उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा कहर कानपुर व आसपास के जिलों में देखने को मिला. कानपुर में 18, प्रयागराज में 13, कौशाम्बी में 3, प्रतापगढ़ में 1, आगरा में 3 और वाराणसी व रायबरेली जिले में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई. आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग घायल भी हुए हैं. सबसे ज्यादा नुकसान कानपुर मंडल में हुआ है. कानपुर देहात में भोगनीपुर तहसील के अलग-अलग गांवों में 5, घाटमपुर में 1, फतेहपुर जिले में 1 और हमीरपुर के ऊपरी ग्राम में 2 लोगों की जान चली गई.
बांदा कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में 13 वर्षीय बच्ची, उन्नाव के सराय बैदरा गांव में 2 बच्चों की मौत हो गई. घाटमपुर में 38 मवेशियों की भी जान चली गई. प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए.