कोरोना अभी गया नहीं, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,206 लोगों की ली जान, 42,766 नए मामले सामने आए


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 42,766 नए मामले सामने आए वहीं 1,206 लोगों की मौत हो गई। कल के इन आकड़ों को जोड़ दिया जाए तो अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,07,95,716 और 1,206 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,07,145 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामले और मौतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ जाहिर है कि कोरोना अभी भी गया नहीं है बस उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है।

45,254 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,33,538 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,55,033 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।