जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को प्रो. डॉ. केडी गुप्ता का जन्मशती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में प्रो. गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के एलुमिनाई ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विकास स्वर्णकार ने स्वागत भाषण में कहा कि शिष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा गुरु सम्मान का अधिकारी होता है। इसी भावना के अनुरूप आज का शिष्य भाव से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ केयर विषय पर पद्मश्री डॉ हर्ष महाजन ने कहा कि चिकित्सा खासतौर से रेडियो डायग्नोसिस के क्षेत्र में कंप्यूटर तकनीक के बढ़ते प्रयोग ने कार्यकुशलता को बढ़ा दिया है। तकनीकी प्रभाव से सीटी स्कैन, एमआरआई, पेट स्कैन, आदि की विजुअल क्वालिटी मे...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में करीब दो करोड़ 65 लाख रु. की लागत से जियोफिजिकल, पेट्रोलोजी एवं रिमोट सेंसिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और सुदृढ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर होने वाले व्यय को राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट से किया जाएगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार को सचिवालय में राजस्थान राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट आरएसएमईटी की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जियोफिजिकल के सुदृढीकरण से अधिक गहराई में उपलब्ध मिनरल्स की संभावित क्वांटिटी, क्वालिटी आदि का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा सकेगा वहीं पेट्रोलोजी के सुदृढ़ीकरण से मिनरल रॉक्स के चिन्हीकरण का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से रिमोट सेंसिंग के सुदृढ़ीकरण से ड्रोन आदि अत...
जयपुर। पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश के 95 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल, प्रदान कर सम्मानित किया। इनमे 39 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
लाठर ने सम्मनित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी लगन व निष्ठा से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस कर्मियों की ततपरता व मेहनत का ही परिणाम है कि लगभग सभी आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा मिल रही है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के कार्यों की भी सराहना की । लाठर ने पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन, महानिरीक्षक पुलिस जोस मोहन एवं कॉन्स्टेबल मन मदन नायर को प्रदान किया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से पुलिस आयुक्...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मिलावट से बचाकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध‘‘ अभियान-मुखबिर योजना-2022 लागू की है। योजना के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने या विक्रय करने वाले के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट रोकने के आमजन को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना तथा मिलावट करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। यहां दी जा सकेगी मिलावट की सूचना योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ के निर्माण या विक्रय की सूचना टोल...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान के तहत कुछ उद्योगपतियों को लेकर विपक्ष द्वारा चलाए गए कैंपेन पर सवाल उठाए, वही कुछ मीडिया हाउसेस को भी निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया।
CM गहलोत ने एक ब्यान जारी कर कहा कि मैं इन्वेस्ट राजस्थान को सफल बनाने के लिए सभी निवेशकों, CII, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशासन, आमजन, मीडियाकर्मियों समेत सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस समिट से आगे बढ़ते राजस्थान की छवि दुनिया में गई है एवं मुझे खुशी है कि इससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके आएंगे। हालांकि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष के साथियों ने इस समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। हमार...
कोटा. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ हौड़ौती अंचल से अपने दौरे की शुरूआत की। इस मौके पर पायलट का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और बड़ी संख्या में भीड़ उनके समर्थन में उमड़ी. राजस्थान में सीएम पद की खींचतान के बीच सचिन पायलट का यह दौरान काफी चर्चा में और अहम रहा। सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन पायलट जिंदाबाद और पायलट आई लव यू के नारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन ठहराव के दौरान स्टेशन पर सचिन पायलट के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
उधर राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर पायलट ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अध्यक्ष बना तब मैंने संघर्ष किया। इसलिए हम सत्ता में आए हैं। कार्यकर्ताओं के बेस पर ही सत्ता में आए है। जब...
पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर विशेष
जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत). "राजस्थान" के ब्राह्मणों को एक जाजम पर बिठाने के साथ सारी कोमों की भलाई के लिए जीवन खपा देने वाले पंडित भंवर लाल शर्मा चूरु जिले के सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे भाजपा, जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस सहित अनेक राजनीतिक दलों में "ठरके" से रहे। सरपंच और विधायक के साथ कई बार मंत्री भी रहे। पंडित जी ने जीवन भर गरीबों के दिल पर राज किया।
विद्याधर नगर में ब्राह्मण समाज के लिए परशुराम भवन बनाने में पंडित जी का ही सबसे बड़ा योगदान था। उनके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ नहीं गया । उसी का ही परिणाम रहा कि वे चाहे किसी भी पार्टी का टिकट लेकर चुनाव में खड़े होते फिर भी भारी वोटो से जीत जाते। सन 1985 में वे लोक दल के टिकट पर खड़े हुए और कांग्रेस के नेता चंदनमल बैद जैसी शख्सियत को हरा दिया।
भंवर लाल जी ने अप...
जयपुर। राजस्थान की सियासी गलियारों से एक दुखद खबर है। दिग्गज कांग्रेस नेता और विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक मेदांता में भर्ती रहने के बाद उन्हें जयपुर लाया गया था, जहां सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने दुख जताया है।
17 अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच बन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे 8 वीं से लेकर 12 वीं विधानसभा तक सरदारशहर से पांच बार लगातार जीते। बीच में हार गए थे। वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे। अपने बयानों से कई बार शर्मा पार्टी के लिए मुसीबत भी बने, जिसके चलते उन्बें पार्टी से निलंबित भी किया गया।...
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और 16 घायल हो गए। माता का थाना क्षेत्र में मगरा पुंजला इलाके दोपहर एक मकान से जोरदार धमाके की आवाजें आईं। इसके बाद एक एक करके कई धमाके हुए। धमाकों की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। कई आसपास के घरों में भी जोरदार कंपन हुआ।
घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पहले लोगों ने इसे भूकम्प समझा लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि सिलेण्डर में आग से विस्फोट हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश से दिए हैं वहीं कलेक्टर से मुख्यमंत्री ने हादसे पर फिडबैक भी लिया।
बताया गया है कि कीर्ति नगर इलाके में भोमाराम लोहार गैस के सिलेंडरों का काम करता था और सिलेंडरों की सप्लाई भी करता था। भोमाराम अपनी पिक अप लेकर घर पह...
जयपुर. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कांस्टेबलों को हैड कांस्टेबलों को विभागीय पदोन्नति जल्द से जल्द देने के आग्रह किया है।
पत्र में रमेश मीणा ने लिखा कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर में वर्ष 2013-14 से कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल विभागीय पदोन्नति नहीं होने से इन कार्मिकों को राजकीय सेवा में 25-27 वर्ष होने के उपरान्त भी पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। हाल में मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नति के संबंध में आदेश प्रदान किए गए थे जिससे सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारियों को बड़ा फायदा मिला है। लेकिन जयपुर पुलिस आयुक्तालय के कार्मिकों को इसका लाभ नहीं मिला। इससे हैड कांस्टेबलों को पदोन्नति के मामले में न्याय नहीं मिल पा रहा है।
मंत्री ने सीएम को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा...