टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) वर्ल्ड चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हार गई हैं. हालांकि, लवलीना ने पदक पहले ही पक्का कर लिया था. सेमीफाइनल में हार के साथ उन्हें कांस्य पदक मिला.
नई दिल्ली. राजस्थान सरकार को केंद्र ने बड़ा झटका दिया है. स्मार्ट सिटी जयपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में 7 स्वतंत्र निदेशकों की जो नियुक्ति की गई थी उन पर केंद्र ने रोक लगा दी है. केंद्रीय मंत्रालय के ने इसके पीछे बिना अनुमति स्वतंत्र निदेशक नियुक्तियां करने का हवाला दिया.
बता दें कि 15 जुलाई को राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर स्मार्ट सिटी में 7 नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किए थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी मिली है कि जिन लोगों की नियुक्ति स्मार्ट सिटी में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर की थी, उनका टाउन प्लानिंग या शहरी विकास से जुड़े मामले कोई खास अनुभव नहीं था. और यह एक तरह से 'पॉलिटिकल ऑब्लिगेशन' का मामला था. 15 जुलाई स्वायत्त शासन निदेशालय के सचिव ने एक आदेश जारी करते हुए जयपुर स्मार्ट सिटी और कोटा स्मार्ट सिटी में ...
मुम्बई. युवा दिलों पर अपने गानों के दम पर राज करने वाले मशहूर पॉप सिंगर, रैपर, गीतकार और संगीतकार के तौर पर पहचाने जाने वाले यो यो हनी सिंह उर्फ ह्दयेश सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा और अन्य तरह से उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. जिस पर कोर्ट ने हनी सिंह से 28 अगस्त तक सभी आरोपों का जवाब देने को कहा.
बता दें कि शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पति के अलावा हनी सिंह के माता-पिता और बहन पर भी मारपीट करने, प्रताड़ित करने और शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया कि उन्हें लंबे समय से परेशान किया जा रहा था....
जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में जीएसआई की नई खोज में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल को सचिवालय में जियोलाॅजिकल सर्वें आॅफ इण्डिया के अधिकारियों ने जैसलमेर के चार स्थानों में सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन भण्डारों की खोज रिपोर्ट सौंपी। डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि जीएसआई की खोज में जैसलमेर के चार ब्लाॅकों में 315.235 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के भण्डार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण कर इन क्षेत्रों में प्लाॅट विकसित कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।
एसीएस माइंस डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत का राज्य में खनिज खोज और खनन कार्यों में गति लाने पर जोर है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी सेे पिछले दिनों 22 जुलाई को वर्चुअल बैठक के दौरान ...
नई दिल्ली. आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के पेज पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस साल सीबीएसई 10वीं में कुल सीबीएसई 10वीं में कुल 21 लाख 13 हजार 767 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 20 लाख 97 हजार 128 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है। इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 20 लाख 76 हजार 997 छात्र पास हुए हैं। 2021 में सीबीएसई 10वीं का पासिंग परसेंजेट 99.04% रहा है।...
नई दिल्ली. डिजिटल इंडिया क्रांति के तहत भारत सरकार ने एक और अहम पहल की है. डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन e-RUPI को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लॉन्च किया. कैशलेस इंडिया बनाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है. यह वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन नेशनल पेमेंट काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के द्वारा तैयार किया गया है. माना जा रहा है कि आगामी दिनों में सरकार इसका उपयोग अपनी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने में करने वाली है. नेशनल पेमेंट काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया का दावा है कि नए पेमेंट मोड से लोगों की मुश्किलों का कम कर दिया जाएगा. कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का यह हाई टैक जरिया माना जा रहा है.
ई-रुपी एक क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग-आधारित ई-वाउचर है, जिसे बेनिफिशियरी के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है. इस वन टाइम पेमेंट मैकेनिज्म के यूजर्स, सर्विस प्रोवाइडर पर कार्ड, ...
Tokyo Olympics में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. मैच में गुरजीत कौर ने शानदार गोल दागा और पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में टीम पहुंची.
बड़ी बात यह रही कि दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए दुनिया की नंबर-2 ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची. भारत अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहा है. मास्को (1980) के 36 साल के बाद उसने रियो ओलंपिक (2016) के लिए क्वालीफाई किया था. मास्को ओलंपिक में महिला हॉकी टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चला था. इसमें सिर्फ छह टीमों ने हिस्सा लिया था. देशभर में महिला टीम के इस प्रदर्शन पर खुशी की लहर है....
जयपुर. आईपीएस नीना सिंह राजस्थान के इतिहास में पहली महिला डीजी होंगी. राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने उनके एडीजी से डीजी पद पर प्रमोशन के आदेश जारी किए. प्रमोशन के साथ ही उन्हें अब सिविल राइट्स एण्ड एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग विभाग का ही डीजी बनाया गया है, इससे पहले नीना सिंह इसी विभाग में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं.
11 जुलाई 1964 को पटना में जन्मी नीना सिंह वर्ष 1989 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में राजस्थान पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत हैं. नीना सिंह के पति रोहित सिंह राजस्थान के सीनियर IAS ऑफिसर हैं. नीना सिंह ने हार्वड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिन में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनके पति रोहित कुमार सिंह की गिनती टॉप इंटेलिजेंट ब्यूरोक्रेट्स में की जाती है.
उमेश मिश्रा बने DG
अपनी बेहतरीन लीडरशिप क...
नई दिल्ली। भारत में एक और राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल की शुरुआत हो गई है. 'टाइम्स नेटवर्क' के हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का आज से आगाज हो गया है. चैनल प्रबंधन का दावा है कि 'टाइम्स नाउ नवभारत' ऐसे मुद्दों पर फोकस करेगा, जो सीधे लोगों को प्रभावित करते हैं. चैनल की टैगलाइन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' रखी गई है.
इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने कहा कि खबरों में समाज को बदलने और उसे बेहतर बनाने की शक्ति होती है। हमने टाइम्स नाउ के साथ इंग्लिश न्यूज का दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। अब टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम हिंदी क्षेत्र में धमाका करने जा रहे हैं। ऐतिहासिक लॉन्च का जश्न मनाने के लिए नेटवर्क ने हिंदी के बाजारों में एक जबर्दस्त मार्केटिंग कैम्पेन की योजना बनाई है। चैनल की कमान प्रधान संपादक के रूप म...
राजस्थान के आमागढ़ विवाद के बीच भाजपा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा पुलिस को गच्चा देने में सफल हो गए और सवेरे जल्दी अपने कुछ साथियों के सहित आमागढ़ की पहाड़ियों पर पहुंच वहां पर आदिवासी समाज का मत्स्य भगवान का सफेद झंडा किले पर फहराया। आनन फानन में मौके पर पहुंच पुलिस ने किरोड़ी मीना को उनके साथियों के साथ किया गिरफ्तार कर लिया।
उधर इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किरोड़ी मीणा का पक्ष लिया है और तुरंत किरोड़ी मीणा की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि 'आमागढ़ क़िले के मामले में सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है।'...