India

अवैध खनन के दौरान खान ढही, 7 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत 

  भीलवाड़ा. राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के आसीन्‍द थाना क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जहां अवैध खदान में खनन कार्य के दौरान अचानक खान ढह गई. हादसे में 3 महिलाओं सहित‍ 7 मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई.  हालांकि प्रशासन ने आनन फानन में रेस्क्यू आॅपरेशन भी चलाया लेकिन वो जान बचाने में नाकाम रहे. घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया और प्रशासन के खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली. हादसे के बाद जहां स्थानीय जिला प्रशासन, खान विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इतने लम्बे समय से इस इलाके में अवैध खनन किसकी शह पर संचालित हो रहा था.  यह घटना आसीन्‍द थाना क्षेत्र के लाछूड़ा गांव में नूर मोहम्‍मद के खेत में अवैध र्क्‍वाटज निकालने की खान संचालित हो रही थी. इसे संग्राम स...

सावधान महाराष्ट्र! सितम्बर और अक्टूबर में आ सकती है तीसरी लहर, कोविड टास्क फोर्स की चेतावनी

मुंबई. महाराष्ट्र में एक ओर जहां पहले ही कोरोना का कहर शांत होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं चिंताएं अब और बढ गई हैं. महाराष्‍ट्र राज्‍य में एक बार फिर स्थिति बिगड़ रही है और इसको लेकर महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा गठित कोविड टास्क फोर्स ने आगाह करते हुए कहा कि सितम्बर या अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है.  केरल के साथ-साथ महाराष्‍ट्र के बुरे हाल किसी से छुपे नहीं हैं. देश में पहले ही महाराष्ट्र दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला राज्य बना हुआ है. इस बीच चिंता की बात यह है कि महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा गठित की गई कोविड टास्‍क फोर्स (Covid Task Force) ने राज्‍य में जल्‍द ही कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) आने की चेतावनी दी है. उधर टास्क फोर्स ने चेतावनी के साथ ही राज्य सरकार को आवश्यक तैयारियों पर सुझाव भी दिए हैं. जिसमें तीसरी लहर...

'टूट गए' IAS टीना डाबी और अतहर आमिर! ब्यूरोक्रेसी के सबसे चर्चित कपल को फैमिली कोर्ट ने तलाक की डिक्री जारी की

जयपुर. जिस शादी के चर्चे कुछ सालों पहले तक पूरे देश में थे प्रधानमंत्री से लेकर ब्यूरोक्रेसी के टॉप आॅफिसर्स जिस शादी में शरीक हुए और इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, उस रिश्ते का इतना जल्दी अंत हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था. कभी दोनों ने एक दूसरे की आत्मा में अपनी खुशी ढूंढी थी वो ही रिश्ता टूटकर खुशियों की तलाश कर रहा है. बात ब्यूरोक्रेसी की सबसे च​र्चित जोड़ी आईएएस टीना टाबी और अतहर आमिर की हो रही है. जहां टीना डाबी (IAS Teena Dabi) और उनके आईएएस पति अतहर आमिर (athar amir) के बीच तलाक को जयपुर की फैमिली कोर्ट क्रम-1 ने विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने के आदेश दिए. यानी अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. यह जोड़ी टूट गई है.  बता दें कि दोनों ने करीब छह माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक मांगा था, जिसके बाद मंगलवार को टीना डाबी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर...

उज्ज्वला 2.0 लांच, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं, सेल्फ डिक्लेरेशन ही पर्याप्त

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 1 हजार महिलाओं को नए LPG कनेक्शन देकर की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। बड़ी बात यह है कि इस बार इस योजना में सरकार फ्री LPG कनेक्शन के साथ-साथ भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री में देगी। उज्ज्वला 2.0 का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। जरूरतमंद परिवार अब खुद के द्वारा सत्यापित आवेदन देकर भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।...

