नई दिल्ली. भाजपा आलाकमान ने 2022 में पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की लेकिन ना तो मेनका गांधी को इसमें जगह दी गई और ना ही वरुण गांधी को. कार्यकारिणी में 80 लोगों को शामिल किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा विवाद के बाद वरुण गांधी लगातार यूपी सरकार और मोदी सरकार पर आक्रामक नजर आ रहे हैं. पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे हैं. अपनी ही सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. जिसके चलते उन्हें कार्यकारिणी से आउट रखा गया.
कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने कुछ दिनों पहले ही जयपुर के बड़े सरकारी अस्पताल जयपुरिया हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट (अधीक्षक) पद की जिम्मेदारी डॉ. सुनीत राणावत को सौंपी थी, लेकिन आरोप है कि मरीजों से ज्यादा ध्यान उनका किसी और ही काम में लग गया, और राजस्थान सरकार ने ऊंची हैसियत रखने वाले डॉक्टर राणावत को तुरंत ही जयपुरिया अस्पताल के अधीक्षक पद से हटा दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए कर उनको मुख्यालय में लगाया है। राणावत की जगह अब डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को अधीक्षक बनाया है।
बता दें कि राणावत के खिलाफ हॉस्पिटल की एक कनिष्ठ सहायक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाए थे और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में उच्च स्तर पर इसकी शिकायत भी दी थी। राणावत के पास वर्तमान में जयपुरिया हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट के अलावा राजस्थान मेडीकल कौंसिल का रजिस्ट्रार पद और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में अतिरिक्त ...
जयपुर। राजस्थान में रीट परीक्षा के नाम पर हो रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां इस मामले में सियासत गर्म है वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में नकल और पेपर लीक की जांच को CBI से कराने की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, DGP, प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव और SOG के ADG को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। REET पेपर आउट और नकल के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच नहीं करने को लेकर लगी याचिका पर कोर्ट ने ये नोटिस जारी किए हैं। साथ ही याचिका की कॉपी एएजी और बोर्ड के वकील को भी दिलवाई गई है। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत सिंह की कोर्ट ने म...
हनुमानगढ़. राजस्थान एसीबी ने एक और भ्रष्टाचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी श्रीगंगानगर की टीम ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले में आबकारी विभाग के जमादार होशियार सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जमादार को जंक्शन स्थित आबकारी कार्यालय में ही गिरफ्तार किया गया। इसकी शिकायत शराब ठेकेदार ने की थी। एसीबी के डीएसपी भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी हेतराम को आबकारी विभाग हनुमानगढ़ से गांव लिखमीसर में शराब की कम्पोजिट दुकान वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित हुई है। दुकान का संचालन परिवादी व उसका सहयोगी दोस्त राकेश आजाद चला रहे हैं। एसीबी ने बताया कि परिवादी से आबकारी थाना हनुमानगढ़ के जमादार होशियार सिंह ठेका चलाने व अवैध ब्रांच चालू करने के लिए दो हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से पिछले महीनों की बकाया मंथली की मांग कर रहा है।
इस शिकायत का सत्यापन सोमवार को करव...
नई दिल्ली| मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) ने सोमवार शाम को अचानक काम करना बंद कर दिया. रात 9:07PM के बाद न तो व्हाट्सएप्प पर कोई मैसेज भेज पा रहा था, न ही रिसीव कर पा रहा था. इसके साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी काम करना बंद कर दिया. हालांकि, इस दौरान ट्विटर (Twitter) सामान्य रूप से चल रहा था.
बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए। बता दें दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं। ऐसे में इन...
नई दिल्ली। एक पति पर अपना घर जमाई बनकर रखने का दबाव एक औरत की जिंदगी इस कदर तबाह कर देगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। IAS पिता की इस बेटी और पूरे परिवार को अब अपने इस किये पर इतना पछतावा है। महिला फिर से पति के साथ रहने की मिन्नतें कर रही है, लेकिन अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत। 1995 से पत्नी पति से पीहर वालों के चक्कर मे ससुराल छोड़कर मायके चली तो गई लेकिन जब तक उसे समझ आयी वक़्त बहुत बीत चुका था। आज महिला की उम्र 50 साल और पति 55 साल है। ऐसे में अब एक दंपती से सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि आप एक साथ नहीं रह सकते हैं तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर है। पत्नी के आगे बेबस पति ने दावा किया कि 13 जुलाई, 1995 को शादी के बाद उच्च शिक्षित और संपन्न परिवार से आने वाली उनकी पत्नी ने उन पर अपनी बूढ़ी मां और बेरोजगार भाई को छोड़ अगरतला स्थित अपने घर में 'घर जमाई' बनकर रहने के लिए दबाव ...
जयपुर। राज्य के माइंस विभाग ने सितंबर माह तक रिकॉर्ड दो हजार चार सौ दस करोड़ रुपए का राजस्व संग्रहित किया है। माइंस पेट्रोलियम एवं उर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राजस्व संकलन का यह नया रेकार्ड है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह में अवैध खनन परिवहन और भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करते हुए 4818 वाहन मशीनरी आदि जब्त करते हुए करीब 36 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई है। इसमें करीब 21 करोड़ रु. की राशि की वसूली अवैध बजरी खनन परिवहन और भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए वसली गई है। अधिकारियों को रात्रिकालीन गश्त जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि लीज प्लॉट्स की नीलामी बजरी प्लॉट्स का आवंटन अवैध खनन परिवहन और भण्डारण पर सख्ती से राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि उच्च स्त...
मुम्बई। यहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने देर रात मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी कर फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिया है। यहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।
कोरोनाकाल में पार्टी कर रहे थे बादशाह-रैना-सुजैन-गुरु सहित कई सितारे, क्लब पर छापा पड़ा तो भागे
NCB शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।
बता दें कि NCB को सूचना मिली थी कि पार्टी में ड्रग्स सर्व की जा रही है। इसके बाद NCB के अफसर पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हुए। शनिवार को रेव पार्टी चलते वक्त ही उन्होंने रेड मारी।
शाहरुख खान, रणबीर कपूर ड्रग्स लेते हैं, अर्जुन रामपाल करता है सप्लाई! डिनो मारियो भी निकला नशेड़ी
शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। इसकी क...
जयपुर। गांधी जयन्ती के मौके पर राजस्थान में ’प्रशासन गांवों के संग’ एवं ’प्रशासन शहरों के संग’ अभियान की शुरूआत की गई है. इन अभियानों में लगने वाले शिविरों के माध्यम से अधिकारियों को प्रदेश के गरीब एवं वचिंत वर्गों को राहत प्रदान करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हमारे किसी भी निर्णय का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए। इसी भावना के साथ आज इस अभियान का शुरू किया गया है.
गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से गांधी जयन्ती के अवसर पर दोनों अभियानों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह का आगाज किया और पांच लाभान्वितों को पट्टे वितरित कर दोनों अभियानों का राज्य स्तर पर आगाज किया.
कार्यक्रम की शुरूआत में गहलोत ने गांधी जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित क...
जयपुर। राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक वृद्धजन माह का आयोजन किया जायेगा। प्रदेशभर में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से वृद्धजनों की देखभाल, स्वास्थ्य जांच, परामर्श, वृद्धजनों की चिकित्सा के लिए चिकित्साकार्मिकों को प्रशिक्षण सहित सामाजिक जनचेतना की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. के.के.शर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में वृद्धजनों के लिए कार्यशालाओं, सेमिनार, सोशल मीडिया केम्पेन, मानसिक व शारीरिक रोगों की जांच के फ्री चैकअप गतिविधियां क्रियान्वित की जायेंगी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि वृद्धजन माह के दौरान जिला चिकित्सालयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा केन्द्रों में सीनीयर सिटीजन को स्वास्थ्य जांच, उपचार...