India

टोक्यो ओलंपिक में नहीं हंगरी में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में प्रिया मलिक ने जीता है गोल्ड मेडल, सोशल मीडिया पर गफलत हुई ट्रेंड

हरियाणा। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी प्रिया ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जीत लिया है। 73 किलो भार वर्ग की होनहार खिलाड़ी प्रिया देश की उभरती युवा पहलवान है। उनकी जीत पर बधाइयों का दौर भी तेज हो गया है। प्रिया के कोच ने कहा कि अंशु मलिक के बाद अगले ओलिपिक में प्रिया भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डा. महेंद्र सिंह मलिक ने प्रिया को बधाई दी। उधर प्रिया को कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी लेकिन एक गफलत भी देखने को मिली जहां उन्हें पहले टोक्यो ओलंपिक में जीत की बधाई मिलने लगी, सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुप्स में प्रिया ट्रेंड भी करने लगी। बाद में इस गफलत को सुधारा गया। ...

पंजाब के बाद राजस्थान कांग्रेस में बढी हलचल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे जयपुर, विधायकों की बुलाई बैठक

जयपुर. पंजाब में कांग्रेस विवाद के निपटाने की कवायद के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में अब सियासी हलचल तेज हो गई है. मंत्रिमण्डल और राजनीतिक नियुक्तियों को काउंट डाउन स्टार्ट हो गया है. कौनसे विधायक की किस्मत खुलेगी और किसको निराशा हाथ लगेगी यह जल्द ही पता चल जाएगा. रविवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के लिए कल सुबह 10.30 बजे पार्टी विधायकों और नेताओं को बुलाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन इस बैठक में मौजूद रहेंगे. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि आज रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ होने वाली बैठक में सबकुछ फाइनल हो जाएगा कि किस तरह से पायलट और गहलोत खेमे को मंत्रिमण्डल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में जगह...

रेवड़ियों की तरह बांटे गन लाइसेंस, अकेले जम्मू-कश्मीर 80% से ज्यादा लाइसेंस बांटे, CBI का 40 जगह छापा, दो IAS से होगी पूछताछ

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर में फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया. इसके बाद सीबीआई ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शनिवार को 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें 2 सीनियर आईएएस शाहिद इकबाल चौधरी और नीरज कुमार भी जांच के दायरे में हैं. इन दोनों पर फर्जी गन लाइसेंस जारी करने के मामले में शामिल होने के आरोप लगे हैं.  यदि सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर में इतने गन लाइसेंस जारी किए गए कि वह देश में टॉप पर रहा. 2018 से 2020 तक सबसे ज्यादा हथियार लाइसेंस जारी किए गए. आलम यह रहा कि इन दो सालों में देशभर में 22,805 लाइसेंस जारी किए, जिनमें अकेले 18,000 लाइसेंस जम्मू-कश्मीर में ही जारी कर दिए गए, यानी करीब 81 फीसदी लाइसेंस रेवड़ियों की तरह बांट दिए गए. ऐसे में अब इसे भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा गन रैकेट माना जा रहा है. सीबीआई ने इस मामले में श्रीनगर...

राजस्थान में 15 दिन बाद होगा कॉलेज-यूनिवर्सिटी की कक्षाएं प्रारंभ करने का फैसला

जयपुर. राजस्थान सरकार में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित करने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्री समूह की बैठक शनिवार शाम को आयोजित की गई जिसमें उच्च शिक्षा संस्थानों में कक्षाएं प्रारंभ करने का फैसला करने का निर्णय 15 दिन बाद लिए जाने पर निर्णय हुआ. राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी शामिल हुए। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर से दूरभाष द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में राज्य में शिक्षण संस्थाओं को खोलने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।    उच्च शिक्षा के संबंध में हुई चर्चा के अनुसार इस समय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। उच्च माध्यमिक कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद अब ऑनलाइन प्रवेश ...

RBSE 12 वीं का रिजल्ट: साइंस का 99.48, आर्ट्स 99.19 और कॉमर्स का 99.73% रहा परिणाम

अजमेर। राजस्थान के 9 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की वर्ष 2021 की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम शनिवार शाम घोषित कर दिया। बोर्ड के 64 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का परिणाम एक साथ जारी किया है।  साइंस का 99.48, आर्टस 99.19 और कॉमर्स का 99.73% परिणाम रहा। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हाॅल में परिणाम घोषित किया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. जारोली, बोर्ड सचिव अरविन्द सेंगवा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस बार कोरोना के चलते बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित नहीं कीं गईं थी और सरकार ने विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया था। इसके लिए एक कमेटी का गठन कर फाॅर्मूला तय किया गया था जिसके तहत स्कूलों ने विद्यार्थियों के मार्क्स भेजे ...

कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी, शरीफ आदमी के लिए यहां स्कॉप नहीं, राजस्थान कांग्रेस में BJP के कई एजेंट: अशोक तंवर, हरियाणा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और "अपना भरत मोर्चा" के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह है। प्रभारी महासचिव खुद एजेंट बन गए हैं। यह भी कांग्रेस की बर्बादी का प्रमुख कारण रहा है। अशोक तंवर ने आज अपने नवगठित राजनीतिक दल 'अपना भारत मोर्चा' को राजस्थान में लांच किया। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस एक दिन अपने आप ही खत्म हो जाएगी। कांग्रेसी आपस में ही लड़कर मर रहे हैं। बहुत से कांग्रेसी हैं जो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। राजस्थान में भी बहुत से ऐसे नेता कांग्रेस में मिलेंगे जो बीजेपी को ताकत देने में लगे हैंं। तंवर यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि " कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी बन गई है। शरीफ आदमी के लिए यहां स्कॉप नहीं है। जो जितना ब्लैकमेल करेगा, दबाव बनाएगा उसे उतना...

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने खोला खाता, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता

टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता। वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा भारत के स्टार शूटर सौरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पॉजीशन हासिल करके फानइल में जगह बनाई।...

राजस्थान में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के लिए पांच मंत्रियों की समिति गठित

जयपुर। राज्य मंत्रिपरिषद की गुरूवार को हुई बैठक में शिक्षण संस्थाओं को पुनः प्रारम्भ करने के लिए हुए सैद्धांतिक निर्णय के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के संबंध में निर्णय लेने के लिए पांच मंत्रियों की एक समिति गठित की है। यानी साफ है कि प्रदेश में 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की घोषणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन बाद ही बदल दिया है। सरकार ने 2 अगस्त से स्कूल खोलने की घोषणा से यू टर्न ले लिया है। अब यह 5 मंत्रियों की कमेटी स्कूल खोलने की तारीख और किस कक्षा तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जाए, यह तय करेगी।   गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में कहा कि इस समिति में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा, कृषि...

फोन टैपिंग विवाद: CM OSD लेाकेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को कहा- '2 सप्ताह नहीं निकल सकता जयपुर से बाहर, VC से कर लें सवाल जवाब' 

जयपुर. फोन टैपिंग विवाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को जवाब भेजा है और दो सप्ताह तक जयपुर से बाहर ना जाने के व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए व्यक्तिगत उपस्थिति में असमर्थता जताई है.  बता दें कि राजस्थान के फोन टैपिंग विवाद में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 24 जुलाई को लोकेश शर्मा को उनके बयानों के लिए बुलाया है. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी शिकायत में अज्ञात पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पर जन प्रतिनिधियों के फोन टैप करने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से पूछताछ करना चाहती है.  उधर सीएम OSD लोकेश शर्मा ने दिल्ली पु...

पहली बार चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया तिब्‍बत में अरुणाचल सीमा के पास का दौरा, ब्रह्मपुत्र का किया 'निरीक्षण', भारत अलर्ट

नई दिल्ली. एक ओर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है दूसरी तरफ इस तनाव के बीच चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्‍बत का अप्रत्‍याशित दौरा कर सबको चौंका दिया. वर्ष 2011 में जब से शी जिनपिंग ने सत्ता संभाली है तब से जिनपिंग का यह पहला तिब्‍बत दौरा बताया जा रहा है. भारत के लिए यह दौरा इस लिहाज से भी महत्वूपर्ण है क्योंकि शी जिनपिंग ब्रह्मपुत्र नदी को भी देखने गए जिस पर चीन दुनिया का सबसे विशाल बांध बना रहा है, जबकि दूसरी तरफ भारत इसका विरोध कर रहा है.  ताजिकिस्‍तान ने युद्ध की तैयारी को मजबूत करने के लिए देश के इतिहास का सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास चीनी सरकारी एजेंसी शिन्‍हुआ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शी जिनपिंग ने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्‍य से सटे चीन के न्यिंगची शहर का दौरा किया जो तिब्‍बत का भाग है. यह दौरान बुधवार का बता...