जयपुर. रविवार शाम तेज बारिश के साथ राजस्थान के कई इलाकों में बिजली गिरने से जगह जगह लोगों की मौत हो गई. कोटा, धौलपुर, झालावाड़, बारां, जयपुर के चाकसू में जहां सात बच्चों समेत समेत दस लोगों की मौत हो गई. वहीं जयपुर के आमेर महल के सामने बने वॉच टावर पर बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत की हो गई. बताया जा रहा है कि यहां वॉच टावर पर सेल्फी ले रहे कई पर्यटक झुलसने से अचेत हो गए. 11 की मौत की पुष्टि जयपुर DM कर चुके हैं.
उत्तरप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों और 38 मवेशियों की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और SDRF, सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि यह सभी लोग रविवार को मौसम का लुत्फ उठाने के लिए यहां पहाड़ियों पर पहुंचे थे. यहां फोटोग्राफी और सेल्फी लेने का दौर चल रहा था और इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली गिर गई.
आकाशीय बिजली दुखांतिका में CM अशोक गहलोत के निर्देश पर सहायता राशि जारी की गई है. दुखांतिका में मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता आपदा प्रबंधन कोष से मिलेगी, 1 लाख की सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेगी.