जयपुर। राजस्थान में विगत वर्षों में किए गए नीतिगत बदलावों से प्रदेश निवेश का बेस्ट डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। राज्य में निवेश प्रोत्साहित करने, औद्योगिकरण को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार 7 एवं 8 अक्टूबर को राजस्थान इन्वेस्ट समिट-2022 का आयोजन कर रही है। उद्यमियों में राजस्थान में निवेश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। समिट के आयोजन से पहले ही निवेशकों ने राज्य सरकार के साथ 10 लाख 44 हजार 593 करोड़ रूपये के 4 हजार एमओयू साइन किये हैं। इनमें सेतकरीबन 520 एमओयू व एलओआई क्रियान्वित भी हो चुके हैं तथा 1160 क्रियान्विति के चरण में हैं। इससे प्रदेश में अब तक 1 लाख 93 हजार 759 करोड़ रूपये का नया निवेश भी आ चुका है। इस निवेश से 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए सकारात्मक म...
टोंक। ओए ज्यादा ज्ञान मत दे...एक सभ्य जनप्रतिनिधि कभी एक RPS पुलिस अफसर से ऐसे बात नहीं कर सकता। और किसी बजरी माफिया द्वारा दो ट्रैक्टर टोलियां बीच रास्ते में लाकर खड़ा करने और आमजन को परेशान करने के कार्य का तो एक सभ्य जनप्रतिनिधि कभी भी समर्थन नहीं करेगा। लेकिन टोंक में कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ जहां नेताजी बजरी माफियाओं के समर्थन में और परेशान हो रहे लोगों के विरोध में पुलिस को ही पाठ पढ़ाने लगे और खुद के राजनीतिक रासुखातों हवाला देने लगे। और पुलिस से असभ्य भाषा में बहस करते नजर आए जिसके बाद पुलिस ने बार-बार नेताजी को समझाने का प्रयास किया लेकिन नेताजी नहीं माने तो उसके बाद पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए नेताजी को गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि मौके पर नेताजी जिस का समर्थन कर रहे थे भीड़ उसका विरोध कर रही थी। ऐसे में नेताजी की सुरक्षा को भी खतरा नजर आने लगा और तुरंत उन्हें गाड़ी में...
जयपुर। टोंक जिले में जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस की हाथापाई पर राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। रॉयल्टी नाका कर्मियों की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने टोंक मालपुरा मार्ग को जाम किया था।
इसी दौरान मौके से गुज़र रहे कांग्रेस नेता रामविलास चौधरी की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। जिस पर टोंक जिले में पूर्व जिला प्रमुख के साथ बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा वृताधिकारी व थानाधिकारीको निलंबित कर दिया गया।
महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की अग्रिम जाँच अजमेर रेंज महानिरीक्षक श्री रुपिंदर सिंघ को सौंपी गई है। जनप्रतिनिधि के साथ हुई अभद्रता को लेकर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वृताधिकारी बरौनी रूद्रपकाश शर्मा ओर थानाधिकारी सदर निवाई आशुसिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है।...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 201 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई सीनियर आरएएस को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
जयपुर। आगामी 7-8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी कैंपस में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। विभाग के आला अधिकारियों ने बुधवार को कैंपस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता के साथ उद्योग आयुक्त महेन्द्र पारख, आयुक्त बीआईपी ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त बीआईपी मनीषा अरोडा, रीको प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान ने जेईसीसी में ताल छापर, केवलादेव, मुकुंदरा, आदि हॉल में भी विजिट किया ऑडियो विडियो प्रजेंटेशन के संचालन की समीक्षा भी की।
अधिकारियों ने सभी प्रजेंटेशन को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय समिट का उद्घाटन 7 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा। समिट में देश विदेश के मशहूर उद्य...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है। सरकार द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर सख्त निर्णय लिये जा रहे हैं। हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गहलोत मंगलवार शाम झालाना स्थित एसीबी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान एसीबी की कार्यशैली की सराहना देशभर में हो रही है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने एसीबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘सजग ग्राम’ व ‘एसीबी आपके द्वार’ की पहुंच ब...
जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश को यह पुरस्कार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किये गए। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत, रामनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिंग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार व जैविक कचरा प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
जैन ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान राज...
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई पूरे देश में मिसाल बनी हुई है। सितम्बर, 2022 तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान द्वारा अपने ही पिछले वर्ष के रिकार्ड को तोड़कर 392 प्रकरण पी0सी0 एक्ट के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें 360 ट्रेप, 17 आय से अधिक संपत्ति के व 15 पद के दुरूपयोग के प्रकरण सम्मिलित हैं। वर्ष 2020 में इसी अवधि में 221 प्रकरण व वर्ष 2021 में 375 प्रकरण दर्ज किये गये थे, जिनमें 333 ट्रेप के प्रकरण सम्मिलित थे। वर्ष 2022 में ए.सी.बी. मुख्यालय द्वारा 508 प्रकरणों में अब तक निस्तारण आदेश पारित किये गये जबकि 2021 में इसी अवधि में 548 प्रकरणों में तथा 2020 में 179 प्रकरणों में निस्तारण आदेश जारी किये गये थे। न्यायालय में ए.सी.बी. द्वारा प्रस्तुत की गयी निस्तारण रिपोर्ट में भी इस वर्ष अब तक की अवधि में रिकार्ड स्थापित किया गया है।
इस वर्ष अब तक...
जयपुर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था ने विश्व अहिंसा दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों द्वारा सर्वधर्म सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ और संयुक्त शासन सचिव श्री पंकज ओझा ने यह प्रमाण पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य भर में आयोजित सभा में प्रदेश के गणमान्य लोग, गांधीवादी, विचारक चिंतक, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूह राजीविका समूह सेल्फ हेल्प ग्रुप, अभिभावक गण जनप्रतिनिधि गण, सांसदगण, विधायकगण मंत्रीगण एवं आमजन द्वारा सहभागिता कर लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।...
जयपुर। दो युवतियों पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पस्त पुलिस और बेखौफ बदमाशों का यह एक और ताजा उदाहरण राजधानी जयपुर में देखने को मिला। जहां एक सिरफिरे युवक ने एक ही इलाके में 1 किलोमीटर के अंतराल में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवतियों पर एसिड अटैक कर दिया। हालांकि यह घातक एसिड है या कोई हल्का कैमिकल है इसकी जांच की जा रही है।
दोनों युवतियां हमले के बाद जोर जोर से चिल्लाई तो तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना में दोनों युवतियां झुलस गई। इसमें एक युवती पीठ से तो दूसरी हाथ से झुलस गई।
सांगानेर सदर थाना इलाके के वाटिका की यह घटना है। 22 वर्षीय एक युवती कोचिंग में भी पढ़ाती है और खुद भी एक स्टूडेंट है। जब वह कोचिंग से पढ़ा कर अपने घर लौट रही थी तो बीच रास्ते में बाइक सवार युवक तेजी से युवती के पास आया और उस पर एसिड फेंक कर फरार हो गया। एसिड से झुलसने के बाद पीड़िता ...