न्यूयॉर्क. कोरोना वायरस की जंग में भारत मजबूती से मुकाबला कर रहा है और देश की जनता को अपने मुखिया पर सबसे ज्यादा भरोसा है. इसी का नतीजा है कि कोरोना की रोकथाम में भारत के PM नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं.
1 जनवरी से 14 अप्रैल तक USA में किए एक सर्वे में मोदी लगातार सबसे आगे रहे. सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे पीछे रहे. अमेरिका की ग्लोबल डेटा इंटेलीजेंस कंपनी ने कोरोना वायरस की लड़ाई से संबंधित दुनिया भर के आंकड़े जारी किए, जिसमें यह खुलासा हुआ.
बड़ी बात यह है कि अमेरिका में रहने वाले सभी देशों के नागरिकों को इस सर्वे में शामिल किया गया. सर्वे का सवाल था कि कोरोना रोकथाम में दुनिया का कौन सा नेता सबसे आगे है? सवाल के आधार पर सामने आए नतीजों को कम्पाइल कर इस सर्वे के नतीजे जारी किए गए. इन आंकड़ों में दुनिया के सभी बड़े नेताओं की रेटिंग भी जारी की गई.
गौर करने वाली बात यह है कि इस रेटिंग को सरकार द्वारा इस कठिन समय लिए जा रहे फैसलों और अपने नेता पर लोगों के विश्वास, देश के लीडर के काम करने के तरीकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया. इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सभी बड़े नेताओं के सबसे ऊपर स्थान दिया गया.
इस रेटिंग को सरकार द्वारा इस कठिन समय में फैसले और अपने नेता पर लोगों का विश्वास और उसकी काम के तरीकों ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बताया गया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से प्रभावी कदम उठाए, वो किसी से छुपे नहीं हैं. कोरोना वॉरियर्स का लगातार उत्साहवर्धन करना, देश के लोगों का इस जंग में मोदी को मिला समर्थन, यह सब ऐसी बातें रही जिससे वो नम्बर वन पर रहे.
मोदी ने 25 मार्च को देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसे 14 अप्रैल को समाप्त होने से पहले 3 मई तक के लिए और बढ़ा दिया गया. इसके अलावा मोदी ने दुनिया के नेताओं को महामारी से निपटने में एकजुट करने की भी कोशिश की. सार्क देशों के नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठकें की तो जी-20 देशों को भी बैठक के लिए प्रेरित किया. दुनिया को जरुरी दवाएं उपलब्ध कराने में भी भारत आगे रहा, जिसकी दुनियाभर में तारीफ की गई. इन सभी वजहों ने ही मोदी की लोकप्रियता में इजाफा किया है. देशवासियों को कोरोना गाइडलाइन्स की पालना कराने के लिए समय समय पर जागरुक, प्रेरित किया. संकट के इस दौर में देश के गरीबों के भोजन पानी की व्यवस्थाएं करने को भी अमेरिका के लोगों ने सराहा.
मोदी को इस सर्वे में +68 अंक मिले. वहीं खुद अमेरिकियों ने अपने ही राष्ट्रपति को इस मामले में सबसे कमजोर माना और उनको -3 की रैटिंग मिली. सर्वे के मुताबिक दुनिया मानती है कि भारत ने दुनिया के अन्य विकसित और विकासशील देशों की तुलना में कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रभावी रूप से निपटा है. 10 देशों के बीच किए गए सर्वे में मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैन्युअल लोपेज ओब्राडार दूसरे नंबर पर थे. सबसे कम रेटिंग जापान के आबे को मिली. लिस्ट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को +35, मैक्सिको राष्ट्रपति लोपेज ओब्रोडोर को +36, आस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन को +26 अंक मिले वहीं फ्रांस के प्रसिडेंट इमैनिएल मैक्रों को -21, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को -33 अंक इस सर्वे में मिले. जर्मनी के चांसलर एंजेला मर्केल को +16, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को +21 अंक मिले.