India

चलता हूं, अलविदा... इन शब्दों के साथ नाराज बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से लिया सन्यास

नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट में फैरबदल के दौरान पद से हटाए गए आसनसोल से बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया है. साथ ही सांसद का पद छोड़ने का भी ऐलान किया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वह सिर्फ बीजेपी को पसंद करते हैं और वह किसी और पार्टी में नहीं शामिल हो रहे. पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने साफ कहा कि उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है। हाल में जब उन्हें कैबिनेट से हटाया गया था तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह अपने लिए दुखी हैं. बांग्ला भाषा में लिखी गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में बाबुल सुप्रियो ने बताया है कि वह जल्द ही लोकसभा सांसद से इस्तीफ़ा दे देंगे और अपना सरकारी आवास ख़ाली कर देंगे. उन्होंने लिखा है, "चलता हूँ, अलविदा, अपने माँ-बाप, पत्नी, दोस्तों से बात करके मैं कह रहा हूँ कि मैं अब (राजनीति) छोड़ रहा हूँ. उन...

राजस्थान सरकार का दावा, जन घोषणा पत्र के 64 प्रतिशत वादे क्रियान्वित

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि उनके द्वारा चुनावों से पहले जन घोषणा पत्र में किए गए वादों में 64 फीसदी क्रियान्वित किए जा चुके हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों तथा घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू एवं सांसद अमर सिंह के साथ जन घोषणा पत्र की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह बात कही। गहलोत ने कहा कि जन घोषणा पत्र के 501 वादों में से 321 अर्थात 64 प्रतिशत को क्रियान्वित कर दिया गया है। इसके साथ ही 138 वादे प्रगतिरत हैं। केबिनेट सब-कमेटी जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। जन घोषणा पत्र के वादों को शीघ्रता के साथ पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। जिन वादों में प्रगति ...

बड़ी कामयाबी: पुलवामा हमले में शामिल जैश के टॉप आतंकी अदनान को कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया, तालिबानियों के लिए भी करता था काम

जम्मू-कश्मीर. सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी कामयाबी मिली है. यहां जैश ए मोहम्मद का पुलवामा अटैक का टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया गया है. मारा गया आतंकी अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एक एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया. मारा गया आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था.  सुरक्षाबलों के मुताबिक मारा गया आतंकी 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के साथ कई अन्य आतंकी हमलों में भी सक्रिय रहा था. मारा गया आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था. सूत्रों की मानें तो वह IED का विशेषज्ञ था. अफगानिस्तान में भी तालिबान के साथ आतंकी हमलों में उसकी भूमिका थी. 2019 के पुलवामा हमले में ...

केन्द्र ने माना मोबाईल टावर से हो रहा गंभीर रेडिएशन! 5 सालों में 21.76 करोड़ का जुर्माना भी लगाया लेकिन वसूली मात्र 3.67 करोड़ की 

नई दिल्ली. राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने मोबाईल टावर रेडिएशन (विकिरण) एवं इससे होने वाली गंभीर बीमारियों की आशंका पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने हेतु अतारांकित प्रश्न के माध्यम से संचार मंत्रालय, भारत सरकार से यह प्रश्न किया था कि देश में कितने मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं और उनके लिए विकिरण संबंधी मानदंड क्या है? और सरकार द्वारा इस संबंध में उठाए गए अन्य सुधारात्मक कदमों का ब्यौरा क्या है? इनके साथ ही यह भी प्रश्न किया कि क्या दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टएसपी) द्वारा उक्त मानदंडों के उल्लंघन के मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं और सरकार द्वारा विगत पांच वर्षों में उन सेवा प्रदाताओं पर कितनी राशि का जुर्माना लगाया गया है एवं कितनी जुर्माना राशि संग्रहित की गई है, उसका वर्ष-वार ब्यौरा क्या है? संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चैहान ने प्रश्न के लिखित उत्तर में सदन को अवगत कराया कि ...

5.37% स्टूडेंट्स ने हासिल किए 95 फीसदी अंक, CBSE 12 वीं का परिणाम जारी

CBSE Board 12th Result 2021: नई दिल्ली. सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। सीबीएसई की आध‍िकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्ट‍िव कर दिया है। इस साल 12वीं में 99.37% छात्र पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। जानकारी के मुताबिक कुल 1,50,152 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से 70,004 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। 90 फीसदी अंकों की संख्या पिछले वर्ष की तरह ही है लेकिन 95-100% वर्ग में छात्रों की संख्या लगभग दोगुनी है।...

मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व राजस्थान में राजनीतिक स​रगर्मियां तेज, सीएम गहलोत बोले- 'पुरानी बातें भूलों, मिलजुल कर आगे बढ़ना है'

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर गुरुवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक और भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ. पायलट गुट से जुड़े विधायक भी इसमें मौजूद रहे.  इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने विधाय​​क कोष से वैक्सीनेशन के लिए काटने के फैसले को वापस लिया, इसके बाद अब विधायक उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर इस राशि को खर्च कर सकेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. पुरानी बातें भूलो और माफ करो, मिलजुल कर आगे बढ़ना है. सीएम ने सभी विधायकों को आगामी दो तीन माह में अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की डायरेक्टरी छपवाने के लिए भी निर्देश दिए.  बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा कि विधायकों ...

मतदाता सूचियों के निस्तारण में राजस्थान बना देश का नम्बर वन राज्य, निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की करी सराहना

जयपुर। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान, 2021 एवं इसके निरंतर अद्यतन अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने में राजस्थान देश भर में अव्वल रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतन अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने में राजस्थान ने देश के 37 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रथम रैंक हासिल की है। गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कार्य की समीक्षा हुई। इसके लिए राजस्थान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात् भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा संशोधन करवाने की प्रक्रिया पूरे वर्ष उपलब्ध रहती है। यद्यपि निरंतर अद्यतन के दौरान केवल वही मतदाता नाम जुड़वा सकते हैं ...

RAS साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने के लिए 20 लाख रुपए का हो रहा था लेनदेन, स्कूल प्रिसिंपल जोगाराम सारण, दो दलालों को ACB ने पकड़ा

जयपुर। राजस्थान एसीबी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। यहां बाड़मेर के एक स्कूल प्रिंसिपल को उसके दो दलालों के साथ करीब 20 लाख रुपए की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह राशि बाड़मेर निवासी हरीश सारण नाम के एक अभ्यर्थी को आरएएस साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने से जुड़ी है. बताया जा रहा है दलाल ने जितने अंक दिलाने का दावा किया था उतने अंक नहीं दिलवा पाया जिसके बाद यह राशि वापस लौटाई जा रही थी. पूछताछ में सामने आया है कि अभ्यर्थी को साक्षात्कार में 70 या अधिक अंक दिलाने के लिए यह राशि दी गई थी लेकिन अभ्यर्थी के ​केवल 54 ही नम्बर आए जिसके बाद ली गई राशि वापस लौटाई गई थी. जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जा रही बोलेरो कार में सवार लोगों से यह राशि बुधवार रात 10 बजे जब्त की गई. जिसके बाद बाड़मेर की मदर टेरेसा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के संचालक ठाकराराम सारण, बायतु में पनवाड़ा के राजकीय उच्च माध...

ट्वीटर पर प्रधानमंत्री मोदी का जलवा: 7 करोड़ फॉलोवर्स का आंकड़ा किया पार, दुनिया में ओबामा के बाद दूसरे नम्बर पर

नई दिल्ली. भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ रही है या यों कहें कि ट्वीटर पर उनके फॉलअर्स की कमी नहीं है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. आज उनके ट्विटर हैंडल ने 70 मिलियन यानी की 7 करोड़ फॉलोअर्स का आंकडा पार कर लिया है. अब वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दुनिया के दूसरे शख्स बन गए हैं जिनको दुनिया ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करती है.  बता दें कि मोदी ने ट्विटर का इस्तेमाल 2009 में शुरू किया था जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. 2010 में उनके महज एक लाख फॉलोअर्स थे. नवंबर 2011 में उनके फॉलोअर्स की संख्या 4 लाख तक पहुंची थी. उसके बाद लगातार उनकी ट्वीटर पर लोकप्रियता बढती गई और आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं.  उधर बात करें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तो उनके अभी 129.8...

अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली। भारत आए एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, NSA सहित कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की। ब्लिंकन तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा के प्रतिनिधि मंडल से भी मिले। उन्होंने क्वाड, अफगानिस्तान से लेकर वैक्सीन तक हर मुद्दे पर अमेरिका की नीति को सामने रखा। अमेरिकी विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार एंटनी भारत आए। बुधवार शाम ब्लिंकन ने पीएम मोदी से मुलाकात की और डिफेंस, ट्रेड, इंवेस्टमेंट, क्लाइमेट चैंज जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उधर ब्लिंकन से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- "एंटनी ब्लिंकन से मिलकर अच्छा लगा। भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कदमों का मैं सवागत करता हूं। दोनों देशों के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।" अफगानिस्तान ...