रिश्वतखोरों के खिलाफ राजस्थान ACB ने एक दिन में किए 4 ट्रैप


जयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान में एक दिन में रिश्वतखोरों के खिलाफ 4 ट्रैप किए. राजस्थान एसीबी DG बीएल सोनी के निर्देशन में इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया.

बीकानेर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को दबोचा, जबकि अजमेर में तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया. वहीं भरतपुर में ACB ने संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा. बीकानेर में MN नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य अनीश अली को लिपिक मनीष बड़गुजर के साथ 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया. एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई.


अजमेर के नसीराबाद में ACB ने बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए AVVNL के तकनीकी सहायक महेंद्र सिंह को ट्रैप किया. आरोपी को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा. ASP सतनाम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. विद्युत चोरी के साक्ष्य मिटाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी. ACB ने परिवादी की शिकायत के बाद कार्रवाई की है.

 

भरतपुर में राजकीय जानना अस्पताल के संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 5000 रुपये की रिश्वत लेते दबोचा गया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील मीणा ने यह रिश्वत मांगी थी,परिवादी की पत्नी की बच्चेदानी का ऑपरेशन करने की एवज में यह राशि मांगी थी. जनाना अस्पताल में यह कार्रवाई की गई.


सिरोही में तहसील कार्यालय का तकनीकी सहायक 7500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया.