State

राजस्थान के सबसे बड़े सिंगल फ्लोर जिम 'रुद्र फिटनेस क्लब' का शुभारंभ 

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सिंगल फ्लोर जिम रुद्र फिटनेस क्लब (Rajasthan's largest single floor gym Rudra Fitness Club) का रविवार को शुभारंभ किया गया। महर्षि ग्रुप की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रूद्र फिटनेस क्लब को जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में स्थापित किया गया है।  इंडिया हेल्थ टीवी को अभी यहां क्लिक कर सब्सक्राइब करें। शारीरिक फिटनेस के लिए यहां एरोबिक्स, योगा, मार्शल आर्ट और विभिन्न तरह की हेल्थ एक्टिविटी की सुविधा मिलेगी वहीं वेट लिफ्टिंग, जिम और कार्डियो उपकरणों के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित यह जिम है। 8 साल से लेकर 70 साल के लोगों को फिटनेस टिप्स और फिटनेस गाइडेंस देने के लिए विशेष कोच की निगरानी में यह फिटनेस क्लब संचालित किया जाएगा।  रूद्र फिटनेस क्लब के डायरेक्टर जयप्रकाश महर्षि ने बताया कि "पहले ही दिन र...

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा, राजस्थान टॉप पर

नई दिल्ली। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में 2019 से 21 के दौरान किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने पूरे देश को चौंका दिया है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में साफ हुआ है कि देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है उसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों की लिस्ट में राजस्थान टॉप पर है। राजस्थान में महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं। यहां पर पुरुषों का ...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष CPA कॉन्फ्रेंस में भाग लेने और संसदीय कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए जाएंगे 4 देशों की यात्रा पर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी कनाडा में 22 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाली CPA कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए 21 अगस्त को जयपुर से रवाना होंगे। डॉक्टर जोशी सीपीए कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद संसदीय कार्यप्रणाली के संबंध में अध्ययन यात्रा पर यूएसए, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड भी जाएंगे। डॉक्टर जोशी वहां सांसद, मेयर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठकों में भी भाग लेंगे। डॉक्टर जोशी की इस अध्ययन यात्रा के दौरान विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी साथ जाएंगे।...

जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में हुई दुर्लभ हार्ट सर्जरी, मिला नया जीवनदान

  जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल के कार्डियक सर्जन्स ने करौली निवासी अंजना सारस्वत को "री-डू" एओर्टिक रूट रिप्लेसमेंट और टोटल एओर्टिक आर्क रिप्लेसमेंट कर एक नया जीवन देने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि राज्य में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें इन दोनों बीमारियों के लिए एक साथ दो जटिल ऑपरेशन किए गए। 8 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पहले से लगे मैकेनिकल एओर्टिक वॉल्व को हटा दिया गया जिसने क्लॉट के कारण काम करना बंद कर दिया था। जरूर देखें: कमजोर दिल को बिना दवाओं के इन 11 नुस्खों से बनाएं मजबूत एक नया मैकेनिकल महाधमनी वाल्व लगाया गया और साथ ही ऊपर की महाधमनी को डैक्रॉन ग्राफ्ट से बदल दिया गया। इस ग्राफ्ट में हृदय की धमनियों को प्रत्यारोपित किया गया। जिसने रूट रिप्लेसमेंट (मॉडिफाइड बेंटल प्रोसीजर) को पूरा किया। उसके बाद महाधमनी के आर्च अर्थात मस्तिष्क और ऊपरी श...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, गुलाम नबी आजाद को अहम जिम्मेदारी

Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को अहम जिम्मेदारी दी है. साथ ही गुलाम नबी आजाद के करीबी विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई नियुक्तियां की हैं। बड़ी बात यह है कि लगातार पार्टी के खिलाफ जायज मुद्दों पर मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के ब...

अलवर में एक सब्जी विक्रेता को समुदाय विशेष के लोगों ने चोर समझकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, जनता में आक्रोश

Alwar Mob Lynching: राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लीनचिंग का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर नए विवाद के जरिये सरकार को विपक्ष घेरने में लग गया है। हाल के दिनों का साप्रदायिक घटनाओं के बाद अब अलवर से मॉब लिंचिंग की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले में सोमवार को सब्जी विक्रेता 50 वर्षीय व्यक्ति को चोर होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान चिरंजी लाल सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लगभग 20-25 लोगों ने पीटा और जयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...

पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता हैं: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत बोले- ये क्या करते हैं मालूम है आपको? ये पैरामिलिट्री फोर्सेज या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, बीजेपी के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं ट्रक को। उससे...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 'स्वराज 75' कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार विजेताओं का किया सम्मान

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सांय अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ, ठाकुर कुशल सिंह, गोविन्द गुरु, शहीद दुर्गा सिंह के वंशजों और परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रा...

हमें मिलकर आदिवासियों, दलितों के साथ भेदभाव को खत्म करना होगा: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सद्भाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है। श्री गहलोत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्ट...

अनुभवहीन कलेक्टर और एसपी नहीं संभाल पा रहे जालोर में दलित बच्चे की मौत के बाद उपजा बवाल, पीड़ित परिवार पर ही लाठीचार्ज

जालोर में दलित छात्र द्वारा स्कूल में पानी की मटकी छू लेने पर टीचर द्वारा इतना पीटा गया कि मासूम छात्र की मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की यह घटना है। मामले में क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ है। पूरे देश में इस मामले की निंदा की जा  रही है।  पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पर इस मामले में एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी इस मामले में गंभीर नजर नहीं आए। समय रहते कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। नतीजा यह रह...