जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और 16 घायल हो गए। माता का थाना क्षेत्र में मगरा पुंजला इलाके दोपहर एक मकान से जोरदार धमाके की आवाजें आईं। इसके बाद एक एक करके कई धमाके हुए। धमाकों की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। कई आसपास के घरों में भी जोरदार कंपन हुआ।
घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पहले लोगों ने इसे भूकम्प समझा लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि सिलेण्डर में आग से विस्फोट हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश से दिए हैं वहीं कलेक्टर से मुख्यमंत्री ने हादसे पर फिडबैक भी लिया।
बताया गया है कि कीर्ति नगर इलाके में भोमाराम लोहार गैस के सिलेंडरों का काम करता था और सिलेंडरों की सप्लाई भी करता था। भोमाराम अपनी पिक अप लेकर घर पह...
जयपुर. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कांस्टेबलों को हैड कांस्टेबलों को विभागीय पदोन्नति जल्द से जल्द देने के आग्रह किया है।
पत्र में रमेश मीणा ने लिखा कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर में वर्ष 2013-14 से कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल विभागीय पदोन्नति नहीं होने से इन कार्मिकों को राजकीय सेवा में 25-27 वर्ष होने के उपरान्त भी पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। हाल में मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नति के संबंध में आदेश प्रदान किए गए थे जिससे सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारियों को बड़ा फायदा मिला है। लेकिन जयपुर पुलिस आयुक्तालय के कार्मिकों को इसका लाभ नहीं मिला। इससे हैड कांस्टेबलों को पदोन्नति के मामले में न्याय नहीं मिल पा रहा है।
मंत्री ने सीएम को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा...
जयपुर। दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के शनिवार को वैशाली नगर में हुए प्रदेश सम्मेलन में राजपूतों ने विवाह को नशा व दहेज मुक्त बनाने का संकल्प किया। तीन दिवसीय सम्मेलन में सैकड़ों महिलाएं व युवतियां भी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत समताराम महाराज ने कहां कि अब राजपूत समाज को बदलाव करना पड़ेगा। विवाह के मौके पर शराब और मांस को परोसना बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नेता समाज का सुधार नहीं कर सकते उन्हें तो केवल वोट चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने कहा कि सम्मेलन में युवक-युवतियों की बिना दहेज सगाई और परिचय सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है। संघ के संस्थापक महेंद्र सिंह जाखली ने सगाई बायोडाटा की ऐप व वेबसाइट का लोकार्पण किया।
समाजसेवी हिम्मत सिंह खाचरियावास, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरोज चौहान व शोर्य व मदद फाउंडेशन, राज राजपूतसामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स...
जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में करीब 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. यह दिखाता है कि राजस्थान की ट्रेडिशनल छवि बदलकर अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की छवि बनी है. इसके साथ ही अलग-अलग बिजनेसमैन ने इन प्रस्तावों के इतर सोशल कमिटमेंट्स भी किए हैं. इन्वेस्ट राजस्थान से करीब 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है. इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम में सिर्फ MoU एवं LoI साइन ही नहीं हुए बल्कि करीब 40% प्रोजेक्ट अगली स्टेज में पहुंच गए हैं. आज देश-दुनिया के बिजनेसमैन यहां आए और यहां मिले सम्मान से अभिभूत दिखे. 3000 से अधिक निवेशकों में सभी विचारधाराओं के व्यापारी शामिल थे. जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि कई व्यापारी किसी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो क्या वो...
जयपुर। दुनियाभर से उद्योग जगत के दिग्गज राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के लिए जयपुर पहुंचे। इस दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीप प्रज्वलन के साथ की। अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, आर्सेलर कंपनी के लक्ष्मीनिवास मित्तल, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, बिरला ग्रुप के सीके बिरला भी सीएम के साथ मौजूद रहे।
सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने इस समिट की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि इन्वेस्टमेंट प्रपोजल और एमओयू धरातल पर उतरेंगे, तो प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। बता दें कि समिट से पहले ही इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं। इस समिट के दौरान निवेश की भी बड़ी घोषणाएं हुईं।
समिट में टाटा पावर ने राजस्थान ...
जयपुर. राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ठेकेदार की फॉर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों के करीब 14 लाख 48 हजार रुपए के बिलों को पास करवाने की एवज में 30 हजार की रिश्वत लेते अजमेर के बिजयनगर के पार्षद और उसके सहयोगी भाई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायत मिली थी कि ठेकेदार की फॉर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों के करीब भुगतान के लिए बार बार रिश्वत मांगकर परेशानकिया जा रहा है। जिसके बाद एसीबी ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए जाल बिछाया और आरोपियों को ट्रेप किया। एसीबी द्वारा आरोपी पार्षद व उसके भाई के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों के करीब 14 लाख 48 हजार रूपयों के बिलों को पास करवाने की एवज में बिजयनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 6 के पार्ष...
जयपुर। देश के जाने माने आर्किटेक्ट डब्ल्यूटीपी के प्रमुख अनूप बरतरिया के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। दिल्ली से आई टीम गुरूवार सुबह अनूप बरतरिया के आवास पर पहुंची। आवास के साथ ही उनके कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम सुबह 9 बजे से शहर के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई में जुट गई थी।
अनूप बरतरिया वाटर पार्क ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनके गोपालपुरा स्थित आवास पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर पूछताछ व जांच कर रही है। हालांकि ईडी ने किस प्रकरण में यह कार्रवाई की है इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कार्रवाई के दौरान बाहर के किसी भी व्यक्ति को अनूप बरतरिया के आवास व अन्य ठिकानों पर प्रवेश रोक दिया गया।
बता दें कि अनूप बरतरिया राजस्थान सरकार के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को देख रहे हैं। कोटा नगर विकास न्यास स्मार्ट सिटी की तरफ से करव...
जयपुर। पिंकसिटी में 250 करोड रूपये की लागत से निर्मित एल.आई.सी. भवन से सोडाला तक एलीवेटेड रोड का लोकार्पण राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।
222 करोड रूपये से प्रस्तावित 6 प्रोजेक्ट्स - राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर परिसर में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य, सांझरिया में 43 एम.एल.डी. क्षमता के एसटीपी, पृथ्वीराज नगर (उत्तर) में 1200 एम.एम. व्यास की मुख्य ट्रंक लाईन, पृथ्वीराज नगर (उत्तर) में 600-900 एम.एम. व्यास की मुख्य ट्रंक लाईन, लुनियावास-गोनेेर रोड पर एवं वन्देमातरम रोड-मुहाना मण्डी रोड पर मुख्य ड्रेनेज का कार्य का शिलान्यास नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में किया गया।
हवा सडक-सोडाला एलीवेटेड रोड एल.आई.सी. भवन से सोडाला तक एलीवेटेड रोड का कार्य जयपुर शहर के बढते हुए यातायात के मद्धेनजर हवा सडक पर राशि रू. 250.00 करोड की लाग...
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक गंदे पानी के नाले को द्रव्यवती रिवर फ्रंट के रूप में डवलप किया गया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ड्रीम प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस का काम ठप हो गया है। इसके काम में जुटी टाटा कंपनी ने प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस का काम बंद कर दिया है। जयपुर विकास प्राधिकरण से हुए विवाद के बाद कंपनी ने पिछले दिनों काम बंद करने की चेतावनी दी थी। कंपनी के इस कदम से अब वहां बने एसटीपी प्लांट समेत अन्य रखरखाव का काम बंद हो गया है। यहां बने 5 एसटीपी से इस नदी में ट्रीट किया हुआ पानी बहाया जाता है। इन एसटीपी के बंद होने से अब यहां पानी फिर से पहले की तरह सड़ने लग गया है। आम आदमी की परेशानियां बढती जा रही है। इतना ही नहीं कई बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों के बड़े प्रोजेक्टस इसके आसपास बन रहे हैं, उनकी भी चिंताएं बढ गई हैं। क्योंकि द्रव्यवति रिवर व्यू के नाम पर ही कई प्रोजे...
जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खबर है। देश के बड़े-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट राजस्थान में इन्वेस्ट राजस्थान के तहत बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। इनमें अंबानी-अडानी, लक्ष्मीनिवास मित्तल, बिरला, बजाज जैसे मशहूर उद्योगपति भी शामिल हैं। 10 लाख करोड़ रुपए के तो प्रपोजल अभी तक सबमिट हो चुके हैं।
शुक्रवार को इन्वेस्ट समिट का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के JECC सीतापुरा में होगा। समिट से पहले इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल साइन हो चुके हैं।
बडी बात यह है कि राजस्थान में अडानी, अंबानी, आर्सेलर मित्तल, बिरला, बजाज, अनिल अग्रवाल समेत देश के मशहूर उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। समिट में 3000 से ज्यादा इंडस्ट्रियलिस्ट, बिजनेसमैन शामिल होंगे इनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन समिट में शामिल होने वालों की संख्या 9 हजार के पार हो चुकी है।
सरकारी आंकड़...