नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर मर्डर केस में श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने जहां वसई पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर वो ऐक्शन लेती तो श्रद्धा आज जीवित होती। वहीं दिल्ली पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि श्रद्धा मर्डर केस में न्याय मिलेगा। इधर, श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की आज न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। श्रद्धा के पिता विकास वालकर शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि अभी जांच सही चल रही है, लेकिन वसई पुलिस पहले इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं, इसलिए उसके हत्यारे आफताब को फांसी मिले। मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेट...
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में मात्र 500 से 700 मीटर गहराई पर ही पोटाश के विपुल भण्डार के संकेत मिले हैं जबकि दुनिया के पोटाश भण्डार वाले देशों में पोटाश की उपलब्धता एक हजार मीटर या इससे भी अधिक गहराई में देखने को मिलती है। उन्होेंने बताया कि प्रदेश के बीकानेर और हनुमानगढ़ में सिल्वाइट और पॉलिहाइलाइट पोटाश की संकेत मिलने से कन्वेसनल माइनिंग व सोल्यूशन माइनिंग तकनीक से पोटाश का खनन किया जा सकेगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल से गुरुवार को सचिवालय में भारत सरकार के उपक्रम मिनरल एक्सप्लोरेशन कंसलटेंसी लि. के सीएमडी श्री घनश्याम शर्मा ने मुलाकात की और पोटाश की खोज व खनन की संभावनाओं को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर के लखासर के 99.99 वर्गमीटर क्षेत्र में 26 बोर किए गए हैं जिसमें से एमईसीएल द्वारा 22...
नई दिल्ली।नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने 7 दिसंबर, 2022 को नगालैंड का दौरा किया। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ, जब पूर्वोत्तर में संपर्क बढ़ाने के लिये भारतीय नौसेना गतिविधियां चला रही है। दौरे के समय नौसेना प्रमुख ने नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो से मुलाकात की और कोहिमा से 121 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगा हेरिटेज विलेज में हॉर्नबिल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व नौसैनिकों से बातचीत भी की। नौसेना प्रमुख ने हॉर्नबिल उत्सव में 3500 किलोमीटर का सफर तय करने वाले भारतीय नौसेना मोटरसाइकिल अभियान को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने असम राइफल्स (उत्तरी) के महानिरीक्षक मे.जन. विकास लखेड़ा से भी भेंट की और असम राइफल्स (उत्तरी) के मुख्यालय में कर्मियों से बातचीत की।
हॉर्नबिल उत्सव में भारतीय नौसेना की पहली भागीदार...
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली। हिमाचल में जीत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। रुझानों में जहां कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिल रही है वहीं अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है जिसमें लिखा है कि यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद ...
Gujarat Assembly Election 2022 Results, Again BJP government in Gujrat: गुजरात चुनाव नतीजों में यह तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से यहां बीजेपी सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझानों में जिस तरह से बीजेपी को बढ़त नजर आ रही है उससे साफ है कि मोदी फैक्टर गुजरात में अभी भी बहुत ही प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। हालांकि अभी गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान देखने को मिला था। पहले चरण में जहां 60.20% मतदान हुआ वहीं दूसरे चरण में 64.39% लोगों ने मतदान किया।...
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्यसभा को संबोधित किया और उच्च सदन में उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने संसद के सभी सदस्यों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों की ओर से भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई देकर अपने संबोधन की शुरुआत की। देश के उपराष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पद अपने आप में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यसभा के सभापति को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है और सदन के सभी सदस्यों की ओर से सशस्त्र बलों को सलामी दी।
उपराष्ट्रपति के जन्मस्थान झुंझुनू का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले झुंझुनू के कई परिवारों के योगदान को रेखांकित किया। उ...
कोटा। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेज पर कांग्रेस पार्टी के सब वरिष्ठ नेता, हमारे प्यारे कार्यकर्ता, भाईयों और बहनों, राजस्थान के युवाओं, किसान और मजदूर साथियों, प्रेस के हमारे मित्रों, आप सबका यहां बहुत-बहुत स्वागत, रात के समय आप यहां हमारी बात सुनने आए, इसके लिए मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करता हूं। ये जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा है, इसको हमने कन्याकुमारी में शुरू किया। इसके बाद केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान से ये निकली है और ये श्रीनगर में जाकर, जो हमारा तिरंगा है, इसको हम श्रीनगर में जाकर फहराएंगे। 3,700- 3,800 किलोमीटर के बीच की दूरी है। शुरू किया था तो हम सबको लगा था कि ये काफी मुश्किल सफर होगा, आसान नहीं होगा। 3,700 किलोमीटर चलना आसान नहीं होता है। पहले धूप थी, बारिश हुई, आंधी आई, अब थोड़ी ठंड हो रही है, मगर अजीब बा...
जयपुर। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार किस कदर फैला है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन कार्मिकों का वेतन 60 से ₹70000 तक है वह भी करोड़ों रुपए कमाने वाले बिजनेस मैन की तरह सुख सुविधाओं का भोग कर रहे हैं। और यह सब हो रहा है भ्रष्टाचार की अंधी कमाई के जरिए। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण एसीबी की कार्रवाई के दौरान राजस्थान में देखने को मिला। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एस.आई.डब्ल्यू. ईकाई द्वारा जयपुर मे वैशाली नगर स्थित चित्रकूट में कार्यवाही करते हुए जयपुर डिस्काॅम में नियुक्त श्री दीपक अग्रवाल, एएओ के घर पर सर्च ऑपरेशन किया गया। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी एवं अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में श्री ललित शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक, एस.आई.डब्ल्यू. ईकाई द्वारा दीपक अग्रवाल के निवास पर सर्च करते हुए 14 लाख रूपये नकद, 1 किग्रा जेवाराती सोना, 32 किग्रा 500 ग्राम चाॅदी...
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में भारत की अध्यक्षता में जी 20 प्रेसीडेंसी की बैठक में चर्चाओं का दौर आज संपन्न हुआ ।समावेशी विकास, बहुपक्षवाद, और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ-साथ खाद्य, ईंधन और उर्वरक, पर्यटन तथा संस्कृति के प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत तीसरे दिन मुख्य आकर्षण रही। आज उदयपुर की शेरपा बैठक के सभी पांच मूल सत्रों का समापन हुआ।
जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने चर्चा की शुरुआत करते हुए, कृषि, व्यापार और निवेश, रोजगार, भ्रष्टाचार-विरोध, पर्यटन और संस्कृति विषयों पर छह अलग-अलग कार्य समूहों के साथ-साथ भारत की जी 20 प्राथमिकताओं की विहंगम जानकारी दी और उनमें आपसी सहकार प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि, व्यापार, रोजगार, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिये परिवर्तनकारी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। आर्थिक विकास में वैश्विक बाधाओं प...
नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, दिल्ली को 11 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। ये सैटेलाइट संस्थान अनुसंधान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करेंगे व बड़ी आबादी के लिए किफायती आयुष सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे। आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय आयुष मंत्री ने मीडिया को 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का विवरण भी दिया। जो पंजिम, गोवा में वैश्विक स्तर पर 8.11 दिसंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें आयुष प्रणाली में निहित वैज्ञानिकताए प्रभावकारिता और क्षमता को सामने रखा जाएगा। आयुष राज्य मंत्री डॉण् मुंजपरा महेंद्रभाईए आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्र...