पहाड़ों की रानी और खूबसूरती की मल्लिका शिमला में साल का पहला स्नो फॉल, वादियों में लगे चार चांद


शिमला(मानसी रावत). पहाड़ों की रानी और खूबसूरती की मल्लिका शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के बाद में शिमला की खूबसूरती को और चार चांद लग गए हैं. गुरुवार सुबह इस साल की पहली बर्फबारी हुई. शिमला, कुफरी, केलोंग, कल्पा और राज्य के ऊंचाईं वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जो रुक रुक कर जारी है.

उधर मौसम विभाग ने मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है, राज्य में आंधी और गरज के साथ बारिश की आशंका भी जताई. येलो अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था.

 

पर्यटक भी इस पहले स्नो फॉल को लेकर खासे रोमांचित और उत्साहित नजर आ रहे हैं.