- ब्राह्मण समाज के चहुमुखी उत्थान के लिए विशेषज्ञ देगे राज्य सरकार को सुझाव।
- समिति में राजनीति, शैक्षणिक, आर्थिक, विधिक, व्यापार, धर्माचार्य, पत्रकार, और वेद शिक्षा से जुडे विशेषज्ञ को किया शामिल।
- विप्र कल्याण बोर्ड ब्रह्मण समाज के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: महेश शर्मा अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड
विप्र कल्याण बोर्ड ने विशेषज्ञ सलाहकार समिति का किया गठन
जयपुर। राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड ने ब्राह्मण समाज की चहुमुखी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध विप्र कल्याण बोर्ड अब विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सलाह लेकर राज्य सरकार को सुझाव प्रेषित करेगी। इसके लिए विप्र कल्याण बोर्ड ने राजनीति, शैक्षणिक, आर्थिक, विधिक, व्यापार, धर्माचार्य, पत्रकार, और वेद शिक्षा से जुडे अनुभवी विशेषज्ञों की ‘विशेषज्ञ सलाहकार समिति’ का...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है।
सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...
जयपुर। राजस्थान में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हाईटेक होंगे। उन्हें इसके जरिए स्मार्ट वर्कर बनाया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित एंड्रॉयड स्मार्ट फोन वितरित किए। जैसलमेर की पंचायत समिति में यह फोन वितरण की शुरूआत की गई।
नाचना के सभागार में आयोजित हुए एक भव्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एंड्रॉयड स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस दौरान अल्पसंख्यक मामलात मंत्री कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के मानदेय में समय समय पर वृद्धि की है, जो कि बेमिसाल है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी से संबंधित सर्वे और रिपोर्ट आदि कार्यों को ऑनलाईन करने के लिए सरकार द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निःशुल्क मोबाईल फोन दिए जा रहे है। इससे कार्यकर्ताओं पर काम का बोझ कम होगा और वे स्मार्ट वर्कर बन सकेंगी। साथ ही मोबाईल में हर माह डाटा रिचार्ज ...
जयपुर। राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये महेश भाई चौधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात को परिवादी से 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात पर दर्ज प्रकरण में परिवादी का नाम हटाने की एवज में महेश भाई चैधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात द्वारा परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, उदयपुर इक...
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पावन धाम विराटनगर पहुंच कर ब्रह्मलीन श्री पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र जी महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि की। राजे ने उनके उत्तराधिकारी स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और पूज्य आचार्य जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां राजमाता विजया राजे सिंधिया और ब्रह्मलीन स्वामी धर्मेन्द्र जी महाराज को याद कर विगत की स्मृतियों को ताजा किया और स्वामी सोमेन्द्र महाराज से उसी प्रकार आशीर्वाद की कामना की जैसा आचार्य श्री द्वारा दिया जाता था।...
जयपुर। रोड़ एक्सीडेंट में घायल एक नाबालिक को गलत तरीके से टच करने और छेड़छाड़ के मामले में मणिपाल हॉस्पिटल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्याधर नगर इलाके में स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि स्कूटी से गिरने के बाद मां-बेटी इलाज के लिए गई थीं। इमरजेंसी में इलाज के बहाने गलत तरीके (बैड) से टच करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में शनिवार शाम FIR दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और अस्पताल में लगे CCTV फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। इस पूरे मामल में थानाधिकारी का कहना है कि सेक्टर-6 विद्याधर नगर निवासी 44 साल के सरकारी ऑफिसर ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 14 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। 6 अक्टूबर को सुबह उसकी मां नाबालिग बेट...
न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा बयान जारी किया है। बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं.
बाइडन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है. बाइडेन के इस बयान के बाद पाकिस्तान और अमेरिकी रिश्तों में सामने आ रही दरार एक बार फिर बढती नजर आ रही है।
बता दें कि हाल में 4 अक्टूबर को पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनल्ड ब्लोम ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा किया था. यहां वह पाकिस्तान-यूएस अलमनाई के सदस्यों के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। वहीं अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया था।
उधर बाइडेन के ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।
तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी नि...
जयपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स से स्नातक, चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढाई करने वाले जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंकज मिथल 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने और 2 जुलाई 2008 को परमानेंट जज बने। 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने से पहले तक पंकज मिथल यूपी आवास विकास परिषद, लखनऊ और अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में 1990 से फरवरी 2006 तक स्टैंडिंग काउंसिल रह चुके हैं।
जयपुर स्थित राजभवन में समारोह में उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने CJ पद की शपथ दिलाई, हिंदी भाषा में उन्होंने शपथ ली। जस्टिस मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें चीफ जस्टिस बने हैं। इस समारोह में CM अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मुख्य ...
जयपुर। प्राकृतिक गैस और तेल के बेहतर उत्पादन पर हुए नवीनतम शोधों को साझा करने के लिए तीन दिवसीय पांचवी साउथ एशियन जियोसाइंस कॉन्फ्रेंस जियो इण्डिया 2022 का आयोजन जेईसीसी सीतापुरा, जयपुर में कल 14 अक्टूबर शुक्रवार से आंरभ होगा।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलॉजिस्ट की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे और यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों के सौ से अधिक विशेषज्ञ मुद्दों पर चर्चा करने और अपने अनुभव साझा करने के लिए भाग लेंगे।
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए एपीजी के संरक्षक व ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी राजेश कुमार श्रीवास्तव, ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के रूप में जियोइण्डिया कॉन्फ्रेंस ...