जयपुर। जयपुर ग्रेटर महापौर सोमि गुर्जर को एक बड़ा झटका लगा है। उनको पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित की गई हैं।राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग ने जयपुर में वार्ड 87 से पार्षद डॉ.सौम्या गुर्जर को मेयर पद से किया बर्खास्त किया है इसके पीछे न्यायिक जांच में दोषी पाए जाने का हवाला दिया गया है।
बता दें कि कोर्ट ने 3 दिन पहले राज्य सरकार को इस मामले में कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। न्यायिक जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए स्वतंत्र किया था।
आदेश के मुताबिक आगामी 6 वर्ष तक पुनर्निर्वाचन के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। मतलब साफ है कि अगले 6 साल तक अब वो चुनाव नहीं लड़ सकेंगी।
तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्रसिंह देव से विवाद का यह मामला था। जो कि 4 जून 2021 को हुआ था।
...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है। अशोक गहलोत खेमे के प्रदेश सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश में जारी सियासी उथल पुथल और अपने ऊपर लगे अनुशासनहीनता के आरोपों पर बीच एक और बड़ा आरोप सीधे सोनिया गांधी के दूत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर लगाया है।
मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बगावत करने वाला अगर मुख्यमंत्री बना तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वही होगा जिसे सोनिया गांधी कहेंगी, लेकिन गद्दारी करने वालों को पुरस्कार नहीं दिया जा सकता। मंत्री धारीवाल ने पायलट पर जमकर निशाना साधा।
धारीवाल ने प्रर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए कि सचिन पायलट को सीएम बनान के लिए प्रदेश प्रभारी यहां आए थे, प्रभारी के खिलाफ मेरे पास कई सबूत हैं। वो लगातार सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए विधायकों ...
जयपुर। राजस्थान एसीबी ने एक और बड़ी धमाकेदार कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनीष बेनीवाल के साथ उनका दलाल कजोड़मल तिवारी भी रंगे हाथों दबोचा गया है।
दोनों रिश्वत लेने और देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हरमाड़ा और बढ़ारना में पानी को लेकर हुए पीएचडी के 28 करोड़ के टेंडर के मामले में यह रिश्वत ली जा रही थी। दलाल के मार्फत संबंधित फर्म की ओर से 10 लाख की रिश्वत दी जा रही थी। दोनों के कॉल सर्विलांस पर लेकर यह कार्रवाई की गई। राजस्थान एसीबी के डीजी बी.एल.सोनी के निर्देशन में एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया।...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में विधायक दल की बैठक के समानांतर एक बैठक आयोजित कर विधायकों को विधायक दल की बैठक में जाने से रोकने का मसला गर्मा गया है। अब यह मामला गहलोत गुट पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
माकन ने कहा कि जब एक ऑफिशल मीटिंग बुलाई गई है और उसी के समानांतर कोई अनऑफिशियल मीटिंग बुलाई जाए तो ये प्राथमिक दृष्टि से अनुशासनहीनता है. आगे देखेंगे इस पर क्या कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों से एक एक कर बातचीत नहीं होने और कांग्रेस विधायकों की ओर से 3 शर्तों को प्रस्ताव में जोड़ने के विषय को दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखेंगे।
अजय माकन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और वो बतौर ऑब्जर्वर जयपुर पहुंचे हैं, यहां मुख्यमंत्र...
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में भगदड़ मची है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। गहलोत समर्थक विधायक किसी भी सूरत में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते। आरोप है कि जिस गुट ने सरकार गिराने के लिए बगावत की, उस गुट से कोई सीएम नहीं बनेगा। अब चूंकि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से हटकर राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं ऐसे में उनके समर्थक विधायकों का मनोबल और मजबूत है। फिलहाल संख्यात्मक हिसाब से भी गहलोत गुट मजबूत है।
गहलोत गुट के राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया है कि सभी विधायक इस बात से गुस्से में हैं कि गहलोत से राय लिए बिना कैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश में सरकार नहीं गिरी है। अशोक गहलोत हमारे परिवार के मुखिया हैं। वो हमारी बात सुनेंगे तो सारी न...
जयपुर। राजस्थान की सियासत में पल-पल घटनाक्रम बदलता जा रहा है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत को हटाकर नए मुख्यमंत्री बनाने की बात पर सियासी हलचल तेज है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन इस बीच गहलोत समर्थक विधायकों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
इस बीच निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर हमारा नाम अशोक गहलोत है अगर अशोक गहलोत की जगह किसी और के नाम पर सहमति बनती है तो निर्दलीय विधायक समर्थन नहीं देंगे। बता दें की ऐसे में तो सरकार गिरने का ख़तरा भी मंडरा सकता है।
सचिन पायलट के CM बनने के नाम पर कांग्रेस में संकट बढ़ने के आसार इस लिहाज से भी बढ़ गए हैं क्योंकि गहलोत सरकार के नंबर वन मंत्री शांति धारीवाल के घर पर विधायक दल...
जयपुर। राजस्थान में लगातार बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच में एक और बड़ा अपडेट है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के निवास पर रविवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान के सीएम के नाम को लेकर इस विधायक दल की बैठक में कुछ बड़ा हो सकता है। रविवार शाम 7 बजे सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन मौजूद रहेंगे। बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने और साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा होगी।
सूत्रों का यह भी मानना है कि नए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम गहलोत, बैठक को लेकर दो तरह के मत आ रहे सामने, पहला सभी विधायकों से राय ली जाएगी, विधायकों के बहुमत के आधार पर सीएम का फैसला होगा।&...
अलवर/जयपुर। राजस्थान एसीबी ने शुक्रवार देर रात एक बड़ा धमाका करते हुए थानागाजी विधायक कांति लाल मीणा के दो बेटों, थानागाजी BDO और थानागाजी के प्रधान के बेटे को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB trap in alwar) कर लिया।
आरोप है कि हैंडपंप खुदाई के 15 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में इन लोगों ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। राजस्थान ACB के डीजी बीएल सोनी के मुताबिक एसीबी को इस मामले की शिकायत मिली थी। जिस पर जयपुर एसीबी (Jaipur Action) ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद विधायक के बेटे कृष्ण मीणा को जयपुर में एसीबी की टीम ने पैसे लेते हुए ट्रैप किया।
जब पूछताछ हुई तो मामले में और नया खुलासा होते ही बाद में अलवर के थानागाजी से विधायक के दूसरे बेटे लोकेश, राजगढ़ BDO नेतराम और प्रधान का बेटा जयप्रताप को गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के DG भगवान लाल सोनी ...
नई दिल्ली। आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद कोच्चि में आखिरकार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
कोच्चि में उन्होंने कहा कि जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए।
गहलोत बोले कि उन्होंने राहुल गांधी से काफी बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।
गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। पर ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। और जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष ...
नई दिल्ली। भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की है। यह अबतक की सबसे बड़ी रेड बताई जा रही है। एनआईए की PFI के ठिकानों पर राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है।
बताया जा रहा है ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है।
ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों ...