State

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान

नई दिल्ली। आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद कोच्चि में आखिरकार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कोच्चि में उन्होंने कहा कि जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए। गहलोत बोले कि उन्होंने राहुल गांधी से काफी बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा। गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। पर ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। और जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष ...

टेरर फंडिंग मामले में राजस्थान, केरल, MP, कर्नाटक, असम सहित 12 राज्यों में NIA ने PFI के नेटवर्क पर छापे मारे, 106 लोग गिरफ्तार किए

नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है। यह अबतक की सबसे बड़ी रेड बताई जा रही है। एनआईए की PFI के ठिकानों पर राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है। ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों ...

भ्रष्टारियों के खिलाफ आपदा की तरह कहर बनकर टूटी राजस्थान एसीबी, एक दिन में 5 बड़े ट्रेप, रिश्वतखोर डॉक्टर, थानाधिकारी, रेलवे इंस्पेक्टर सहित कई गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बुधवार को जमकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। भ्रष्टाचारियों पर राजस्थान एसीबी आपदा बनकर टूटी। जिसके बाद डॉक्टर, थानाधिकारी, रेलवे इंस्पेक्टर, पटवारी सहित कई लोग रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।  राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में राजस्थान के इतिहास में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा महाअभियान चलाया रहा है। जिसमें आईएएस, आईपीएस तक पर भी कार्रवाई की गई।  इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान एसीबी की टीम ने विभिन्न जिलों में कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। 1- जोधपुर में रेलवे मंडल...

रेप के मामले में हल्की कार्रवाई करने की एवज में 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते थानाधिकारी अपने दो दलालों के साथ गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा सिरोही में कार्यवाही करते हुये अशोक सिंह चारण उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना मंडार, जिला सिरोही को उसके दलाल अनिल कुमार एवं अभियमन्यु सिंह अधिवक्ता सहित परिवादी से 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज करवाये बलात्कार के मुकदमें में मदद करने तथा मामला हल्का करने की एवज में अशोक सिंह चारण उप निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना मंडार, जिला सिरोही द्वारा अपने दलाल अनिल कुमार एवं अभियमन्यु सिंह अधिवक्ता के माध्यम से 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी की जालोर इक...

झुंझुनूं में महिला पटवारी 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

झुंझुनूं। राजस्थान में बुधवार को एसीबी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर महिला पटवारी सुशीला जाट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर झुंझुनूं इकाई द्वारा सुशीला जाट, पटवारी पटवार हल्का बास नानक, पंचायत समिति झुंझुनूं को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि के.सी.सी. को ऑनलाइन इन्द्राज करने की एवज में सुशीला पटवारी द्वारा 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी की झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईस्माईल खान के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। एसीबी ...

क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेंगे? CM गहलोत बोले- 'मैं वहां रहना पसंद करूंगा जिससे मेरी पार्टी को फायदा मिलता हो'

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के चर्चे जोरों पर है। इस बीच पत्रकारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा कि क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वो तो समय बताएगा कि मैं कहां रहूंगा, कहां नहीं रहूंगा। पर मैं वहां रहना पसंद करूंगा जिससे कि मेरे रहने के कारण से फायदा मिलता हो पार्टी को, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। गहलोत ने कहा कि मैं जहां भी रहूं, 1 पद पर, 2 पद पर, 3 पद पर या कहीं पर भी नहीं, तो मुझे ऐतराज नहीं होगा। मेरा बस चले तो अब मैं किसी पद पर नहीं रहूं। मैंने बहुत पद संभाल लिए। अब मैं मैदान में उतरूं, राहुल गांधी जी के साथ दौरे करूं, यात्रा करूं, जनता को आह्वान करें हम लोग, देशभर के लोगों को आह्वान करके हम लोग सड़कों पर लाएं और ये जो फासिस्ट...

लंपी के बढ़ते प्रकोप को लेकर सड़कों पर आए सामाजिक संगठन, गायों की सुरक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान में तेज़ी से फैल रहे पशुओं के जानलेवा रोग लंपी से गोवंश को बचाने की मॉंग को लेकर आज जनसमस्या निवारण मंच ने जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदेशाध्यक्ष सूरज सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर सरकार से माँग करी कि इस महामारी में गाय लगातार बेदर्दी से मौत के मुंह में समा रही है। पशुपालकों की स्थिति बेहद ख़राब होती जा रही है। हजारों गायें रोज़ मर रही है , अंत: शीघ्र उच्च स्तर का एक्शन प्लान बनाकर गौवंश बचाएं। पशु चिकित्सकों व पशुधन सहायको की भर्ती की जाए। सुरज सोनी ने कहा कि राज्य सरकार सम्पति की रजिस्ट्री पर दस प्रतिशत स्टाम्प ड्युटी गौ सेस व आबकारी में वैट पर बीस प्रतिशत गौसेस के नाम पर ले रही जो पैसा अन्य मदों में जा रहा है। अत: इस गौसेस से आपातकालीन पशुचिकत्सालय बनाकर दवा - वैक्सीन...

क्या 46,500 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान में रीट की मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2023 को ही होगा?

जयपुर। क्या राजस्थान में रीट की मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी, 2023 को होगा? इसके जरिये 46,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। थर्ड ग्रेड भर्ती में लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा 300 नम्बरों के लिए होगी जिसमें कुल 150 सवाल होंगे। गलत जवाब देने वालों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में जुलाई माह में आयोजित की गई पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी शामिल होंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। रीट मुख्य परीक्षा जनवरी माह में, 2023 को आयोजित होगी इसके संकेत भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने दी। रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद सभी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा ...

आरएसजीएल द्वारा 13 सीएनजी स्टेशन स्थापित, एक दिन में 96 हजार किलोग्राम गैस बिक्री का रिकॉर्ड

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राजस्थान स्टेट गैस लि. द्वारा 13 सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से 24 घंटें वाहनों को 24 सीएनजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है वहीं इसी साल एक दिन में 96 हजार किलोग्राम गैस बिक्री का रिकॉर्ड भी कायम हुआ है। एसीएस डॉ. अग्रवाल ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान स्टेट गैस लि. के स्थापना दिवस पर के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में पाइपलाइन से घरेलू उपभाक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने के साथ ही पीएनजी गैस के चरणवद्ध तरीके से गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल लगातार लाभ में काम कर रहा है और आने वाले दिनों में कार्य के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। चेयरमैन डॉ. अग्रवाल ने स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए संस्थान के उत...

केंद्रीय कोयला मंत्री के साथ राजस्थान के ऊर्जा मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पीईकेबी कोल खदानों के मसले पर हुई चर्चा

जयपुर। परसा ईस्ट व कांटे बासन कोयला खदानों से खनन में आ रही बाधाओं के कारण वर्तमान में हो रही कोयले की कमी को दूर करने एवं राजस्थान के थर्मल विद्युत गृहों को पर्याप्त कोयला उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग भास्कर ए. सावंत, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम आर.के. शर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता देवेन्द्र श्रृंगी के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी से मंगलवार को शास्त्री भवनए नई दिल्ली में केन्द्रीय कोल सचिव अनिल जैन एवं अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में वार्ता की। बैठक में कोयले की उपलब्धता में कमी के मद्देनजर राजस्थान को एनसीएलए एसईसीएल एवं एमसीएल से 3 कोयले की रैक बढ़ाने पर सहमति बनी। अब राज्य के विद्युत गृहों को एनसीएल से 6 कोयले की रैक प्रतिदिन और एसईसीएल से 4 कोयले की रैक प्रतिदिन प्रा...