राहुल गांधी का अकाउंट संस्पेंड करने के बाद अब INC TV का अकाउंट भी लॉक, ट्विटर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन 

नई दिल्ली. राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने से कांग्रेस के साथ शुरु ट्विटर का विवाद अब धरने प्रदर्शन तक पहुंच गया है. पहले ही जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले  ट्विटर अकाउंट (Twitter) सस्पेंड करने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी वहीं अब पार्टी के ही INC TV का अकाउंट भी लॉक कर दिया है. आरोप है कि पार्टी के टीवी चैनल के ट्विटर अकाउंट पर नियमों का उल्लंघन किया. जिसके बाद गुस्साए कांग्रेस की यूथ विंग ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. कांग्रेस की यूथ विंग के अध्यश्र श्रीनिवासी बी.वी. की अगुवाई में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. बीवी ने इस संबंध में एक ट्विट कर लिखा- ‘राहुल गांधी सिर्फ एक व्यक्ति की आवाज़ नही, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों की आवाज़ है.’ सूत्रों के मुताबिक द...

जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को गोली मारी, दोनों की मौत

जम्मू कश्मीर. अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाल चौक पर बीजेपी नेता गुलाम रसूलडार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. अस्पताल में इलाज के लिए भी पहुंचाया गया लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी. जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और सरपंच भी थे. हाल में उन्होंने पंचायत चुनाव जीता था. वो कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे. दिनदहाड़े लाल चौक पर हुई वारदार के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने के बाद स्थानीय सुरक्षाबल अलर्ट हो गया है. वारदाता को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा रहा है....

'प्रतिज्ञा' टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन

मुंबई. 'प्रतिज्ञा' टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) का 63 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हुआ है. कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे, वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे. उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद भी की थी. मगर इस बार एक्टर जिंदगी से जंग हार गए....

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी बोले- सचिन पायलट अच्छे नेता हैं, जल्द कांग्रेस छोड़ BJP में आएंगे, बयान से बढ़ी सियासी हलचल

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर एक बयान से सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा मिल गई है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी ने एक सियासी बयान दिया और कहा कि सचिन पायलट अच्छे नेता हैं,वे जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे. उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है. BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर आए कुट्टी ने कहा कि यूपी में जतिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा. अब उम्मीद है कि सचिन पायलट भी जल्दी कांग्रेस छोड़ देंगे. कुट्टी ने कहा 'मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे. इस बयान के बाद जहां पायलट के खिलाफ वाला खेमा फिर अलर्ट हो गया है और इस बयान के जरिए पायलट को प्रेशर में लेने की कोशिशें होने लगी है वहीं भाजपा में भी सियासी बयान के अपने अपने मायने निकाले जा रहे हैं. बता दें कि राजस्थान में सियासी संक...

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का 88 वर्ष की आयु में निधन

जयपुर. आस्था के केंद्र मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. आज जयपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. तीन दिन पहले रूटीन टेस्ट के लिए महंत जयपुर लाए गए थे. महंत की सुबह 9.30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. दोपहर 12.15 बजे अंतिम सांस ली. महंत किशोरपुरी के निधन से मेहंदीपुरबालाजी में शोक की लहर दौड़ गई. मेहंदीपुरबालाजी मंदिर के पट बंद कर दिए गए. सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए. महंत किशोरपुरी महाराज लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.पार्थिव देह जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी ले जाई गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी महंत के निधन पर गहरा शोक जताया है....

जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड, दुनिया भर के दिग्गजों को पछाड़ा

Olympics में भारत ने इतिहास बना दिया है. नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल जीत लिया है. टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबले में गोल्ड जीत लिया है. नीरज भाला फेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया.इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है. इस ओलंपिक में उसने अब तक 7 मेडल जीत लिए हैं.   जीत के बाद नीरज चौपड़ा ने कहा कि इस साल सबसे जरूरी अंतर्राष्ट्रीय कंपटीशन खेलना था. सभी ने सहयोग दिया. बीच में मुझे जो 2-3 अंतर्राष्ट्रीय कंपटीशन मिले वे मेरे लिए जरूरी थे. इसी वजह से मैं कंपटीशन खेला. ओलंपिक था लेकिन दबाव नहीं था कि मैं बड़े थ्रोअर्स के बीच खेल रहा हूं....