंटी रेबीज (कुत्ते का टीका) लगा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह वापस खुद को दिखाने किसी अन्य डॉक्टर के पास पहुंची। लेकिन जैसे ही महिला को स्टाफ कर्मियों द्वारा दी गई पर्ची देखी गई तो उसमें लगाए गए टीके की जान...
नई दिल्ली. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल ऐसे राज्य हैं जहां देश के कोरोना वायरस के 73% सक्रिय मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों का सचेत और जागरूक रहना बेहद जरूरी है. फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करना बेहद अनिवार्य है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि 'हमारी अब एक दिन में 13 लाख से ज़्यादा लोगों को टेस्ट करने की क्षमता है और हम देश में अब तक 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों का टेस्ट कर चुके हैं.'
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि 'हमारी मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28% है. 89 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ मिली है और 54 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज...
कश्मीर। आतंकवादियों के खिलाफ सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई का दौर जारी है इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह त्राल मुठभेड़ में अंसार गजवत-उल-हिंद का प्रमुख आतंकवादी इम्तियाज शाह मारा गया। उसके साथ उसके 2 साथी भी मारे गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 9 अप्रैल को चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम की निगाहें अब हैट्रिक पर होगी। तो विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम भी इस बार मजबूती के साथ खिताब अपने नाम करना चाहेगी। एम चिदंबरम स्टेडियम पर होने वाले पहले मुकाबले में दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। बहरहाल क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है तो बात का कि इस पहले मुकाबले में जीत का आगाज कौन करता है।
...
जयपुर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 10 अप्रैल को प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की है। इस एक दिन की हड़ताल के तहत 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक करीब 7000 पेट्रोल पंप इस दौरान बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि राजस्थान में लगने वाला वेट काफी ज्यादा है। अन्य राज्यों की तुलना में इससे पेट्रोल और डीजल की प्राइस भी ज्यादा है। पड़ौसी राज्यों के बराबर वैट दर की मांग को लेकर यह हड़ताल होगी। राज्य सरकार को इससे वैट का करीब 34 करोड़ रूपए का नुक़सान होगा।...
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर एक बार फिर परवान चढ़ चुका है। गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं कुल 3526 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए जहां जयपुर में सबसे ज्यादा 658 मामले सामने आए। उदयपुर में 497, जोधपुर में 372, कोटा में 310, डूंगरपुर में 215, अलवर में 174, राजसमंद में 109 कोरोना के मरीज मिले। यदि कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो जयपुर में सबसे ज्यादा साथ 7, उदयपुर में 3, कोटा और राजसमंद में 2-2, पाली, प्रतापगढ़, सिरोही, अजमेर, भीलवाड़ा और जालौर में 1-1 मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव केसेस की संख्या 21,132 है।
सिरोही में 105, भीलवाड़ा और पाली में 88-88, अजमेर में 87, बीकानेर में 65,जालौर में 62, बांसवाड़ा में 60, झालावाड़ में 56, टोंक में 50, नागौर में 44, प्रतापगढ़ में 40,सवाई माधोपुर में 39,, बारा में 35, सीकर में 33, हनुमानगढ़ में 2...
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ते हुए कोरोना के मामलों पर बड़ी चिंता जाहिर की है। और उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 'महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।
PM मोदी ने कहा कि देश में इस बार कोविड संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज है। हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत लापरवाह हो गए हैं: COVID19 स्थिति को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान PM मोदी ने यह बात कही।
PM ने यह भी कहा कि हमारे पास पहले के मुकाबले कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है। अब हमारे पास वैक्सीन भी है। अब हमारा बल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए। नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू ...
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पांच दिन पहले जिस सीआरपीएफ के जवान को अगवा किया था उसे रिहा कर दिया गया है। बंधक जवान का नाम राकेश्वर सिंह बताया जा रहा है। जवान को नक्सलियों ने बीजापुर-सुकमे हमले के बाद बंधक बना लिया था। इसके बाद से ही देशभर में इस जवान की रिहाई की मांग उठाई जा रही थी। केंद्र सरकार लगातार जवान की रिहाई के प्रयास कर रही थी। बता दें कि बुधवार को नक्सलियों ने ये खुलासा किया था कि CRPF जवान राकेश्वर सिंह उनके कब्जे में हैं। साथ ही नक्सलियों ने उन्हें छोड़ने की शर्त भी रख दी। ये भरोसा देने के लिए कि राकेश्वर उनके ही कब्जे में हैं नक्सलियों ने बुधवार सुबह उनकी लाइव फोटो भी जारी कर ये बता दिया है कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सुरक्षित हैं।...
मध्यप्रदेश। राज्य के अब सभी शहरों में अब शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच में यह सख्त कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। चौहान ने कहा कि 'यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। सरकार का यह फैसला मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा।' अब तक यहां 13 शहरों में एक दिन का संडे लॉकडाउन लागू था।...
नई दिल्ली। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस एक बार फिर बेकाबू हो गया है इसके बाद भारत के हालात को देखते हुए न्यूज़ीलैंड ने अहम फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है, ये रोक 11 अप्रैल से शुरू होगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया है कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया जाएगा।
बता दें पिछले 24 घंटे में देश में सवा लाख पार नए मामले आए हैं। एक दिन में 1,26,789 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 685 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। वहीं, मौत की बात करें तो इस वायरस से अब तक 1,66,862 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 9,10,319 हैं, जिनका इला...